Sliderउत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री धामी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

विभाजन की विभीषिका का दर्द सहने वाले 400 सेनानियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जेसिस पब्लिक स्कूल, गंगापुर रोड़, रुद्रपुर में उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा आयोजित 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पाञ्चजन्य द्वारा विभाजन की विभीषिका पर आधारित खून के आसूं नामक पुस्तक का विमोचन एवं विभाजन विभीषिका पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाजन की विभीषिका का दर्द सहने वाले 400 सेनानियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं उनकी दीर्घायु की कामना की। सेनानियों को सम्मानित किए जाने पर उन्होंने कहा कि वह खुद को गौरवान्वित, भाग्यशाली एवं स्वयं को सम्मानित होते महसूस कर रहे हैं। उन्होंने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को आने वाले सालों में और भव्य रूप...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

तिरंगा साइकिल यात्रा को रवाना किया

देहरादून  प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को प्रातः गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित तिरंगा साइकिल यात्रा को रवाना किया। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को प्रातः होटल द्रोण से गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित तिरंगा साइकिल यात्रा को रवाना किया। श्री महाराज ने राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम और जज्बे को प्रदर्शित करने के लिए साइकिल यात्रा में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी सभी से अनुरोध किया। उन्होने आजादी की 75वीं वर्षगांठ को भव्य रुप से मनाने के साथ साथ सभी से अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का भी आह्वान किया।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

सतपुली में राष्ट्रध्वज के साथ आजादी गौरव यात्रा की धूम

पौड़ी जनपद की चौबट्टाखाल विधानसभा के सतपुली बाजार में चौथे दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रध्वज के साथ भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट के नेतृत्व में निकाली गई आज़ादी गौरव यात्रा का बड़ी तादाद में आम लोगों द्वारा यात्रा का शानदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में राजपाल बिष्ट ने कहा कि आजादी गौरव यात्रा देश की ऐतिहासिक विरासतों को बचाने और स्वतंत्रता सेनानी के गौरवशाली इतिहास को याद कर उनके सम्मान में शीष झुकाने का एक खास अवसर भी है। इस यात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, ब्लाक अध्यक्ष सतपुली कीरत सिंह रावत, ब्लाक अध्यक्ष एकेश्वर महेंद्र रावत, निवर्तमान पी.सी.सी. सदस्या श्रीमती माया गुसांईं, पार्षद आरती पवांर, सुरजन रौतेला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहन नेगी, अमित रावत, प्रधान विकास रावत, वरिष्ठ कांग्रेसजनों सहित बड़ी संख्या...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

सावन में शिवभक्तों को अमित सागर के “हे ला बाबा” जागर की भेंट

- नेहरू कॉलोनी स्थित चिलीज प्रीमियम रेस्टोरेंट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मेयर सुनील उनियाल गामा ने रिलीज किया गीत देहरादून। चैत्वाली फेम प्रसिद्ध गढ़वाली गायक अमित सागर, सावन के पावन महीने में शिवभक्तों के लिए हे ला बाबा जागर की भेंट लेकर आए हैं। शुक्रवार को नेहरू कॉलोनी स्थित चिलीज प्रीमियम रेस्टोरेंट में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और अति विशिष्ट अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा ने गीत को रिलीज किया। इस अवसर पर मौजूद उत्तराखंड के तमाम लोक कलाकारों ने गीत की तारीफ की और कहा कि अमित सागर ने संगीतप्रेमियों को एक और शानदार गीत का तोहफा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि लोक कलाओं का संरक्षण और संवर्धन करना बेहद आवश्यक है। अमित सागर ने चैतवाली गीत के जरिए उत्तराखंड की लोक संस्कृति को दुनियाभर तक पहुंचाने का काम किया है। हे ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

“ हर घर तिरंगा” जनपद में घरों में तिरंगा लगाया जाना है

देहरादून  प्रभारी मंत्री जनपद श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “ हर घर तिरंगा” कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। मा0 प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “ हर घर तिरंगा” जनपद में घरों में तिरंगा लगाया जाना है इसके लिए सभी लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ को विशेष बनाने हेतु केन्द्र सरकार के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक “ हर घर तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में सभी को अपनी सहभागिता निभाने का अनुरोध किया। उन्होने कहा कि सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा लगाते हुए इस कार्यक्रम में बढ़-चढकर सम्मिलित होने का आहवान किया। बैठक में जिलाधि...

Continue Reading