आयुष चिकित्सालयों में मरीजों के ऑनलाइन पंजीकरण के सख्त निर्देश - पहली मार्च से अनिवार्य रूप से प्रभावी होगी व्यवस्था, सचिव ने जारी किए निर्देश देहरादून, सचिव आयुष, श्रीमती रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में आयुष विभाग के महत्वपूर्ण एजेन्डा बिंदुओं पर एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें निदेशक आयुर्वेद डॉ. विजय कुमार जोगदंडे सहित समस्त जनपदों के आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथी अधिकारियों और संयुक्त निदेशकों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सचिव महोदया ने सख्त निर्देश दिए कि प्रदेश के आयुष चिकित्सालयों में रोगी पंजीकरण की व्यवस्था को पूर्णतः ऑनलाइन पोर्टल पर स्विच किया जाए, जिसे आगामी 01 मार्च, 2026 से अनिवार्य रूप से लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अधिकारियों को प्रतिमाह न्यूनतम 8 चिकित्सालयों का अनिवार्य निरीक्षण करने और दवाओं के स्टॉक रजिस्टरों को नियमित रू...
Continue ReadingCategory: Slider
गुजरात/देहरादून, सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान आज गांधीनगर में सहकारिता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर संस्थानों के कार्यकलापों, अन्न भंडारण व्यवस्था, बैंकिंग प्रणाली, डिजिटल विस्तार और किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी ली। मीडिया को जारी बयान में डाॅ. रावत ने कहा कि उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए गुजरात के सफल सहकारिता मॉडल को अपनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में सहकारी संघों, बैंकों व समितियों में आधुनिक प्रबंधन प्रणाली, वैज्ञानिक अन्न भंडारण, पारदर्शी क्रेडिट व्यवस्था और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विशेष फोकस कर सहकारिता आंदोलन को नई दिशा दी जाएगी। साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए व्यापक जागर...
Continue Readingसहकारिता के जरिये ग्रामीण विकास पर अहम फोकसः डाॅ. धन सिंह गुजरात में आयोजित सहकारिता मंथन में नवाचारी योजनाओं की दी जानकारी मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना व मिलेश मिशन की जमकर हुई सराहना गुजरात/देहरादून, गुजरात में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित सहकारिता मंत्रियों के मंथन बैठक में मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना, मिलेट्स मिशन योजना तथा दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना की जमकर सराहना की गई। साथ ही इन योजनाओं को माॅडल के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर अपनाये जाने पर भी विचार किया गया, ताकि राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के तहत किसानों की आय में वृद्धि, पशुधन अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, ग्रामीण आजीविका सहित पोषण योजनाओं को प्रोत्साहन मिल सके। सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि केन्द्रीय सहकारिता मंत्री...
Continue Readingमाता की मृत्यु उपरान्त वर्षों से उत्तरजीवी प्रमाण पत्र को भटक रही थी तान्या; पहुंची डीएम द्वार; तत्काल मिला न्याय डीएम के संज्ञान में आया मामला तो उसी दिन जारी हुआ 04 वर्षों से लम्बित उत्तरजीवी प्रमाण पत्र; मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की तत्परता जनहित में व त्वरित एक्शन से जनमानस में बढा सरकार प्रशासन पर विश्वास नगर निगम की संपत्ति रजिस्टर में दर्ज होगा तान्या का नाम; देहरादून, माता के निधन के उपरांत विगत चार वर्षों से उत्तरजीवी प्रमाण पत्र हेतु विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगा रही सुश्री तान्या सिंघल को जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से राहत मिली है। खुड़बुड़ा निवासी तान्या सिंघल ने जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया कि उनकी माता का निधन दिसंबर 2022 में हो गया था। नगर निगम के संपत्ति रजिस्टर में अपना नाम दर्ज कराने हेतु उन्हें उत्तरजीवी प्...
Continue Readingजन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” के तहत विकासखंड द्वारीखाल की न्याय पंचायत जमेली में बहुउद्देश्यीय शिविर सम्पन्न, 258 ग्रामीण लाभान्वित शिविर में 29 शिकायतें दर्ज, 11 का मौके पर निस्तारण, 08 ग्रामीणों के प्रमाण पत्र हेतु आवेदन भरवाए गए पौड़ी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत विकासखंड द्वारीखाल के सरस्वती विद्या मंदिर, डांडामंडी में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल बीना राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए सरकार की जनोपयोगी पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर आमजन को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम हैं, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। शिविर की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी...
Continue Reading
