उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 ओ.पी.एस. नेगी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि कुछ लोग विश्वविद्यालय की 56 भर्ती वाले प्रकरण को बेवजह मीडिया में उठा कर विश्वविद्यालय की छवि को धुमिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जो कि सर्वथा अनुचित है और विश्वविद्यालय के शिक्षार्थियों के साथ खिलवाड़ है। प्रो0 नेगी ने कहा कि ये 56 नियुक्तियां उनके कार्यकाल से पूर्व की हैं, उन्होंने विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर फरवरी 2019 में कार्यभार ग्रहण किया था। ऑडिट आपत्ति वाली सभी नियुक्तियां 2017 से पूर्व की हैं। यह आडिट आपत्ति 2018-19 में लगी थीं और यह आंतरिक ऑडिट समिति की आपत्तियां थी। आपत्तियों के निस्तारण हेतु सुपष्ट आख्या तैयार कर नियुक्ति के प्राविधानों के अभिलेख लगागर निस्तारण हेतु शासन को प्रेषित किया गया था, लेकिन शासन स्तर पर समय रहते इनका निस्तरण नहीं हो पाया। वर...
Continue ReadingCategory: Slider
शिक्षक दिवस पर आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रमः डॉ0 धन सिंह रावत राजभवन एवं मुख्यमंत्री आवास में सम्मानित होंगे उत्कृष्ट शिक्षक परिषदीय परीक्षा-2022 के श्रेष्ठतम छात्र-छात्राएं होंगे पुरस्कृत जिला एवं ब्लॉक स्तर पर भी आयोजित होंगे सम्मान समारोह देहरादून, 2 सितम्बर 2022 आगामी 5 सितम्बर को प्रदेशभर के 23559 राजकीय एवं निजी विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस भव्य रूप में मनाया जायेगा। जिस हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन में प्रदेशभर के उत्कृष्ट शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा, जबकि मुख्यमंत्री आवास में बोधिसत्व मंथन शिक्षक संवाद कार्यक्रम होगा, जिसमें पं0 दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उत्कृष्ठ परीक्षाफल देने वाले विद्...
Continue Readingपौड़ी: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 03 व 04 सितम्बर, 2022 को देवप्रयाग गंगा घाट में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम का सफल संपादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। उन्होंने परियोजना प्रबंधक स्वजल पौड़ी को गंगा स्वच्छता शपथ कार्यक्रम में उपस्थित स्वच्छाग्राही को स्वच्छता किट व टीशर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका देवप्रयाग को आयोजित कार्यक्रम की फोटोग्राफ व वीडियो प्रस्तुत करने तथा परियोजना प्रबंधक स्वजल को नगर पालिका के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम का सफल संपादन करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने 03 सितम्बर को होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रधानाचार्य इंटर कालेज देवप्रयाग को स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक व लोक कार्यक्रमों का आयोजन करवाने के निर्देश दि...
Continue Reading/पौड़ी आईएचएमएस कोटद्वार में होटल मैनेजमेंट, बीबीए व अन्य कोर्सेज के छात्रों के बीच सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय द्वारा वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में छात्रों को परिवहन अधिकारियों द्वारा वाहन, सडक सुरक्षा का पालन सहित अन्य विस्तृत जानकारी दी गई। आयोजित वर्कशॉप में आरटीओ द्वारा छात्रों को मोटर वाहन अधिनियम में हुए संसोधनों, सड़क सुरक्षा सम्बन्धी अभियोगों, उनके प्रशमन शुल्कों, ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया, ड्राइविंग लाइसेंस बनने की न्यूनतम उम्र सीमा, ड्राइविंग लाइसेंस का निलंबन, वाहन प्रदूषण के नियम तथा उनकी शर्तों आदि के सम्बंध में जानकारी दी गई। वहीं परिवहन कर अधिकारी ने बच्चों को हेलमेट की अनिवार्यता, उसको पहनने का सही तरीका, थर्ड पार्टी वाहन बीमा के नियम व उसकी उपयोगिता व अन्य के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान छात्रों से वर्कशॉप में बताए गये विभिन्न जानकारी भी हांसिल क...
Continue Readingसड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत उपजिलाधिकारी कोटद्वार प्रमोद कुमार व परिवहन विभाग ने संयुक्त चौकिंग अभियान
पौड़ी सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत उपजिलाधिकारी कोटद्वार प्रमोद कुमार व परिवहन विभाग ने संयुक्त चौकिंग अभियान चलाया। संयुक्त चौकिंग अभियान कोडिया व अन्य स्थलों पर चलाया गया। जिसमें चौकिंग के दौरान कुल 10 चालान किये गए। उपजिलाधिकारी कोटद्वार प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटद्वार के कोडिया क्षेत्र में परिवहन विभाग के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें हेलमेट, सीट बेल्ट, बिना लाइसेंस, यात्री ओवर वेट सहित अन्य मामलों में 10 चालान किए गये। उन्होंने वाहन चालकों को निर्देशित किया यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि वाहन क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बिठायें। कहा कि चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। उन्होंने वाहनों चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिये। जिससे स्वयं के साथ-साथ...
Continue Reading
