स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति से निपटने को तैयारः डॉ. धन सिंह रावत सूबे में कोरोन के दस्तक देते ही अलर्ट मोड़ पर स्वास्थ्य विभाग कहा, शासन स्तर पर सचिव व जिले में सीएमओ करेंगे मॉनिटिरिंग देहरादून, देशभर में कोविड की बढ़ती रफ्तार को देखते हुये राज्य में स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दे दिये गये हैं। विभागीय अधिकारियों को अभी से सभी तैयारियां पुख्ता रखने को कहा गया है। इसके अलावा शासन स्तर पर विभागीय सचिव और जिलों में मुख्य चिकित्साधिकारियों को कोरोना के सम्भावित मामलों की मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिये गये हैं। विभागीय मंत्री डा. रावत ने आम लोगों से अपील करते हुये कहा कि वह कोरोना को लेकर पेनिक न हों, सरकार किसी भी परिस्थिति से निपटने को पूरी तरह से तैयार है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि देशभर में कोविड का नया वै...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
एसएचए ने पांच अस्पतालों को आयुष्मान योजना से हटाया डिइंपैनल अस्पतालों पर आयुष्मान योजना में निष्क्रियता के चलते राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने लिया एक्शन देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध पांच अस्पतालों की सूचीबद्धता रद्द कर दी है। इनमें तीन अस्पताल जनपद देहरादून व एक-एक पिथोरागढ़ व यूएस नगर के अस्पताल शामिल हैं। हटाए गए अस्पतालों पर विगत छह माह से आयुष्मान योजना की गतिविधियों में निष्क्रियता के चलते यह कार्रवाई हुई है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी आईएएस ने कहा कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध प्रत्येक अस्पताल को मानकों के अनुरूप अनिवार्यतः कार्य करना होगा। निष्क्रिय अस्पतालों की सूचीबद्धता समाप्त करने के लिए मानक बनाए गए हैं उसी के अनुरूप कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण प्रशासन की ओर से जारी निर्देश...
Continue Readingबड़े बकायेदारों पर तेजी से करें वसूली: डीएम राजस्व वसूली में धीमी प्रगति पर डीएम सख़्त, दी कड़ी चेतावनी जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में राजस्व वसूली की मासिक प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जनपद के उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में मासिक वसूली की गति धीमी है, वहां तत्काल प्रभाव से सुधार लाया जाय। जिलाधिकारी ने मई माह की समीक्षा करते हुए श्रीनगर तहसील द्वारा मात्र 11 प्रतिशत, यमकेश्वर द्वारा 9 प्रतिशत तथा बीरोंखाल द्वारा 15 प्रतिशत राजस्व वसूली प्राप्त करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित उपजिलाधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वसूली की प्रगति में शीघ्र ही तेजी लायी जाय। उन्होंने कहा कि बड़े बकायेदारों पर वसूली की प्रक्रिया का सख़्ती से कार्यान्वयन करें। उन्होंने निर्देश दिये कि ऐसे बकायेदारों की सूची तहसीलों में सार्वजनिक...
Continue Readingमुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को सौर सखी नाम दिया जायेगा। सौर प्लांटों के रख-रखाव के लिए प्रत्येक जनपद में लोगों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को सौर सखी नाम दिया जायेगा। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना और स्वरोजगार से जुड़ी अन्य योजनाओं को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने विकासखण्डों में विशेष शिविरों के आयोजन किये जायेंगे। सौर प्लांटों के रख-रखाव के लिए प्रत्येक जनपद में लोगों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत राज्य में 250 मेगावाट का लक्ष्य पूर्ण किया जा चुका है। इस...
Continue Readingसमाज कल्याण विभाग से संचालित पेंशन एवं छात्रवृत्ति योजनाओं में लाभार्थियों की आधार सीडिंग किये जाने हेतु जिले में विशेष अभियान की शुरुआत हो गयी है। इस अभियान के तहत 29 मई से 18 जून तक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा समस्त विकासखंडों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह दुबड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार उन सभी पेंशनधारकों व छात्रवृत्ति योजना का लाभ हेतु छात्र–छात्राओं की आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है, जिनके खाते अब तक आधार से लिंक नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि यदि लाभार्थियों द्वारा समय रहते आधार सीडिंग नहीं करायी जाती है, तो भविष्य में उन्हें पेंशन एवं छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ मिलना संभव नहीं होगा। उन्होंने यह भी बताया कि शिविरों के माध्यम से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा ऐसे पेंशन लाभार्थियों के लिए आधार...
Continue Reading
