डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश देहरादून 05 सितंबर,2026, जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के निर्धारित सभी मानकों एवं प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस निर्वाचन प्रक्र
Continue ReadingCategory: Slider
नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देहरादून 05 सितंबर,2026, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित मा0 सर्वाेच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और कूड़ा निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शनिवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सभी शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को अपने-अपने क्षेत्रों में डंपिंग यार्ड का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में कहीं भी अनधिकृत रूप से कूड़
Continue Readingखटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण मुख्यमंत्री ने खटीमा में सर्किट हाउस, स्टेडियम सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं की विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधरोपण करने के साथ ही पार्क का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खटीमा क्षेत्र के विकास से संबंधित छह महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने नगर वन ऑक्सीजन पार्क का विस्तारीकरण करने, वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय को पार्क परिसर में स्थानांतरित करने, खटीमा में स्टेडियम का निर्माण करने, क्रियाशाला का निर्माण करने, सर्किट हाउस का निर्माण करने तथा वेंडिंग जोन विकसित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा...
Continue Reading12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, मामलों का होगा त्वरित निस्तारण जिला जज ने अधिवक्ताओं के साथ की बैठक, अधिक से अधिक समझौता योग्य वाद लोक अदालत में लाने की अपील सूचना/पौड़ी/01 सितंबर, 2026: राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक शमनीय एवं समझौता योग्य वादों का निस्तारण सुनिश्चित करने को लेकर मंगलवार को जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्म सिंह की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन पौड़ी एवं कोटद्वार के अधिवक्ताओं के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला जज ने अधिवक्ताओं से राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक शमनीय व समझौता योग्य वादों एवं प्रकरणों को चिन्हित कर निस्तारण के लिए लोक अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार...
Continue Readingसिंगल यूज प्लास्टिक पर पर प्रतिबंध, देहरादून निगम में 50 सेक्टर अधिकारी तैनात, हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में प्लास्टिक प्रतिबंध और स्वच्छता अभियान की होगी नियमित निगरानी, देहरादून 31 अगस्त,2026, मा. उच्च न्यायालय नैनीताल, उत्तराखंड एवं आयुक्त गढ़वाल मंडल के निर्देशों के अनुपालन में देहरादून जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन ने व्यापक अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निगम देहरादून के सभी 100 वार्डों में प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी अनुपालन एवं नियमित निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारी नामित किए गए हैं। अपर जिलाधिकरी (वि.रा) केके मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंधित उत्पादों के विनिर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री एवं उपयोग के विरुद्ध प्रभावी क
Continue Reading
