Slider

वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत

श्रीनगर क्षेत्र से एक दुखद खबर आई है। एक वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा उनके घर से महज 100 मीटर पहले हुआ। बताया जा रहा है कि बीती रात सोनू और देबू नामक दोनो व्यक्ति अपने वाहन से अपने घर देवलगढ़ मार्ग पर स्थित भटोली गावं जा रहे थे। घर से महज सौ मीटर पहले वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सोनू उम्र 35 और देबू उम्र 38 वर्ष थी। हादसे की खबर लोगों को सुबह हुई। पत्रकार अरूण पंत की रिपोर्ट

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी एवं कुशल प्रशासक थे

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी के 135 वें जन्मदिन समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी एवं कुशल प्रशासक थे। उन्होंने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई। देश की आजादी से पूर्व एवं देश की आजादी के बाद भी उन्होंने देश सेवा के लिए जो कार्य किये, वे सभी कार्य हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया। हिन्दी को राजभाषा का दर...

Continue Reading
Slider

आजादी के अमृत काल में समान नागरिक संहिता एक बङी इबारत होगी: सीएम

आजादी के अमृत काल में समान नागरिक संहिता एक बङी इबारत होगी: सीएम सीएम ने प्रदेशवासियों से सुझाव देने की अपील की प्रदेश में बनाई जा रही समान नागरिक संहिता अन्य राज्यों के लिए भी होगी अनुकरणीय: सीएम समान नागरिक संहिता के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से भेंट की सुझाव के लिए विशेषज्ञ समिति ने पोर्टल लांच किया उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता हेतु सुझावों के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने सचिवालय में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने समिति के अध्यक्ष और सदस्यगणो के साथ विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रदेश की जनता से वादा किया था कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू किया जाएगा। पहली कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट के लिए समिति के गठन को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने समिति के अब तक के कार्यो की प्रशंस...

Continue Reading
Slider

हिमालय हमारा भविष्य एवं विरासत

हिमालय हमारा भविष्य एवं विरासत जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा है कि हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। यह हमारा भविष्य एवं विरासत दोनों है, हिमालय के सुरक्षित रहने पर ही इससे निकलने वाली सदानीरा नदियां भी सुरक्षित रह पायेंगी, हिमालय की इन पावन नदियों के जल एवं जलवायु से देश का अधिकांश भाग लाभान्वित होता है। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय हमारे जीवन के सरोकारों से गहनता से जुड़ा विषय है। हिमालय के संरक्षण के लिए इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नदियों एवं वनों का संरक्षण जरूरी है। हिमालय संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम चलाये ज...

Continue Reading
Slider

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी सम्मानित किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम प्रेक्षागृह, देहरादून में हिन्दुस्तान मीडिया लि. द्वारा आयोजित ‘ हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान’ सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमालय एवं पर्यावरण संरक्षण में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों एवं इस क्षेत्र से जुड़ी संस्थाओं को हिमालय मित्र सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने हिमालय बचाओ अभियान पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालय एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता के लिए हिन्दुस्तान समाचार पत्र द्वारा पिछले 10 वर्षों से यह सराहनीय पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। प्राकृतिक दृष्टि से उत्तराखण्ड सम्पन्न राज्य है। हमारा प्र...

Continue Reading