पौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने वर्चुअल माध्यम से समस्त उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदारों के साथ लंबित वादों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि शासन के दिशा-निर्देशन पर 02 से 15 सितंबर तक सभी तहसीलों में र्निविवादित, उत्तरदायिक, दाखिल खारिज व अन्य मामलों का निस्तारण हेतु पखवाड़ा चलाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तहसीलों में बैनर लगाएं तथा अलग-अगल तिथि को निस्तारण किये जाने वाले मामलों की जानकारी साझा करें। जिलाधिकारी ने आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर लंबे समय से लंबित मामलों का समय पर निस्तारण करें। कहा कि 15 सितबंर तक शतप्रतिशत मामलों का निस्तारण होना आवश्यक है तथा प्रतिदिन हो रहे मामलों के निस्तारण की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि अलग-अलग तहसीलों में कुल 2100 मामले लंबित है...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा जनपद में सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर ध्वस्त किये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में राजस्व विभाग की टीम द्वारा तहसील विकासनगर एवं डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत उप जिलाधिकारी विकासनगर के नेतृत्व में सुद्धोवाला में अम्बेडकर कालोनी के समीप लोगों द्वारा कराब 06 बीघा भूमि पर घेरबाड़ कर अतिक्रमण किया गया था जिसे राजस्व विभाग की टीम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। इसी प्रकार तहसील डोईवाला में उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा के नेतृत्व में ग्राम मारखमग्रान्ट में शासकीय भूमि पर तार पीलर से घेरबाड़ कर अवैध अतिक्रमण किया गया था जिसे राजस्व विभाग की टीम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर अत...
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने उपाध्यक्ष एमडीडीए का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने एमडीडीए कार्यालय में विभिन्न पटलों का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एमडीडीए ने उत्तराखण्ड हाउसिंग एण्ड अर्बन डेवलपमेंट अथोरिटी एवं एमडीडीए के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए इन्टिग्रेटेड सिस्टम एवं डाटा शेयर के संबंध में चर्चा की। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एमडीडीए श्रीमती सोनिका ने एमडीडीए के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को असुविधा न हो इस प्रकार की कार्य प्रणाली विकसित की जाए। उन्होंने एनडीडीए के आॅनलाइन डेसबोर्ड का भी अवलोकन करते हुए सिंगल विंडो सिस्टम की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि एमडीडीए में भवन हेतु आवेदकों/स्वामियों द्वारा आवेदित नक्शे के आवेदन किस स्तर/कारण से लंबित है की भी जानकारी प्राप्त की। बैठक में बताया गय...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने खटीमा में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। खटीमा में उत्तराखण्ड आन्दोलन के दौरान शहीद आन्दोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर वे स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। शहीदों ने इस राज्य हेतु मां की ममता, बहन की राखी परिवार का सुख-दुख छोड़ हंसते-हंसते प्राणों को न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा शहीदों का स्मरण करना हम सभी के लिए अत्यधिक गर्व के क्षण होते हैं, आने वाले पीढ़ी हमारे शहीदों के संघर्ष को ना भूले इसके लिए शहीदों से जुड़े कार्यक्रम हर वर्ष मनाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य ...
Continue Readingनवनियुक्त महानिदेशक, सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने गुरूवार को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए सूचना विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मीडिया के साथ बेहतर समन्वय के साथ नवीन तकनीक के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाये। सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जन को सुलभता से मिले इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों का प्रयोग किया जाये। सूचना महानिदेशक ने कहा कि सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाये। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को मीडिया से बेहतर समन्वय कर जनमानस तक पहुंचाया जाये। उन्होंने कहा कि जिला सूचना कार्यालयों के सुदृढ़ीकरण पर भी विश...
Continue Reading
