जनपद, एमपैक्स के कम्प्यूटराईजेशन और डाटा अपडेशन में लाएं तेजीः मुख्य सचिव प्रदेश में 1 जनवरी 2026 से फिजिकल डेटा अपलोड होगा पूर्णतः बंद मुख्य सचिव सहकारी विभाग की समीक्षा के दौरान दिए दिशा निर्देश मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में सहकारिता विभाग की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि एमपैक्स (MPACS) का कंप्यूटराइजेशन और डेटा माइग्रेशन कार्य को 31 दिसंबर, 2025 तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि 1 जनवरी 2026 से फिजिकल डेटा पूर्णतः बंद कर दिया जाए। कंप्यूटराइजेशन और डेटा अपडेशन समय से पूर्ण हो सके इसके लिए नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि जनपदों में जिलाधिकारी एवं जिलास्तरीय सहकारिता अधिकारी एवं राज्य स्तर पर सचिव इसकी निगरानी करेंगे। कहा कि डेटा अपडेशन के लिए टाइमलाइन निर्धारित कर सभी को प्रसारित कर दी जाएँ। मुख्य सचिव ने कहा कि अछू...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में छात्रों को मिलेगी लेटरल एंट्री कक्षा 7, 8, 9 व 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे प्रतिभावन छात्र विभागीय मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत शासनादेश जारी देहरादून, प्रदेश में संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में पढ़ने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिये खुशखबरी है। अब इन विद्यालयों में कक्षा-7, 8, 9 एवं कक्षा-11 में रिक्त सीटों पर प्रदेश के होनहारों को लेटरल एंट्री (पार्श्व प्रवेश) के माध्यम से दाखिला मिल सकेगा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद शासन स्तर से शासनादेश जारी कर दिया गया है। जिसमें विभागीय अधिकारियों को पार्श्व प्रवेश प्रक्रिया को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में अबतक मात्र कक्षा-6 में ही प्रवेश का प्राविधान था। लेकिन कई छात्र-छ...
Continue Readingराधिका की शिक्षा को मिले पंख, जिलाधिकारी की पहल से खुला उच्च शिक्षा का रास्ता प्रवेश मिलने पर राधिका ने जिलाधिकारी और बाल विकास विभाग का जताया आभार जनपद में एक भावुक पल देखने को मिला, जब बालिका राधिका ने जिलाधिकारी गढ़वाल स्वाति एस. भदौरिया से अपनी शिक्षा जारी रखने की गुहार लगायी। आर्थिक तंगी और पारिवारिक संकट के कारण पढ़ाई बीच में रुकने के कगार पर थी, लेकिन जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। जिलाधिकारी ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना” के अंतर्गत राधिका की पढ़ाई सुनिश्चित करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये। उन्होंने निर्देशों का पालन करते हुए राधिका का प्रवेश स्नातक प्रथम वर्ष (बी.ए. ओपन) में करा दिया है और पठन-पाठन सामग्री भी उपलब्ध करायी। कार्यक्रम अधिकारी थपलियाल ने बताया कि राधिका के प्रथम सेमेस्टर की फीस 5 हजार रुपये जमा कर दी गयी है और...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से भेंट कर राज्य में खेलों के व्यापक विकास, उच्च स्तरीय खेल अवस्थापना के निर्माण तथा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की और केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन में केंद्र सरकार से प्राप्त सहयोग के लिए प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस खेल महाकुंभ ने उत्तराखण्ड को एक नई पहचान दिलाई है। इस आयोजन के माध्यम से उत्तराखण्ड ने स्वयं को एक ‘खेलभूमि’ के रूप में प्रस्तुत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से जिला अल्मोड़ा के डीनापानी में उच्च स्तरीय खेल सुविधा की स्थापना, देहरादून स्थि...
Continue Readingवरिष्ठ नागरिक दिवस पर विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पाबो क्षेत्र में आपदा पीड़ितों को विधिक सेवाओं की जानकारी व राहत सामग्री वितरित सूचना/पौड़ी/21 अगस्त 2025 माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के श्रीमान सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव नाज़िश कलीम द्वारा बिंद्रा वृद्धाआश्रम पाबो में "वरिष्ठ नागरिक दिवस" के अवसर पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं), योजना, 2016 के बारे में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों को जानकारियां दी गई साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से "वरिष्ठ नागरिक दिवस" के अवसर पर बिंद्रा वृद्ध आश्रम पाबो में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य क...
Continue Reading
