हरिद्वारः मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल देहरादून के विशेषज्ञों ने लोगों को फेफड़ों के कैंसर के बारे में जागरूक करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। फेफड़ों के कैंसर, इसके जोखिम, कारणों, शुरुआती लक्षणों, एवं रोकथाम के महत्व के बारे में लोगों को जागरुक करना है। इस अभियान के तहत अस्पताल से डॉ. अमित सकलानी, कंसल्टेंट, मेडिकल ऑन्कोलॉजी और डॉ. वैभव चाचरा, प्रिंसिपल कंसल्टेंट, पल्मोनोलॉजी ने फेफड़ों के कैंसर के बढ़ते खतरे के बारे जागरूक करते हुए जानकारियां दी। मैक्स हॉस्पिटल के डॉ. अमित सकलानी, कंसल्टेंट, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, ने बताया कि फेफड़ों के कैंसर का इलाज संभव है, यदि मरीज सही समय पर अस्पताल आ जाएं तो इसका इलाज किया जा सकता है। फेफड़ों के कैंसर के कई लक्षण होते हैं जैसे -बहुत समय से कफ होना, सीने में दर्द बना रहना, सांस लेने में दिकक्त होना, खांसी में खून आना, थकान होना। डॉ. अमित सकलानी ने बताया ...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
देहरादून: सूबे में शत प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने को जनपदवार कार्ययोजना बनाई जाएगी। इस सम्बंध में सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिये गये। इसके लिए उन्होंने आगामी 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाने को भी कहा गया है जिसमे 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्धजनों के भी कार्ड बनाये जाएंगे। इसके साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालयों में आयुष्मान योजना के तहत अधिक से अधिक मरीजों के उपचार के लिये अधिकारियों को ठोस रणनीति बनाने को कहा गया है। बैठक में अधिकारियों को गोल्डन कार्ड में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को भी दूर करने के निर्देश दिये गये। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के सभागार में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। डॉ. रावत ने आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति वाले जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकार...
Continue Readingमुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग (UERC) में अध्यक्ष के रूप में श्री मदन लाल प्रसाद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सचिव श्री आर मीनाक्षी सुंदरम भी उपस्थित थे।
Continue Readingदून व हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक मेडिकल छात्रों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण व क्लीनिकल सेवाओं में होगा सुधार देहरादून, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज व हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में विभिन्न संकायों में एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्तियां संविदा के आधार पर सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में की जा रही है ताकि मेडिकल छात्रों की पढ़ाई व प्रशिक्षण प्रभावित न हो और सम्बद्ध अस्पतालों में आमजन को बेहतर उपचार सुलभ हो सके। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती को लेकर राज्य सरकार ने कमर कसी है। सरकार का मकसद सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में संकाय सदस्यों के शतप्रतिशत पदों को भरना है ताकि मेडिकल छात्रों को पढ़ाई के साथ बेहतर प्रशिक्षण दि...
Continue Readingजनपद के शासकीय भवनों पर सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश पौड़ी: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित एन.ई.सी. कक्ष में जनपद के शासकीय भवनों पर नेट मीटरिंग आधारित सोलर पावर प्लांट की स्थापना हेतु बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी शासकीय भवनों पर नेट मीटरिंग आधारित सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाने हैं। इस दिशा में कार्य तेज करने के लिए उन्होंने उरेडा (उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण) अधिकारी को निर्देशित किया कि कोटद्वार और श्रीनगर के अस्पतालों में प्राथमिकता के आधार पर सोलर पावर प्लांट लगाए जाएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर निगम, नगर पालिका और जिला पंचायत के माध्यम से शासकीय भवनों का चिन्हीकरण कर सोलर पावर प्लांट की स्थापना की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ किया ज...
Continue Reading
