Sliderउत्तराखंड

सीएम धामी ने माता मंगला व भोले महाराज का आभार जताया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हंस फाउण्डेशन के संस्थापक माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आपदा पीड़ितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री को 11 करोड़ रूपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हंस फाउण्डेशन के संस्थापक माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए हंस फाउण्डेशन द्वारा राज्य सरकार को समय-समय पर सहयोग दिया जाता है। राज्य में जब भी कोई आपदा आती है या जरूरतमंदों को कोई जरूरत होती है, तो हंस फाउण्डेशन सेवा के कार्यों में हमेशा आगे आता है। कोरोना काल में भी हंस फाउण्डेशन द्वारा अनेक तरह से सेवा के कार्य किये गये। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में हंस फाउण्डेशन द्वारा राज्य सरकार को लगातार सहयोग दिया जा रह है।

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने दिये आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का विस्तृत विवरण तैयार करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने दिये आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का विस्तृत विवरण तैयार करने के निर्देश। आपदा प्रभावित गांवों के पुनर्वास तथा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के स्थायी ट्रीटमेंट के लिये राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर के कन्सलटेंट की मदद लेने के दिये निर्देश। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में राज्य में आपदा की स्थिति, आपदा तथा भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान तथा पुनर्वास आदि की समीक्षा की। इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती राधा रतूड़ी तथा सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सभी जनपदों की आपदा की स्थिति का पूरा विवरण तैयार किया जाय। जिन गांवों को आपदा से खतरा होने की संभावना है उनके पुनर्वास की भी योजना तैयार की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल के बलिया...

Continue Reading
Slider

गढ़वाल और कुमाऊं के लिए एक – एक डेडीकेटेड मोबाईल मेंटल हेल्थ केयर वैन

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में राज्य में नशामुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रदेश के सभी नशामुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास केंद्रों का दौरा करने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि जो नशामुक्ति केंद्र अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें सहयोग प्रदान किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि मेंटल हेल्थ केयर सेंटर सेलाकुई को और मजबूत किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिचरों हेतु 5 कमरों की व्यवस्था के साथ ही 10 डोरमेट्री की व्यवस्था शीघ्र अतिशीघ्र सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से सम्बन्धित समस्याओं के लिए एक डेडीकेटेड हेल्पलाइन नम्बर भी शुरू किए जाने के निर्देश दिए, कहा कि दूर दराज के लोगों को भी इसकी जानकारी हो इसके लिए इसका प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने गढ...

Continue Reading
Slider

यूकेएसएसएससी की 23 परीक्षाओं के आयोजन का कार्यदायित्व उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार, पूर्व आई.ए.एस. द्वारा अवगत कराया गया है कि मा० केबिनेट की बैठक दिनांक 09 सितम्बर, 2022 में लिये गये निर्णय के क्रम में यूकेएसएसएससी की 23 परीक्षाओं के आयोजन का कार्यदायित्व उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को सौंप दिया गया है, जिसके आलोक में आयोग द्वारा युद्ध स्तर पर अग्रेतर विभिन्न कार्यवाहियाँ प्रारम्भ कर दी गयी हैं, जो कि निम्नवत हैं: (क) दिनांक 10 सितम्बर, 2022 को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग एवं यूकेएसएसएससी के अधिकारियों की आहूत बैठक में स्थिति का जायजा लिया गया तथा यह मंथन किया गया कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित की जा रही परीक्षाओं को बाधित किये बगैर उनके साथ-साथ उक्त 23 परीक्षाओं को भी त्वरित गति से शुचितापूर्वक ढंग से समानान्तर तौर पर ( in Parallel manner) सम्पादित किया जाए। (ख) पुनः आज दिनांक 12 सितम्बर, 2022 को लोक सेवा ...

Continue Reading
Slider

खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया

चन्दनराम दास मा0 खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री जी द्वारा उत्तराखण्ड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित प्रशिक्षण केन्द्र भोगपुर (रानीपोखरी) देहादून का निरीक्षण किया गया। भोगपुर के कताई प्रशिक्षण केन्द्र में 18 कताईकर 02 बुनकर वर्तमान में सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं। मा0 मंत्री जी ने केन्द्र में सभी कताईकर, बुनकरों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। मा0 मंत्री जी स्वयं खादी के बहुत जानकार है अतः उन्हें खादी से अगाध लगाव है। उन्होंने घर-घर खादी हर-घर खादी की बात कही और सभी को प्रात्साहित किया। मा0 मंत्री जी के इस निरीक्षण से विभाग का मनोबल बहुत बढा। सभी ने हृदय से मा0 मंत्री जी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में खादी बोर्ड के उपमुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री एस0डी0 मासीवाल जी, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी देहरादून डाॅ॰ अलका पाण्डे, डी॰एस॰आई॰ श्री एस0एस0 बोनाल, कताई शिक्ष...

Continue Reading