खेल

उदाहरण बने राष्ट्रीय खेलों का उदघाटन समारोह : रेखा आर्या

भविष्य के लिए उदाहरण बने राष्ट्रीय खेलों का उदघाटन समारोह : रेखा आर्या खेल मंत्री रेखा आर्या ने उच्चाधिकारियों के साथ की उद्घाटन समारोह कार्यक्रम की समीक्षा देहरादून। 28 जनवरी को होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह को ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है । खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को उच्च अधिकारियों निर्देश दिए हैं कि यह आयोजन ऐसा होना चाहिए जिससे भविष्य के लिए यह एक उदाहरण बन जाए । रजत जयंती खेल परिसर स्थित खेल सचिवालय में आयोजित उच्चाधिकारियों की बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने उद्घाटन समारोह के पूरे कार्यक्रम की समीक्षा की। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस समारोह में यह स्पष्ट झलकना चाहिए कि प्रदेश की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में यह आयोजन हो रहा है। प्रदेश में विकसित की गई खेल सुविधाओं की झलक भी उद्घाटन समारोह में नजर आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ...

Continue Reading
खेल

जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन

मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित शिवालिक हॉल में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चार टीमों के कुल 32 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय खेल का प्रचार-प्रसार करना और खेल भावना को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर की टीम ने जीत हासिल की। इस वर्ष उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेल की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। उत्तराखंड के विभिन्न शहरों जैसे रुद्रपुर, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी और अन्य स्थानों पर इन खेलों का आयोजन किया जाएगा। रुद्रपुर में वॉलीबॉल, हैंडबॉल, साइक्लिंग और शूटिंग (ट्रैप एवं स्कीट) जैसे खेल आयोजित किए जाएंगे। इनमें से वॉलीबॉल, हैंडबॉल और वेलोड्रोम (साइक्लिंग) का आयोजन मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के ...

Continue Reading
खेल

राष्ट्रीय खेल: अब दिल्ली में नहीं उत्तराखंड में भी वेलोड्रोम इवेंट

देहरादूनर: उत्तराखंड भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने राष्ट्रीय खेल के सभी 34 खेलों और 2 डेमो खेलों का आयोजन अपने ही राज्य में करने की ऐतिहासिक पहल की है। वेलोड्रोम इवेंट, जो परंपरागत रूप से दिल्ली में आयोजित किया जाता था, इस बार रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। यह घोषणा खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम के दौरान की गई। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा, “उत्तराखंड के लिए यह गर्व का क्षण है कि हम राष्ट्रीय खेल के सभी आयोजन अपने राज्य में कर रहे हैं। यह हमारी मजबूत संरचना और खेल प्रबंधन क्षमता का प्रमाण है। वेलोड्रोम जैसे खेल आयोजन को रुद्रपुर में लाना उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक है।” उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, जो इस वर्ष अपनी रजत जयंती मना रहा है, एक युवा राज्य के रूप में खेलों के क्षेत्र...

Continue Reading
खेल

क्लीयर प्रीमियम वॉटर के सहयोग से पर्यावरण का संरक्षण करेंगे 38वें राष्ट्रीय खेल

क्लीयर प्रीमियम वॉटर बना 38वें राष्ट्रीय खेल का हाइड्रेशन पार्टनर हल्द्वानीः जनपद से खेलप्रेमियों के लिए अच्छी खबर आई है। खबर यह है कि उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल, कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहे हैं। उत्तराखंड प्रथम बार इस खेल आयोजन की मेजबानी करेगा, और, इसे सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार विशेष रूप से 38वें राष्ट्रीय खेल को ग्रीन गेम्स के रूप में प्रस्तुत करने के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस प्रयास कर रही है। क्लीयर प्रीमियम वॉटर को राष्ट्रीय खेल, 2025 के लिए हाइड्रेशन पार्टनर नियुक्त किया गया है। भारत में पहली बार, क्लीयर प्रीमियम वॉटर इन खेलों के लिए 100ः रिसाइकल्ड बोतलें पेश करेगा। इस साझेदारी की आधिकारिक घोषणा 12 जनवरी 2025 को हल्द्वानी में राष्ट्रीय युवा दिवस के कार्यक्रम के दौरान की गई। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार की ...

Continue Reading
खेल

38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘तेजस्विनी’ जानिए क्या है खास

38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘तेजस्विनी’: खिलाड़ियों की खेल भावना और जोश का प्रतीक देहरादून, उत्तराखंड – जनवरी 2025 15 दिसम्बर को देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेल, उत्तराखंड की आधिकारिक मशाल ‘तेजस्विनी’ का अनावरण किया गया। यह मशाल खिलाड़ियों की खेल भावना और उनके जोश का प्रतीक है। मशाल का डिज़ाइन उत्तराखंड के देवदार के वृक्षों से प्रेरित है, जो प्रत्येक खिलाड़ी को ऊंचाई पर पहुंचने की प्रेरणा देता है। इसके शीश पर विराजमान है उत्तराखंड का पवित्र पुष्प ब्रह्मकमल, जो खिलाड़ियों के प्रबल उत्साह का प्रतीक है। इसे और भी विशेष बनाता है मशाल के भीतर बहता पवित्र गंगा जल, जो पर्वतों के बीच प्रवाहित होती हुई उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिकता को दर्शाता है। तेजस्विनी अपने आप में एक मिसाल है, जो न केवल खिलाड़ियों के समर्पण और कड़ी मेहनत की गाथा गाती है, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध...

Continue Reading