उत्तराखंड-(वाह) हल्द्वानी के गगन का IDEA एक बार फिर चमका, मिला यंग एंटरप्रेन्योर का इंडियन आईकॉन अवॉर्ड इनडोर और आउटडोर प्लांट को पूरे भारत में ऑनलाइन मार्केटिंग के जरिए पहुंचाने वाले हल्द्वानी निवासी प्लांट ऑर्बिट के संस्थापक गगन त्रिपाठी का आईडिया एक बार फिर चमका है। इस बार उन्हें इंडियन ग्लोबल आईकॉन मैगजीन की तरफ से गगन को बतौर यंग एंटरप्रेन्योर होने के चलते इंडियन प्राइम आईकॉन अवॉर्ड 2022 से नवाजा गया है। हल्द्वानी के मुखानी निवासी गगन त्रिपाठी पंतनगर यूनिवर्सिटी में पीजी के छात्र हैं इसके अलावा उन्होंने 3 साल पहले अंडर ग्रेजुएशन करते हुए प्लांट ऑर्बिट की स्थापना की थी, छोटी सी उम्र में ही बेहतर सोच और हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में बेहतर काम करने की दिशा में गगन ने नयाब आईडिया निकाला उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का बेहतर इस्तेमाल करते हुए plantorbit.com की स्थापना करते हुए 400 प्र
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ भवन बेल रोड क्लेमेंटाउन देहरादून में गढ़वाल भातृ मंडल संस्था द्वारा आयोजित 'गढ़ कौथिग मेला-2022' में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने ' समलौंण' नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। मेलो के संरक्षण से संस्कृति का संरक्षण संभव मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल भातृ मंडल संस्था के सदस्यों को भव्य कार्यक्रम हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के मेले एवं कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी को लोक संस्कृति गायन नित्य के बारे में पता चलता है, उन्होंने युवाओं से अनुरोध करते हुए कहा कि हमें अपने पूर्वजों से अपनी संस्कृति सभ्यताओं के बारे में जानना चाहिए, साथ ही उसे विरासत के तौर पर आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा सांस्कृतिक मेले हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं उनके संरक्षण से ही हम अपनी संस्कृति का संरक्षण भी करते है। उन्होंने कहा इस बार पूरे राज्य में इ...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी श्रीमती दीपमाला को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में 50 लाख रुपए का चेक सौंपा। यह चेक एचडीएफसी बैंक की ओर से कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी को दिया गया। प्रदीप कुमार का वेतन अकाउंट एचडीएफसी बैंक में संचालित था, जबकि उनका कोई अंशदान भी नहीं कट रहा था। उधमसिंहनगर के निवासी कांस्टेबल प्रदीप कुमार विकासनगर क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात थे। 15 मई 2022 को उनकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी श्री अशोक कुमार को निर्देश दिए कि कुछ ऐसी सुदृढ़ व्यवस्था की जाय कि ऐसी घटना होने पर जवानों के परिवारजनों को कुछ आर्थिक मदद मिल सके। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, डीजीपी श्री अशोक कुमार, सर्कल हेड एचडीएफसी बैंक श्री बकुल सिक्का मौजूद थे।
Continue Readingदेवसंस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थी देश-विदेश में भारतीय संस्कृति के अग्रदूत होंगे: लोकसभा अध्यक्ष
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थी देश-विदेश में भारतीय संस्कृति के अग्रदूत होंगे और युग परिवर्तन में अहम भूमिका निभाएंगे।: लोकसभा अध्यक्ष … डेमोक्रेसी और डेमोग्राफी भारत की सबसे बड़ी शक्ति है: लोकसभा अध्यक्ष ... देवसंस्कृति विश्वविद्यालय विद्यार्थियों में आध्यात्मिक चेतना व विवेक का निर्माण कर रहा है: लोकसभा अध्यक्ष … देवसंस्कृति विश्वविद्यालय ने अपनी शिक्षण पद्धति में भारत की प्राचीन गुरुकुल परम्परा को अपनाते हुए आधुनिक ज्ञान-विज्ञान का समावेश किया है: लोकसभा अध्यक्ष … लोकसभा अध्यक्ष ने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित किये ... हरिद्वार, 1 नवंबर, 2022: लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित किया। श्री बिरला विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि थे। इस अवसर ...
Continue Readingमुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन सुविधा, परिवहन सेवाओं एवं सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल कर उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से कुछ बेस्ट प्रैक्टिस को राज्य में शुरू किया जाए। आउटकम बेस्ट अप्रोच पर विशेष ध्यान दिया जाए। परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम में जो लोग कार्य कर रहे हैं, उन्हें पर्फोमेंस बेस इन्सेंटिव की व्यवस्था की जाए। अच्छा कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ाना जरूरी है। मुख्य सचिव ने कहा कि परिवहन विभाग को राजस्व वृद्धि की ओर भी ध्यान देना होगा। जनता को आॅनलाईन सुविधाएं सुलभता से मिले इस दिशा में अधिक प्रयास किये जाएं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है। जिन कारणों से सड़क दुर्घटनाएं अधिक हो रह...
Continue Reading
