मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बार काउंसिल के लिए कार्यालय एवं प्रदेश के वकीलों के लिए वेलफेयर स्कीम के लिए मांग पत्र दिया। मुख्यमंत्री ने कहा की इन मांगों पर सरकार द्वारा हर संभव सहयोग दिया जायेगा।बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों द्वारा हाईकोर्ट के हल्द्वानी शिफ्टिंग पर कैबिनेट की सहमति की सराहना भी की गई। इस अवसर पर बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष श्री मनमोहन लांबा, सदस्य श्री योगेन्द्र तोमर, श्री चंद्रशेखर तिवारी, श्री सुरेन्द्र पुंडीर एवं श्री राजबीर बिष्ट उपस्थित थे।
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की धर्मपत्नी, सिविल सर्विस एसोसिएशन की सदस्य श्रीमती अनुकृति चौहान ने सिविल सर्विस एसोसिएशन की और से जिला कलेक्ट्रेट पौड़ी में निर्धन/असहाय लोगों को कंबल वितरण का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने कुल 13 व्यक्तियों को कंबल वितरित की। उन्होेंने कहा ठंड व शीतलहर के चलते जनपद में कुल 30 कंबल वितरित की जाऐगी, जिसके तहत आज जिला मुख्यालय में कंबल वितरण का कार्य किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी को निर्धन/असहाय लोगों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए।
Continue Readingहल्द्वानी शहर के विकास हेतु प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा। विकास योजनाओं के कार्य दिखाई दें धरातल पर। जनता की सेवा ही हमारा लक्ष्य - मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में हल्द्वानी शहर के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई 2200 करोड़ की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकास योजनायें धरातल पर दिखाई दे यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सेवा ही हमारा लक्ष्य है। आम जनता से जुड़ी योजनाओं का समय से क्रियान्वयन सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने समेकित शहरी अवसंरचना विकास योजना के तहत एडीबी द्वारा वित्त पोषित नगर के विकास हेतु डीपीआर तैयार कर रही कार्यदायी संस्था (यूयूएसडीए) उत्...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जीएमएस रोड स्थित वाडिया हिमालयन भूविज्ञान संस्थान में फेडरेशन ऑफ इण्डियन जियो साइंसेज एसोसिएशन के तृतीय त्रैवार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। यह सम्मेलन ‘संवहनीय विकास हेतु हिमालय भूविज्ञान’ पर आधारित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फेडरेशन ऑफ इण्डियन जियो साइंसेज एसोसिएशन की सतत विकास के लिए भविष्य में किये जाने वाले प्रयासों पर आधारित पुस्तक एवं वाडिया संस्थान के निदेशक डॉ. कालाचंद सांई द्वारा लिखी गई पुस्तक आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस ऑफ जियो साइंटिस्ट का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि में आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में देशभर से वैज्ञानिक एकत्र हुए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस सम्मलेन में जो विचार मंथन किया जाएगा उससे सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए अमृत जरूर निकलेगा। उन्होंने कहा कि...
Continue Readingआँचल कैफे में सभी प्रकार के दूध के आइटम लोगों को एक जगह मिल सकेंगे : सचिव डॉ पुरुषोत्तम परियोजना निदेशालय को ई- ऑफिस बनाने के भी सेक्रेटरी के निर्देश सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य , दुग्ध विकास के सचिव डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने 25 नवंबर होने वाले आंचल कैफे और पोल्ट्री वैली के उद्घाटन की तैयारियां के लिए अधिकारियों को निर्देश। आज गुरुवार को सचिव डॉ पुरुषोत्तम परियोजना निदेशको की रिव्यू बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को आंचल कैफे और पोल्ट्री वैली का शुभारंभ किया जाएगा। इसकी पूरी तैयारियां करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए । सचिव डॉक्टर पुरुषोत्तम ने बताया कि आंचल कैफे के लिए राज्य के 13 जिलों में 41 जगह अलॉट किए गए हैं। जिसमें 50% आंचल कैफे और 50% मिल्क बूथ रहेंगे। उन्होंने बताया कि, मिल्क बूथ में केवल दूध मिलता था, लेकिन आंचल कैफे में दूध के अलावा शेक, आइसक्री...
Continue Reading