हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया 11 लाख पौधरोपण अभियान का शुभारंभ, फलदार पौधों का किया निःशुल्क वितरण प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण और संरक्षण की अपील, हरेला पर्व की दी शुभकामनाएं देहरादून, 15 जुलाई। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड की समृद्ध पर्यावरणीय एवं सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर अपने कैंप कार्यालय में उद्यान विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क फलदार पौधा वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान आम, लीची, अमरूद, नींबू, अनार, कटहल सहित विभिन्न फलदार, सगंध एवं औषधीय प्रजातियों के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला उत्तराखण्ड ...
Continue ReadingCategory: Slider
शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने किया निःशुल्क नोटबुक योजना का शुभारम्भ देहरादून जनपद में विद्यार्थियों को वितरित की जायेगी चार लाख काॅपियां देहरादून, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा विद्यालयी शिक्षा को सुदृढ़ एवं छात्र-हितैषी बनाने के उद्देश्य से संचालित ‘गेम चेंजर योजना’ (निःशुल्क नोटबुक वितरण योजना) का शुभारंभ आज पीएम-श्री राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, राजपुर रोड़ में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क नोटबुक उपलब्ध कराकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। उन...
Continue Readingदेहरादून मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय स्थित अपने सभागार में पर्यटन विभाग की समीक्षा की। उन्होंने पर्यटन विभाग की सभी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है। उन्होंने पर्यटन विभाग को अपने 5 वर्षों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए, ताकि आउटकम इंडीकेटर्स के लक्ष्यों को हासिल किया जा सके। मुख्य सचिव ने अपने प्रोडक्ट्स के प्रचार प्रसार के लिए भी विशेष प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रोडक्ट की पब्लिसिटी के बिना निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करना आसान नहीं होगा। उन्होंने पब्लिसिटी के लिए भी वार्षिक कार्ययोजना तैयार किये जाने की बात कही। कहा कि नीती घाटी में आयोजित की गयी नीती एक्स्ट्रीम अल्ट्रा रन 2026, आदि कैलाश हाई एल्टीट्यूड मैराथन, रिवर राफ्टिंग फेस्टिवल्स और विंटर कार्निवल जैसे इ...
Continue Readingमहाविद्यालयों के निर्माण कार्यों की प्रत्येक माह होगी समीक्षाः डा. धन सिंह रावत नये छात्रावासों का सितम्बर से होगा संचालन, बनेगी नई एसओपी कहा, 25 महाविद्यालयों की स्वायत्तता प्रक्रिया में तेजी लायें अधिकारी देहरादून, उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में गतिमान विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रत्येेक माह प्रगति समीक्षा की जायेगी। निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण न करने वाले कार्यदायी संस्थाओं के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। साथ ही राजकीय महाविद्यालयों में संचालित एवं नव निर्मित छात्रावासों का संचालन आगामी एक सितम्बर से प्रारम्भ करना होगा। इससे पूर्व छात्रावास संचालन की एसओपी तैयार की जायेगी। एनईपी-2020 के प्रावधानों के तहत राज्य में स्वायत्तता हेतु प्रस्तावित दो दर्जन राजकीय महाविद्यालयों की प्रक्रिया में तेजी लाई जायेगी। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिं...
Continue Readingदेहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना-के तहत देहरादून, जनपद देहरादून में अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को रफ्तार देने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना ¼PMAJAY½ के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को जिलाधिकारी द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना को अब अंतिम स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेज दिया गया है, जिससे जिले के 465 अनुसूचित जाति के युवाओं को सीधे तौर पर स्वरोजगार और हुनरमंद बनने का मौका मिलेगा। योजना के ‘ग्रांट-इन-एड’ घटक के तहत तैयार की गई इस कार्ययोजना के केंद्र में जिले के बेरोजगार युवा हैं। इसके तहत ₹87.55 लाख का अनुदान जिले के 175 बेरोजगार अनुसूचित जाति के युवक-युवतियों को खुद का व
Continue Reading
