उत्तराखंड

चीरबासा हैलीपैड हैली सेवाओं के लिए हुआ तैयार

अतिवृष्टि से बाधित चल रहा चीरबासा हैलीपैड़ हैली सेवाओं के लिए हुआ तैयार रेस्क्यू कार्यों को सुगमता से करने में मिलेगी मदद केदारघाटी में अतिवृष्टि के बाद से कई मार्ग आवाजाही हेतु बंद हो गए थे। जिन्हें खोले जाने के लिए विभिन्न रेस्क्यू टीमें लगातार अभियान चलाए हुए है। शनिवार को जिला प्रशासन को बड़ी कमियाबी तब मिली जब एसडीआरएफ की टीम ने लैंड स्लाइड के चलते बंद पड़े चीरबासा हेलीपैड को दुरुस्त किया। यह हेलीपैड दुरुस्त होने से रेस्क्यू अभियान में बड़ी मदद मिली। जिला अधिकारी सौरभ गहरवार पहले दिन से ही चीरबसा हेलीपैड संचालित करने को प्रयासरत थे। शनिवार को कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा अपनी टीम के साथ भीमबली हैलीपैड पर उतरे जहां से पैदल ट्रैक को ठीक करते हुए चीरबासा पहुंचे। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग के मुख्य पड़ाव चीरबासा हैलीपैड़ हैली सेवाओं हेतु...

Continue Reading
उत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में विज्ञान संकाय को मिली स्वीकृति

राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में विज्ञान संकाय को मिली स्वीकृति सरकार ने छह असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 14 पदों को दी मंजूरी उच्च शिक्षा मंत्री डा. रावत बोले, छात्रों को नहीं जाना होगा घर से दूर देहरादून, 02 अगस्त 2024 उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित गुरू गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में विज्ञान संकाय की मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार ने महाविद्यालय में विज्ञान वर्ग की कक्षाओं के संचालन के लिये छह असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कुल 14 पदों के सृजन की भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासन स्तर से शीघ्र ही इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया जायेगा। बिथ्याणी में विज्ञान संकाय खुलने से अब बीएससी करने वाले छात्र-छात्राओं को निजी कॉलेज या फिर अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप प्र...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने दिये सड़कों पर डिवाइडर, रिफलेक्टर, साइनेज व लाइटिंग की व्यवस्था के निर्देश

। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा की। उन्होंने 30 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त किये जाने के निर्देश देते हुए सड़क निर्माण सम्बन्धी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया प्रारम्भ कर मानसून के बाद हर हाल में 30 सितम्बर से निर्माण कार्यों में तेजी लाये जाने को कहा। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा आपदा के दौरान अवरूद्ध हो रही सड़कों की अविलम्ब मरम्मत के भी निर्देश दिए हैं। सड़क मरम्मत के लिये अधिकृत जे.सी.बी. पर जी.पी.एस. व्यवस्था को प्रभावी बनाये जाने, पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों के किनारे क्रस बेरियर के साथ पेड लगाने, तथा सड़कों पर डिवाइडर, रिफलेक्टर, साइनेज व लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण से जुडे ठेकेदारों तथा जे.सी.बी ठेकेदारों के लम्बित देय...

Continue Reading
उत्तराखंड

योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में नवाचार पर दिया जाए ध्यान-मुख्यमंत्री

पशुपालन एवं डेरी विकास की योजनायें बने जीएसडीपी में वृद्धि के आधार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में पशुपालन, डेरी विकास, मत्स्य पालन और गन्ना विकास विभाग की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पशुपालन और डेरी विकास के क्षेत्र में आगामी 03 वर्षों में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में योगदान 03 प्रतिशत से बढ़ाकर 05 प्रतिशत करने की दिशा में कार्य किये जाएं। इसके लिए उन्होंने स्थानीय उत्पादों को तेजी से बढ़ावा दिये जाने पर भी बल दिया। उन्होंने पशुपालन और डेरी विकास के क्षेत्र में जीएसडीपी में वृद्धि के लिए आवश्यक संसाधनों का पूरा एक्शन प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने के साथ प्रत्येक जनपद में एक-एक मॉडल पशु चिकित्सालय बनाए जाने के निर्देश दिए। राज्य में मछली की खपत के अनुरूप हो उत्पादन- मुख्यमंत्री मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौर...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

आयुक्त ने जिला चिकित्सालय पौड़ी, गैस गौदाम व नगर पालिका पौड़ी का निरीक्षण

गढ़वाल मंडल के सभी गैस गौदाम, पेट्रोल पंप व टूरिस्ट गेस्ट हाऊसों का निरीक्षण करें एम0डी0 जीएमवीएन: आयुक्त आयुक्त ने जिला चिकित्सालय पौड़ी, गैस गौदाम व नगर पालिका पौड़ी का निरीक्षण पौड़ी: आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे ने मंण्डल मुख्यालय पौड़ी स्थित जिला चिकित्सालय, गैस गोदाम व नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल ने एक ओर जहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इण्टरनेट कनेक्टीविटी सुचारु कराने व चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को चाकचौबंध बनाने के निर्देश दिये हैं वहीं इण्डेन गैस गोदाम में अग्निशमन यंत्रों की निष्क्रियता को लेकर एमडी जीएमवीएन को सेप्टी ऑडिट करवाने के निर्देश दिये हैं। जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए आयुक्त गढ़वाल ने इमरजेंसी, फार्मेंसी, सर्जरी व हड्डी रोग ओपीडी, सेम्पल जांच लैब, दवा वितरण कक्...

Continue Reading