देहरादूनः समदृष्टि क्षमताविकास एवं अनुसंधान मण्डल (सक्षम) जिला देहरादून ने कुष्ठ आश्रम नालापानी चौक सहस्रधारा रोड में सविता पखवाड़ा मनाया। यूडीआईडी कार्ड/दिव्यांश प्रमाण पत्र चिन्हांकन/सहायक उपकरण पंजीकरण/स्वरोजगार हेतु पंजीकरण कैंप जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र संचालक मुनीशाभा सेवा सदन एवं पुनर्वास संस्थान के सहयोग से लगाया गया। यहां दिव्यांग जनों के लिए राशन भी वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिरेंद्र मुंडेपी जी ने की। बतौर मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री राजीव सक्सेना जी ने कहा कि सक्षम दिव्यांग जनों के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रहा है, यह कोशिशें निरंतर बनी रहनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि भारत विकास परिषद के सचिव श्री कमल कुमार लाल जी ने दिव्यांग जनों की समस्याओं पर रोशनी डाली। प्रांत सह सचिव अनंत मेहरा जी ने दिव्यांगों को आने वाली कठिन...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
पौड़ी में आयोजित ’मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ’जनसंवाद कार्यक्रम’ में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जनता की समस्याओं को सुनकर उनके तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आमजन तक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों एवं जनता के बीच में परस्पर संवाद जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा राज्य सरकार सरलीकरण समाधान एवं निस्तारण के मूल मंत्र के साथ आगे बड़ रही है। लोगों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उन्होंने कहा कृषि विभाग एवं वन विभाग जंगली जानवरों से बचाव के संबंध में कई योजनाओं पर कार्य कर रहा हैं। खेतों की फेंसिंग, सोलर फेंसिंग से लेकर जंगलों में फलदार पौधे लगाने का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा खेती औषधि बागवानी के विकास हेतु दिए गए सुझाव पर कार्य किया जाएगा। उन्हो...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जो भी जन समस्याएं आ रही हैं, उनका समयबद्धता से निस्तारण किया जाए। मुख्यमंत्री ने सचिव श्री आर.मीनाक्षी सुन्दरम को निर्देश दिये कि जन समस्याओं से सबंधित जो भी पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें सबंधित विभागों को भेजकर उस पर कृत कार्यवाही की नियमित अपडेट लिया जाए। सभी जन समस्याओं एवं शिकायतों की मुख्यमंत्री कार्यालय से नियमित मॉनेटरिंग की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकांश जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। कुछ जन समस्याओं को सबंधित विभागों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सचिव श्री ...
Continue Readingबालिका इंटर कॉलेज अगस्तमुनि में 'बजट पर चर्चा' कार्यक्रम आयोजित देहरादून। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जारी किया गया वर्ष 2023- 24 का बजट हर वर्ग का समावेशी बजट होने के साथ ही महिलाओं की आर्थिक उन्नति और सशक्तिकरण करने वाला साबित होगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने यहां बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में बजट पर चर्चा कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए कही। केंद्र सरकार के वर्ष 2023 24 के लिए जारी किए गए बजट की खूबियों को जन जन तक पहुंचाने और महिलाओं को इस बजट की खूबियां बताने के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में अगस्त मुनि में बालिका इंटर कॉलेज में बजट पर चर्चा कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अमृत काल के इस बजट में महिलाओं को...
Continue Reading‘जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के दिशा-निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायत कोठार के अंतर्गत कुनाउ गांव में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का आम-जनमानस ने उठाया लाभ’’ ’’व्यापक पैमाने पर आधार कार्ड, परिवार रजिस्टर संशोधन, स्वास्थ्य परीक्षण, पेंशन प्रकरण, किसान सम्मान निधि, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने का कार्य पूर्ण किया गया।’’ ’’उपजिलाधिकारी स्मृता परमार की अध्यक्षता में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा दी गयी निशुल्क सेवाएं’’ पौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशों के क्रम में तहसील यमकेश्वर के ग्राम पंचायत कोठार के अंतर्गत कुनाउ गांव में उपजिलाधिकारी स्मृता परमार की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम जनमानस द्वज्ञरा विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र निर्गत, पेंशन, आधार कार्ड, स्वास्थ्य परीक्षण परिवार रजिस्ट्रर संशोधन सहित अन्य ...
Continue Reading
