Slider

उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लगभग 7000 पदों पर गतिमान भर्ती प्रक्रिया राज्य लोक सेवा आयोग को हस्तान्तरित

उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लगभग 7000 पदों पर गतिमान भर्ती प्रक्रिया राज्य लोक सेवा आयोग को हस्तान्तरित कैबिनेट ने किया प्रस्ताव पारित भर्ती परीक्षाओं की शुचिता और गरिमा बनाए रखने के लिए राज्य सरकार हरसंभव कदम उठाएगी: सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लगभग 7000 पदों पर गतिमान भर्ती प्रक्रिया राज्य लोक सेवा आयोग को हस्तान्तरित करने के सम्बंध में आज कैबिनेट से प्रस्ताव पारित हो गया है। मुख्यमंत्री श्री धामी के निर्देश हैं कि भर्ती परीक्षाओं की शुचिता और गरिमा बनाए रखने के लिए राज्य सरकार हरसंभव कदम उठाएगी। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकार ने इन भर्तियों को राज्य लोक सेवा आयोग से कराने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही भर्ती परीक्षाओं का एक कैलेंडर जारी कर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading
Slider

भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पंत का उनकी जयंती के अवसर पर भावपूर्ण स्मरण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पंत का उनकी जयंती के अवसर पर भावपूर्ण स्मरण किया है। पं. गोविन्द वल्लभ पंत को मुख्यमंत्री ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक बताया। उन्होंने कहा कि पं. पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगारी प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त इन बुराइयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई। पं. पंत ने महात्मा गांधी के आह्वान पर असहयोग आन्दोलन में भागीदारी के साथ राजनैतिक जीवन की शुरूआत की थी। स्वतंत्रता आन्दोलन के दौर में साइमन कमीशन के बहिष्कार एवं नमक सत्याग्रह में भी भाग लिया था। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने तथा उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते आधुनिक भारत के निर्माण में भी उनकी ...

Continue Reading
Slider

खेल पुरस्कारों की धनराशि में बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन के लिये खेल पुरस्कारों की धनराशि में बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित कर रही है, युवाओं को आगे बढ़ाना चाहती है, हमारे युवा मनोयोग से खेले और अच्छा प्रदर्शन करें तथा देश व प्रदेश के लिये अधिक से अधिक मैडल प्राप्त करें। इस दिशा में उनकी प्रतिभाओं को निखारने का हमारा प्रयास है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं में प्रतिभा की कमी नही है। राज्य में खिलाड़ियों के लिये बेहतर खेल प्रशिक्षकों की भी व्यवस्था की गई है। खिलाडियों के हित में जो भी बेहतर प्रावधान करने जरूरी होंगे वह किये जायेंगे, हम नई खेल नीति लेकर आये हैं। नई खेल नीति में भी प्रावधान किया गया है जिन बच्चों में प्रतिभा व योग्यता है वह आगे आ...

Continue Reading
Slider

राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने कोर्ट के लंबित मामलों के साथ एवं तहसीलदारों/नायब तहसीलदारों को अपने-अपने कोर्ट में चल रहे प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को अविवादित विरासत के मामलों पर अभियान चलाकर निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिये। वहीं अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराये भूमि पर बोर्ड लगाना के निर्देश देते हुए, अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध सघन अभियान चलाने को कहा। जबकि सभी उपजिलाधिकारी को अपने अपने क्षेत्रान्र्तगत डेंगी (डेगूं) को लेकर रेखीय विभाग के साथ बैठक करते हुए, जन सहभागिता के साथ जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि धरातल पर कार्य दिखाई देनी चाहिए। सभी इस बात को गम्भीरता से लेगें। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदा...

Continue Reading
Slider

श्री हरि मंदिर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में हिमालय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री हरि मंदिर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, हिमालय के संरक्षण हेतु शपथ दिलवाई एवं श्रीमदभगवद्द् गीता के ऊपर संक्षेप व सरल भाषा में लिखी गई पुस्तक का विमोचन भी किया। ‘’इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय के प्राकृतिक जल स्रोतों धारों, नौलों के अध्ययन, संरक्षण और संवर्धन के लिए एक कमेटी के गठन किए जाने की बात कही, जो विभिन्न प्रयासों से हिमालय के प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाने और संरक्षित करने का बहुमूल्य सुझाव देगी।’‘ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमालय के संरक्षण में हम सभी की भागीदारी जरूरी है। सरकार के दोनों दायित्व तय हैं, जहां एक ओर हिमालय के संरक्...

Continue Reading