गांधी शताब्दी अस्पताल में खुशनुमा नाम की गर्भवती को लगा कोरोना का पहला टीका टीकाकरण को लेकर गर्भवती महिलाओं में दिखा भारी उत्साह सूबे में गर्भवती महिलाओं को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत हो चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय पहुंच कर गर्भवती महिलाओं के कोविड-19 टीकाकरण अभियान का रिबन काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने टीकाकरण अभियान को गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच बताते हुए सभी से टीका लगाने की अपील की। डा. रावत ने कहा कि गर्भवती माताओं को सुरक्षित रखने के लिए राज्यभर में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा ताकि प्रत्येक गर्भवती महिला को कोरोना का टीका कर कोविड से सुरक्षा प्रदान की जा सके। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक खजान दास ने टीकाकरण अभियान का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सहित सभी विभागीय...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
देहरादूनः जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड डॉ आर राजेश कुमार ने आज जनपद के शहरी क्षेत्र में गतिमान स्मार्ट सिटी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी शिविर कार्यालय से दिलाराम चैक, बेहल चैक से सचिवालय तिराहा तथा परेडग्राउण्ड में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण के स्मार्ट सिटी परियोजना, लो.नि.वि एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों को स्मार्ट सिटी अन्तर्गत अब-तक किये गये कार्यों की फोटो सहित कार्यप्रगति आख्या शाम तक उपलब्ध कराने तथा भविष्य में होने वाले कार्यों का विवरण भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण...
Continue Readingविकास भवन सभागार पौड़ी में आज जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री घोषणाओं की विधानसभा वार समीक्षा बैठक ली। उन्होने हर माह मुख्यमंत्री घोषणा की समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिये। जिसमें कार्य प्रगति की गहनता से समीक्षा की जायेगी। कहा कि अपने अपने विभाग से संबंधित घोषणाओं की विवरण सुस्पष्ट से देना सुनिश्चित करेंगे। ताकि रिपोर्ट में एकरूपता बनी रहे। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री द्वारा जनपद में 203 घोषणाएं की गई हैं, जिनमें 88 घोषणाओं पर कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गयी है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन घोषणाओं पर कार्य प्रगति पर है, उनका कार्य जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन कार्यों की डीपीआर अपेक्षित है उसकी डीपीआर 15 दिन के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाध...
Continue Readingश्रीनगर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रदेश के उच्च शिक्षा, सहकारिता, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, प्रोटोकॉल, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के भ्रमण के तीसरे दिन विकासखण्ड पाबौ तथा खिर्सू में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रमाण पत्र के अलावा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत धनराशि के चेक तथा मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का भी वितरण किया गया। आवास विहीन लोगों के सिर पर छत आई तो उन्होंने सरकार और अपने नेता का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर मंत्री डॉ. रावत ने प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिन लोगों को लंबे समय से आवास का इंतजार था, उन्हें आवास आवंटित कर दिए गए हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि योजनाओं का...
Continue Readingप्रधानमंत्री जी के नेतृत्व मे देश में चल रहा दुनिया का सबसे बङा कोविड टीकाकरण अभियान मुख्यमंत्री ने एक्सिस बैंक द्वारा दिये गये आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स के वाहन को फ्लैग ऑफ किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से एक्सिस बैंक द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को प्रदान किए गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के वाहन का फ्लैग ऑफ किया। एक्सिस बैंक द्वारा स्वास्थ्य विभाग को 31 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्सिस बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड के दौरान एक्सिस बैंक द्वारा जनसेवा के अनेक कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। देशभर में कोविड टीकाकरण तेजी से चल रहा है। उत्तराखंड में चार माह में शत प्रतिशत...
Continue Reading
