Sliderखेल

38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन ग्रीन गेम्स की थीम पर: मुख्यमंत्री

उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल को ग्रीन गेम्स की थीम पर आयोजित किया गया। ग्रीन गेम्स की कल्पना को पूरा करने के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून से लगे क्षेत्र को खेल वन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस वन में 38वें राष्ट्रीय खेलों में 1600 मेडल विजेता खिलाड़ियों के नाम पर एक - एक पेड़ लगाया जाएगा। विकसित किए जा रहे खेल वन में पौधारोपण का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विजेता खिलाड़ियों के साथ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन ग्रीन गेम्स की थीम पर किया गया है। उन्होंने कहा 1600 मेडल विजेता खिलाड़ियों के नाम पर 2.77 हेक्टेयर वन भूमि को खेल वन के रूप में विकसित की जायेगी। 38वें राष्ट्रीय खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के नाम पर यहां पर पौधारोपण किया जाएगा...

Continue Reading
खेल

38वें राष्ट्रीय खेल: कुश्ती तथा हॉकी प्रतियोगिता का सीएम ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वन्दना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुॅचकर 38वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत आयोजित कुश्ती तथा हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह वर्धन किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी हम सभी के लिए बड़ा अवसर है। उत्तराखंड के सभी लोगों की तरफ से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का बहुत धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमें मेजबानी का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि नेशनल गेम्स के सभी आयोजन बहुत अच्छे हो रहे हैं। अन्य प्रदेशों के जो खिलाड़ी आए हैं, वह भी एक अच्छा अनुभव देवभूमि से लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अच्छी खेल सुविधाएं विकसित हुई हैं और खिलाड़ियों ने भी बड़ा अच्छा प्रदर्शन करके राज्य का मान-सम्मान बढ़ाया है। पदक तालिका में भी ...

Continue Reading
खेल

टनकपुर को एक बड़े राफ्टिंग के हब के रूप में विकसित किया जाएगा

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने देखी देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री द्वारा 38 वें राष्ट्रीय खेलों में सोमवार को टनकपुर के बूम में राफ्टिंग (डेमो स्पोर्ट) प्रतियोगिता का किया गया समापन देवभूमि में राष्ट्रीय खेल के आयोजन से चंपावत के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान, जिससे चंपावत को आदर्श जनपद बनने में लगेंगे चार चांद टनकपुर को एक बड़े राफ्टिंग के हब के रूप में विकसित किया जाएगा मुख्यमंत्री धामी। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत चंपावत जिले के शारदा नदी में राफ्टिंग (डैमो) प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुई। अंतिम दिन सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रथम बार रात्रि में राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। समापन समारोह पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिं...

Continue Reading
खेल

38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड की ऐतिहासिक छलांग

उत्तराखंड की ऐतिहासिक छलांग: 38वें राष्ट्रीय खेल में 25वें से छठे स्थान तक का सफर, और ऊंची उड़ान बाकी देहरादून:  उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक पदक तालिका में छठा स्थान हासिल किया है। यह राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, खासकर इसलिए क्योंकि पिछले 37वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड 25वें स्थान पर था। महज एक संस्करण में इतनी बड़ी छलांग राज्य के खिलाड़ियों की मेहनत और सरकार की खेल नीति के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रमाण है।  अब तक उत्तराखंड ने कुल 62 पदक जीते हैं, जिनमें 14 स्वर्ण, 22 रजत और 26 कांस्य शामिल हैं। खासकर वुशु और ताइक्वांडो में राज्य ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है, दोनों खेलों में कुल 12-12 पदक जीतकर उत्तराखंड ने अपनी ताकत दिखाई है।  हालांकि, राष्ट्रीय खेल अभी समाप्त नहीं हुए हैं और उत्तराखंड के पास पदक तालिका में और ऊंचा स्थान हासिल...

Continue Reading
खेल

राष्ट्रीय खेलों में नया प्रयोग, ‘मौली रोबोट’ लाया विजेताओं के लिए मेडल

राष्ट्रीय खेलों में यह मौका एथलेटिक्स इवेंट की मेडल सेरेमनी का था। खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों की ठीक ठाक उपस्थिति थी। सभी उम्मीद कर रहे थे कि कुछ ही देर में होने वाली मेडल सेरेमनी परंपरागत रूप से ही आयोजित होंगी। मगर अगले पलों में मेडल सेरेमनी का पूरा रूप ही बदला हुआ था। रिमोट कंट्रोलर की कमांड से 'मौली रोबोट' में हरकत शुरू हुई। वह एक ट्रे में मेडल लेकर विजेताओं के पास पहुंचा। अतिथियों ने मेडल उठाए और विजेताओं के गले में पहना दिए। राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड ने रोबोटिक तकनीक से जुड़ी पहल कर सभी कोे सुखद अनुभूति से भर दिया। हालांकि एथलेटिक्स इवेंट को छोड़कर अन्य में परंपरागत रूप से ही मेडल सेरेमनी आयोजित की गई। यानी हाथ में ट्रे लेकर युवतियां ही विजेताओं के लिए मेडल लाई। एथलेटिक्स के करीब 40 इवेंट होने हैं। खेल निदेशक प्रशांत आर्या के अनुसार-एथलेटिक्स के अधिकतर इवेंट में मेडल सेरेमनी...

Continue Reading