डीएम ने किया स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों का निरीक्षण देहरादून जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 डॉ0 आर राजेश कुमार ने दर्शनी गेट से कोतवाली पल्टन बाजार तक स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पल्टन बाजार में स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत किए जाने वाले कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करते हुए सड़क पर पैचवर्क कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीसीएल को भूमिगत विद्युत लाइन के कार्य समयबद्धता के साथ पूर्ण करने एवं पल्टन बाजार में नाली निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट सिटी लि0 एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को प्रतिदिन कार्यस्थल पर निरीक्षण करते हुए कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान व्यापारियों ने जि...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
अब होने लगा अहसासः त्रिवेंद्र को हटा कर भाजपा ने अपने पांवों पर खुद मारी कुल्हाड़ी उत्तराखंड के महासंग्राम 2022 के चुनाव में जिस तरह से भाजपा में एक-एक करके भाजपा के मंत्रियों से लेकर के विधायक जो भाजपा के प्रत्याशी भी हैं वह भितरघात होने का अंदेशा जता रहे हैं , जिसके चलते भाजपा के माथे पर सत्ता खोने का डर सताने लगा है। आपको बता दें अब राजनीति के जानकारों की माने तो भाजपा के अंदर कानाफूसी होने लगी है 2021 में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सत्ता से हटाना उत्तराखंड के 2022 के चुनाव में आज भाजपा पर भारी पड़ता जा रहा है। वर्तमान के हालात को देखकर केंद्रीय नेतृत्व भी आज उस बड़ी भूल को कहीं ना कहीं स्वीकार कर रहा है, उत्तराखंड की सत्ता से भाजपा का यदि सूपड़ा साफ होता है तो उसका मुख्य कारण प्रदेश में भाजपा सरकार के अंतिम वर्ष में 3 मुख्यमंत्रियों का बनना एक अच्छा संकेत जनता के सामने नह...
Continue Readingअब चुनाव प्रचार में यूपी जाएंगे डा धन सिंह रावत श्रीनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने भी विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी कार्यकर्त्ताओं से मतदान को लेकर जानकारी प्राप्त कीं। बाद डा. धन सिंह भाजपा चुनाव कार्यालय पहुंचे और भाजपा के सभी मंडलों से आए पदाधिकारियों से वार्ता करने के बाद इन कार्यकर्त्ताओं को शाल ओढाकर सम्मानित भी किया। पत्रकारों से बातचीत में डा. धन सिंह रावत ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वह चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश भी जाएंगे।
Continue Readingशोकः बप्पी दा नहीं रहे भारत के 80 और 90 के दशक में डिस्को डांस को मशहूर करने वाले संगीतकार व गायकार बप्पी लहरी का आकस्मिक निधन हो गया है। उन्हें मंगलवार को मुंबई क्रिटीकेयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बप्पी लहरी को देश में डिस्को किंग के नाम से भी जाना जाता था, उनके निधन से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर व्याप्त है वही देश के प्रधानमंत्री ने भी बप्पी लहरी के निधन पर शोक व्यक्त किया हैं
Continue Readingजिला युवा संसद का वर्चुअल आयोजन 19 फरवरी को देहरादून जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र श्रीमती एम टोलिया ने अवगत कराया है कि 19 फरवरी 2022 को जिला युवा संसद का वर्चुअल आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में “अतुल्य भारत“, “आत्म निर्भर भारत”, “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ”, “स्किल इंडिया”, “डिजिटल इंडिया, “स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत“ विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगी की आयु 13 फरवरी 2022 को 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने अवगत कराया कि जनपद स्तरीय निर्धारित चयन समिति द्वारा 2 प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय वर्चुअल प्रतियोगिता हेतु चयन किया जाएगा। अवगत कराया कि राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, भारत स्काउट एंड गाइड, एवं अन्य इच्छुक युवा प्रतिभागी के लिए आवेदन पत्र नेहरू युवा केन्द्र, जिला कार्यालय सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द देहरादू...
Continue Reading