Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग की समीक्षा की
  • महाविद्यालयों के निर्माण कार्यों की प्रत्येक माह होगी समीक्षाः डा. धन सिंह रावत
  • ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी
  • पाबौ जनसेवा शिविर में 287 आवेदन प्राप्त, 272 का मौके पर हुआ निस्तारण
  • फॉरेस्ट में ऑल टूरिस्ट साइट्स के लिए बुकिंग व्यवस्था ऑनलाईन की जाएः मुख्य सचिव
  • विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन
  • “बीज बम” अभियान पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम : डॉ. धन सिंह रावत
  • जयहरीखाल जनसेवा शिविर, लाभार्थियों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से उत्तराखंड रोजगार मेले को सम्बोधित किया

Raath Samachar
February 20, 20230

।

“नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति युवाओं को नई सदी के लिए तैयार करती है”

“केंद्र और उत्तराखंड सरकार का यह दृढ़ प्रयास है कि हर युवा को उसकी रुचि के आधार पर नये अवसर मिलें”

“देशभर में अब तक 38 करोड़ मुद्रा ऋण दिये जा चुके हैं; लगभग आठ करोड़ युवा पहली बार उद्यमी बने हैं”

150 सहायक अध्यापकों को सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में दिये गये नियुक्ति पत्र, शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 1431 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जा रहे हैं

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से उत्तराखंड रोजगार मेले को सम्बोधित किया। उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन उन लोगों के लिये नई शुरुआत का दिन है, जिन्हें अपने नियुक्त पत्र मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह न केवल जीवन को बदलने वाला अवसर है, बल्कि समग्र बदलाव के लिये एक माध्यम भी है। शिक्षा क्षेत्र के संदर्भ में देश में होने वाले नये प्रयोगों को रेखांकित करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पाने वाले लोगों में से ज्यादातर लोग शिक्षा क्षेत्र में सेवा देंगे। इस संकल्प को आगे बढ़ाने के क्रम में उत्तराखंड के युवाओं के कंधों पर आने वाली जिम्मेदारी का उल्लेख करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा, “नई शिक्षा नीति भारत के युवाओं को नई सदी के लिये तैयार कर रही है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र और उत्तराखंड सरकार का सतत प्रयास है कि आगे बढ़ने के लिये सही माध्यम को सुगम्य बनाने के क्रम में हर युवा को उसकी रुचि के अनुसार नये अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं में बहाली अभियान भी इसी दिशा में की जाने वाली पहल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लाखों युवाओं को पिछले कुछ महीनों में केंद्र सरकार से नियुक्त पत्र मिले हैं और उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता भी व्यक्त कि उत्तराखंड इसका हिस्सा बन रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे बहाली अभियान देशभर में भाजपा-शासित प्रदेशों तथा केंद्र शासित प्रदेशों मे बड़े पैमाने पर चल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “मुझे प्रसन्नता है कि आज उत्तराखंड भी इसका हिस्सा बन गया है।”

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा हमें उस पुरानी धारणा को बदलना है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आती। प्रधानमंत्री ने पर्वतीय क्षेत्रों में नये रोजगार और स्व-रोजगार अवसरों के सृजन को रेखांकित करते हुये कहा, “केंद्र सरकार का यह सतत प्रयास है कि उत्तराखंड के युवा अपने गांव वापस आ सकें।” उत्तराखंड में अवसंरचना विकास में होने वाले निवेश पर प्रकाश डालते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि नई सड़कों का निर्माण और रेल लाइनों के बिछाने से न केवल कनेक्टिविटी बढ़ रही है, बल्कि रोजगार के अनेक अवसर भी पैदा हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर जगह रोजगार के अवसर बढ़ाये जा रहे हैं। उन्होंने इस सिलिसले में निर्माण कामगारों, इंजीनियरों, कच्चे माल के उद्योगों और दुकानों का उदाहरण दिया। उन्होंने यह भी कहा कि परिवहन क्षेत्र में बढ़ती मांग के कारण नये अवसर पैदा हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों के युवाओं को रोजगार के लिये बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन आज, हजारों युवा सामान्य सेवा केंद्रों में काम कर रहे तथा गांवों में इंटरनेट व डिजिटल सेवायें उपलब्ध करा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि उत्तराखंड में पर्यटन सेक्टर बढ़ रहा है, क्योंकि सुदूर क्षेत्रों को सड़क, रेल और इंटरनेट से जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन मानचित्र में नये पर्यटन स्थल सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके कारण उत्तराखंड के युवाओं को अब बड़े शहर जाने की बजाय उन्हें उनके घर के समीप ही रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि पर्यटन सेक्टर में रोजगार व स्व-रोजगार अवसरों के बढ़ने में मुद्रा योजना महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। दुकानों, ढाबों, अतिथिगृहों और होमस्टे का उदाहरण देते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे कारोबारों के लिये बिना किसी जमानत के 10 लाख रुपये तक ऋण दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, “देशभर में अब तक 38 करोड़ मुद्रा ऋण दिये जा चुके हैं; लगभग आठ करोड़ युवा पहली बार उद्यमी बने हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं और अजा/अजजा/ओबीसी वर्ग के युवाओं का हिस्सा इसमें अधिकतम है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत के युवाओं के लिये अद्भुत संभावनाओं का ‘अमृत काल’ है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी सेवाओं के जरिये भारत के विकास को गति दें।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 05 विषयों के चयनित सहायक अध्यापकों (एलटी) को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 1431 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जा रहे हैं। मुख्य सेवक सदन में 150 सहायक अध्यापकों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेरणादाई संबोधन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री जी का देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव है। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

राज्य में मुख्यमंत्री उत्थान योजना एवं ज्ञानकोष योजना शुरू की जायेगी- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर घोषणा की कि राज्य में मुख्यमंत्री उत्थान योजना एवं ज्ञानकोष योजना शुरू की जायेगी। राज्य में छात्रों को आई.ए.एस., आई.पी.एस., पी.सी.एस., एन.डी.ए, सी.डी.एस., मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री उत्थान योजना आरंभ की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत ऐसे सभी छात्रों को जो अपनी आर्थिक स्थिति के कारण इन परीक्षाओं की कोचिंग नहीं कर पाते हैं, को निशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान की जाएगी तथा छात्रों को ऑनलाइन स्टडी मटेरियल, ऑफलाइन कक्षाएं, परीक्षा से सम्बन्धित पाठ्यक्रम, प्रश्नबैंक आदि सुविधाए उपलब्ध करायी जायेंगी। ज्ञानकोष योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा विभागीय छात्रावास, आश्रम पद्धति विद्यालयों और विभागीय प्रतिष्ठानों का उपयोग करते हुए प्रत्येक जिले में समृद्ध पुस्तकालय स्थापित किये जायेंगे। इन पुस्तकालयों का उपयोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा, छात्र, हमारे शिक्षक एवं समुदाय के सदस्य कर सकेंगे। पुस्तकालयों में योग्य अनुभवी और प्रोफेशन व्याख्याताओं को सूचीबद्ध करते हुए एक सम्पर्क केन्द्र बनाया जायेगा जो प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बन्धित विषयगत समस्या को दूर करेंगे। पुस्तकालयों का पूर्ण उपयोग हो सके इसके लिए विशेषज्ञों को सूचीबद्ध किये जाने, पुस्तकों की व्यवस्था, इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि की समीक्षा विशेषज्ञ समिति द्वारा की जायेगी।

विभागों के रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है नियमित समीक्षा-सीएम
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी चयनित सहायक अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य में बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिये जाने के लिए एक अभिनव प्रयास के रूप में इस रोजगार मेले की शुरूआत की जा रही है। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाए जाएं और उनके सशक्तिकरण को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी द्वारा प्रत्येक 15 दिन में समीक्षा की जा रही है। पूर्व में जिन भर्तियों में अनियमिताएं पाई गई हैं, उन पर भी पूरी ईमानदारी के साथ कार्रवाई कर रही है, इसी का नतीजा है कि आज नकल माफिया और उसे समर्थन देने वाले या आगे बढ़ाने वाले लोग बहुत परेशान हैं,क्योंकि उन्हें अब दिन में भी स्वयं के जेल जाने के सपने दिखाई दे रहे हैं।

राज्य एवं राष्ट्र का भविष्य विद्यालयों में निर्मित होता है-सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के नौजवानों के हितों की किसी भी रूप में अनदेखी नहीं होने दी जाएगी और जो भी दोषी होगा उसको बख्शा नहीं जाएगा। सरकार ने भर्ती परीक्षाओं के लिये प्रदेश में कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया है। उन्होंने कहा कि कुछ कुत्सित मानसिकता के लोग अभी भी अनाप-शनाप आरोप लगाकर सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोग सरकार पर आरोप लगा रहे हैं, जिनको नौकरी और रोजगार के बीच फर्क नहीं पता, वे उपदेश दे रहे हैं। राज्य में नए-नए नैरेटिव गढ़ने के लिए आधी-अधूरी चीजों को पकड़ कर झूठ फैलाने के साथ-साथ युवाओं को भटकाने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य व राष्ट्र का भविष्य विद्यालयों में निर्मित होता है। एक अच्छा शिक्षक ही इस भविष्य को गढ़ता है।

सूबे में बनेंगे एक हजार कलस्टर मॉडल स्कूलः डॉ. धन सिंह रावत

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिये एक हजार विद्यालयों को कलस्टर मॉडल स्कूल बनाया जा रहा है जिनमें तीन किलोमीटर सीमा के तहत आने वाले प्राथमिक, जूनियर, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट विद्यालयों को एक साथ जोड़कर कलस्टर विद्यालय के रूप में स्थापित किये जायेंगे। इससे जहां एक ओर शिक्षकों की कमी दूर होगी वहीं विद्यालयों के उच्चीकरण एवं साधन सम्पन्न बनाने में भी आसानी होगी। कलस्टर विद्यालयों में आने वाले छात्र-छात्राओं को किराये के रूप में प्रतिदिन 100 रूपये दिये जायेंगे।

प्रदेश के 270 विद्यालय पीएमश्री योजना में किये गये चयनित- शिक्षा मंत्री

प्रदेशभर के 270 विद्यालयों को पीएमश्री योजना के अंतर्गत चयनित किया गया है। जिनमें अवस्थापना कार्यों से लेकर पुस्तकालय, फर्नीचर, स्मार्ट क्लास सहित तमान सुविधाओं एवं पठन-पाठन के लिये 1.5 करोड़ से 2 करोड तक की धनराशि केन्द्र सरकार द्वारा दी जायेगी। डॉ0 रावत ने कहा कि कक्षा-6 से 12 तक के ऐसे छात्र-छात्राओं को जो 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें 600 से लेकर 3000 रूपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। इसके लिये शीघ्र ही मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना शुरू की जायेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत 17 लाख छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, नोट बुक, स्कूली ड्रेस, स्कूल बैग व जूते उपलब्ध करा रही है। निकट भविष्य में सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी सरकार इस योजना का लाभ देगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा श्री बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्रीमती सीमा जौनसारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

जनसुनवाई कार्यक्रम में 84 शिकायतें प्राप्त

Next Post

केदारनाथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू

Related Articles

उत्तराखंड

यूपीसीएल निदेशक मंडल की 124वीं बैठक

Sliderउत्तराखंड

कार्यों में तेजी लाते हुए जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें

Sliderउत्तराखंड

देहरादूनः जिम्मेदारी संभालते ही डीएम सोनिका ने कसा सिस्टम

Sliderउत्तराखंड

विधायक व जिलाधिकारी ने समस्त स्टालों का निरीक्षण

Sliderउत्तराखंड

मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशलिस्ट संविदा चिकित्सकों का बढ़ा वेतन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री July 14, 2026
  • बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन अभियान July 14, 2026
  • मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग की समीक्षा की July 14, 2026
  • महाविद्यालयों के निर्माण कार्यों की प्रत्येक माह होगी समीक्षाः डा. धन सिंह रावत July 14, 2026
  • ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी July 14, 2026
  • पाबौ जनसेवा शिविर में 287 आवेदन प्राप्त, 272 का मौके पर हुआ निस्तारण July 13, 2026
  • फॉरेस्ट में ऑल टूरिस्ट साइट्स के लिए बुकिंग व्यवस्था ऑनलाईन की जाएः मुख्य सचिव July 13, 2026
  • विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद July 13, 2026
  • सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन July 12, 2026
  • “बीज बम” अभियान पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम : डॉ. धन सिंह रावत July 11, 2026
  • जयहरीखाल जनसेवा शिविर, लाभार्थियों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं July 10, 2026
  • भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम; July 10, 2026
  • SARRA की उच्च स्तरीय समिति की बैठक July 10, 2026
  • ग्रामीणों तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे जनसेवा शिविर: ब्लॉक प्रमुख July 9, 2026
  • प्रेमनगर आंगनबाड़ी केंद्र में मातृ वंदना योजना पर प्रशिक्षण July 9, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविर लगाने के दिए निर्देश July 9, 2026
  • लगातार बारिश, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान July 9, 2026
  • बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, जिला प्रशासन ने तेज की निगरानी July 9, 2026
  • नारी पुनर्वास केंद्र में महिलाओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: कुसुम कंडवाल July 9, 2026
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण की होगी उच्चस्तरीय जांच July 8, 2026
  • प्रदेश की मुख्य उपलब्धियों और आर्थिक रूपरेखा पर प्रस्तुतिकरण July 8, 2026
  • शहीदों के सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं : जिलाधिकारी July 8, 2026
  • मुख्यमंत्री ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग July 8, 2026
  • 30 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक कावंड मेला, तैयारियों में जुटा प्रशासन July 8, 2026
  • 4,007 पात्र परिवारों को मिले नए राशनकार्ड July 7, 2026
  • ग्राम पंचायतों में 15 जुलाई को होगा उप प्रधान पद का चुनाव July 7, 2026
  • मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आत्मीय संवाद July 7, 2026
  • समाधान दिवस’ में लापरवाह अधिकारियों को चेताया, July 7, 2026
  • श्रीलंका के अधिकारियों को भाया उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन माॅडल July 6, 2026
  • नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न July 6, 2026
  • सूबे में गठित होंगे आठ नये सहकारी संघः डाॅ. धन सिंह रावत July 6, 2026
  • सूबे के 2 लाख किसानों को वितरित होगा ब्याज मुक्त ऋण: डॉ धन सिंह रावत July 5, 2026
  • CM ने किया धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण July 5, 2026
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत July 4, 2026
  • राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ July 4, 2026
  • जनपद में 4 से 19 जुलाई तक होंगे बहुउद्देशीय सेवा शिविर July 3, 2026
  • PMआवास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न July 3, 2026
  • शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समयः डाॅ. धन सिंह रावत July 3, 2026
  • क्षतिग्रस्त विद्यालयों की रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने July 2, 2026
  • जनपद में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल सफल July 2, 2026
  • मुख्य सचिव ने किया मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ July 2, 2026
  • राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल July 2, 2026
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:जिलाधिकारी July 2, 2026
  • औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम July 1, 2026
  • आईडीपीएल मैदान में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर June 30, 2026
  • मानसून से पहले सभी जनपदों में 2 जुलाई को मॉक ड्रिल June 29, 2026
  • विधायक सविता कपूर ने बांटे सहायक उपकरण June 24, 2026
  • विशेष कार्यशाला 26 जून को June 23, 2026
  • हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर June 23, 2026
  • शिकायत-बहुल क्षेत्रों की होगी जीआईएस मैपिंग, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही-डीएम June 20, 2026
  • प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, June 18, 2026
  • जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक June 17, 2026
  • मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: गढ़वाल मंडलायुक्त June 16, 2026
  • 17 जून से 15 जुलाई तक जनपद में चलेंगे शिविर June 16, 2026
  • मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण June 15, 2026
  • आरसीएस पोर्टल लॉन्च होने से ऑनलाइन हुई सूबे की सहकारी सेवाएं June 15, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर June 15, 2026
  • युवक की गोली मारकर हत्या June 15, 2026
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम June 14, 2026
  • खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा” June 14, 2026
  • मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील June 13, 2026
  • गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार, June 12, 2026
  • कालेश्वर में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित June 12, 2026
  • दिग्गज शूटर जसपाल राणा का निधन June 12, 2026
  • सरकारी योजनाओं से जुड़ने का खुला रास्ता June 12, 2026
  • छात्रों के लिए ज्ञान-विज्ञान का नया केंद्र बनेगा जिला विज्ञान संग्रहालय: आयुक्त गढ़वाल June 11, 2026
  • चालक की सूझ बूझ से हादसा टला June 11, 2026
  • जिलाधिकारी ने सीता सर्किट का किया स्थलीय निरीक्षण June 11, 2026
  • दोस्त की गुमसुदगी के इस्तेहार चस्पा June 11, 2026
  • शासन स्तर पर लंबित मामलों की नियमित पैरवी सुनिश्चित करें : मंडलायुक्त June 11, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar