Sliderउत्तराखंड

सूबे में शतप्रतिशत टीबी मरीजों को लिया जायेगा गोदः डॉ0 धन सिंह रावत

स्वास्थ्य मंत्रियों की वर्चुअल बैठक में बोले डॉ0 रावत कहा, अब तक 74 फीसदी टीबी मरीजों ने जताई सहमति प्रदेश में रक्तदान को 50 हजार लोगों ने किया पंजीकरण देहरादून, 12 सितम्बर 2022 केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में आयोजित स्वास्थ्य मंत्रियों की वर्चुअल बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आगामी 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले रक्तदान अमृत महोत्सव की तैयारियां, प्रधानमंत्री टी0बी0 मुक्त भारत अभियान एवं आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन की जानकारी साझा की। उन्होंने समय-समय पर केन्द्रीय योजनाओं की समीक्षा करने एवं राज्य सरकारों की मदद के लिये केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का भी आभार जताया। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार से केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 म...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

विचार-विमर्श एवं सहमति हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

पौड़ी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन आयोग के मानकीकरण के अनुसार पुनर्निधारण, एकीकरण, उच्चीकरण, भवन परिवर्तन आदि के संशोधन प्रस्ताव पर विचार-विमर्श एवं सहमति हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के सम्मुख विभिन्न तहसीलों से प्राप्त विभिन्न संशोधन से संबंधित प्रस्तावों को विस्तारपूर्वक पढ़कर साझा किया गया तथा इस संबंध में सभी पार्टी के पदाधिकारियों से सुझाव प्राप्त किये गये। विभिन्न पार्टी पदाधिकारियों से प्राप्त सुझावों को स्वीकार करते हुए उस पर उचित विचार-विमर्श करते हुए संबंधित तहसीलों से संशोधन प्रस्ताव प्राप्त करने की बात कही। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया कि संशोधित प्रस्तावों की जानकार...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

विश्वविद्यालय में रिक्त पदों को प्रतिनियुक्ति से भरने के निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने किया मेडिकल यूनिवर्सिटी के कार्यों का निरीक्षण विश्वविद्यालय में रिक्त पदों को प्रतिनियुक्ति से भरने के निर्देश माह नवम्बर में आयोजित होगा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह देहरादून, 12 सितम्बर 2022 सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय सेलाकुई देहरादून का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने माह नवम्बर तक विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित करने, लम्बे समय से रिक्त चल रहे शिक्षणेत्तर कार्मिकों के पदों को स्थाई नियुक्ति होने तक प्रतिनियुक्ति/सेवास्थानांतरण के माध्यम से भरने तथा मेडिकल छात्रों को भविष्य में डिजी लॉकर के माध्यम से डिग्रियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। मेडिकल यूनिवर्सिटी सेलाकुई के निरीक्षण के उपरांत विभागीय मंत्री ने अधिकारियों की समीक्ष...

Continue Reading
Slider

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा

देहरादून,11 सितंबर । केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में 13 सितंबर को आयोजित होने वाली एक उच्च स्तरीय व्यापार बोर्ड में प्रतिभाग करने के लिए प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण सैनिक कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी नई दिल्ली जा रहे हैं। सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने तथा राज्य सरकारों की निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने हेतु सहयोग के सुदूर क्षेत्रों की पहचान करने के लिए यह बैठक आहूत की गई है। इस संबंध में रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के उद्योग महानिदेशक एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बैठक में उद्योग विभाग के महानिदेशक रोहित मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Slider

धारचूला में काली नदी के किनारे बने तटबंधों का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम रांथी ( खोतिला ) में आपदा प्रभावितों से भेंट की। साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय और हवाई निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में हम सब आपदा प्रभावितो के साथ हैं और राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा आपदा प्रभावितों के लिए रहने, खाने, और कपड़ों की उचित व्यवस्था की जाए, जिसका भुगतान सरकार के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा 6 परिवारों को चेक के माध्यम से राहत राशि मुहैया कराई गई। जिसके अंतर्गत आपदा के दौरान मृत महिला के परिवार को चार लाख रुपए की राहत राशि दी गई। इसके अतिरिक्त अन्य आपदा प्रभावितों को शीघ्र ही राहत राशि उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा रही है तथा शेष बचे आपदा प्रभावित परिवारों को शीघ्र ही राहत राश...

Continue Reading