Slider

कृषि से संबंधित समस्याओं और उनके निदान में पतंजलि की भूमिका एवं सहयोग पर चर्चा

देहरादून, उत्तराखण्ड में जैविक कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड़ स्थित अपने कैंप कार्यालय में पतंजलि योगपीठ के आचार्य बाल कृष्ण और प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कृषि से संबंधित समस्याओं और उनके निदान में पतंजलि की भूमिका एवं सहयोग पर चर्चा की गई। बैठक में जैविक कृषि को बढ़ाने पर जोर दिया गया। आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि जैविक कृषि के क्षेत्र में हमने काफी अग्रणी कार्य किया किन्तु उत्तराखण्ड में अभी और सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पतंजलि जैविक प्रमाणीकरण के लिए मान्यता प्राप्त है तथा पहली ऐसी संस्था है जिसने जैविक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया। ज्यादा उत्पादन के लालच में किसान परंपरागत कृषि को छोड़कर रसायनों की ओर चला गया। कृषि मंत्री गणेश जोशी प्रदेश में पतंजलि एग्रीकल्चर और...

Continue Reading
Slider

सहकारिता भर्ती घोटाले का सच: सत्ता परिवर्तन के संकेतों से बखौफ हुए अधिकारी

सरकार बनने से पहले ही अधिकारियों ने खेला खेल, आचार संहिता के दौरान अपनों की लगी नौकरियां, , सोशल मीडिया पर सहकारिता भर्ती में घोटाले का हल्ला हो रखा है। अंगुली सहकारिता मंत्री की ओर उठ रही हैं लेकिन इस मामले का सच ठीक उलट है। सच्चाई यह है कि इस घपले का खेल विभाग के अधिकारियों ने तब खेला जब आदर्श चुनाव आचार संहिता राज्य में प्रभावी थी। और भाजपा के फिर से सत्ता में लौटने की संभावनाएं दूर तक भी नहीं थी। बता दें सहकारिता भर्ती घोटाले गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। इसमें जो समिति बोर्ड आते हैं वे सारे अपने आप मे स्वायत होते हैं, सभी बोर्डों को असीमित अधिकार प्रप्त होते हैं। इन्ही अधिकारों का उपयोग करते हुए इन बोर्डाे ने उस समय भर्ती कर डाली जब प्रदेश में अचार संहिता लगी हुई थी और प्रदेश में सरकार ही नहीं बनी थी। जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती हुई थी। देहर...

Continue Reading
Slider

टाटा मोटर्स की बदौलत भारतीय ट्रक अब ज्यादा स्मार्ट, पावरफुल और ज्यादा सुरक्षित

टाटा मोटर्स ने भारतीय ट्रकों को ज्यादा स्मार्ट, सुरक्षित और ज्यादा कुशल बनाया। देहरादून :  कमर्शियल  वाहन बनाने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स ने सीएनजी से चलने वाले भारत के पहले मीडियम और हैवी कमर्शियल वाहन (एम एंड एचसीवी)  ट्रक को लॉन्च कर एक बार फिर ट्रकों की दुनिया में नया कीर्तिमान हासिल किया है। इसके साथ ही कंपनी द्वारा नए युग की एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) की पेशकश की गई है और प्राइमा, सिग्ना व अल्ट्रा ट्रकों की अपनी बेस्ट सेलिंग रेंज में गाड़ी चलाने में और सुविधा लाने के लिए विश्व -स्तनरीय फीचर्स जोड़े गए हैं। तरह-तरह के प्रयोग की जरूरत को पूरा करने के लिए उन्नत इंटरमीडिएट और लाइट कमर्शियल  वाहन (आईएंड एलसीवी) के टिपर्स और ट्रकों को भी लॉन्च किया गया। इसमें खासतौर से तेजी से बढ़ते हुए लॉजिस्टिक्स और आधारभूत ढांचे की जरूरत शामिल थी। भारत के सबसे बड़े कम...

Continue Reading
Slider

फ्यूल डिलीवरी ने उत्तराखंड में किया अपना विस्तार

फ्यूल डिलीवरी ने उत्तराखंड में किया अपना विस्तार । देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और पंतनगर के लोग अब अपने घर पर ही इस मोबाइल एप्प से गाड़ी का ईधन (फ्यूल ) मंगवा सकते हैं। देहरादून 10 सितम्बर 2022: भारत के प्रमुख डोर स्टेप फ्यूल डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर, द फ्यूल डिलीवरी ने उत्तराखंड में एक युवा और उभरती हुई फ्यूलएंट फर्म, फ्यूलकैब के साथ साझेदारी में परिचालन शुरू किया। दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, बैंगलोर और जयपुर में शानदार परिचालन परिणाम देने के बाद, द फ्यूल डिलीवरी उत्तराखंड के कई शहरों में अपने सराहनीय ट्रैक रिकॉर्ड को जारी रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे फ्यूल डिलीवरी विस्तार योजनाओं के लिए एक प्रमुख मील के पत्थर के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि कंपनी देश भर में रणनीतिक पैठ बना रही है। इस सहयोग के साथ, द फ्यूल डिलीवरी देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, पंतनगर के शहरों में अपनी अत्...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने संस्कार भारती द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड कला दर्शन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने संस्कार भारती द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड कला दर्शन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हरिद्वार रोड स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में संस्कार भारती द्वारा स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित उत्तराखण्ड कला दर्शन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल ‘निशंक‘, विधायक श्रीमती सविता कपूर, श्री ओजस हिरानी, श्री पंकज अग्रवाल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संस्कार भारती के प्रयास राष्ट्रप्रेम, साहित्य कला व पुरातन समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समर्पित भाव से बढ़ावा देने वाले रहे है। संस्कार भारती की ललित कलाओं के संरक्षण क्षेत्र में भी सबसे बड़े केन्द्र के रूप में पहचान बनी है। इस क्षेत्र के कलाकारों को संगठन से जोड़ कर राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का भी ...

Continue Reading