Slider

पौड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन

पौड़ी सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत आज संभागीय परिवहन कार्यालय पौड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता चंद द्वारा किया गया। कैंप में कुल ओपीडी पंजीकरण 53, वीपी, डायबिटीज चेकअप 53, मुंह की जांच 42, कान, नाक व गला की जांच 42 तथा 10 लोगों की मेंटल हेल्थ चेकअप व अन्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। हेल्थ कैंप में संभागीय परिवहन अधिकारी समेत कार्यालय के स्टाफ तथा चालकों के बीपी डायबिटीज आंख, कान व मुंह की जांच करने के साथ ही उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य संबंधित जानकारी भी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला तंबाकू नियंत्रण टीम द्वारा परिवहन विभाग को तंबाकू निषेध संबंधित स्टीकर व पेन वितरित किये। वहीं परिवहन अधिकारी द्वारा कमर्शियल व्हीकल वाहनों में तंबाकू निषेध स्टीकर भी...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

हेलीपोर्ट्स और हेलीपैड्स को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किए सख्त निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में प्रदेश में बनाए जा रहे हेलीपोर्ट्स और हेलीपैड्स की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सभी हेलीपोर्ट्स और हेलीपेड्स की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में चारधाम और पर्यटन के साथ ही यहां की खूबसूरती और शांति के कारण high-end टूरिज्म की बहुत अधिक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्यटकों के पास पैसा तो है पर समय का अभाव है जिसके चलते ऐसे पर्यटक यहां आने से बचते हैं। मुख्य सचिव ने ऐसे पर्यटकों को भी ध्यान में रखते हुए प्रदेश में अधिक से अधिक हेलीपोर्ट्स और हेलीपैड्स बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जॉय राइड्स की भी असीम संभावनाएं हैं, इसके साथ ही हिमालय दर्शन जैसी योजनाओं को अधिक से अधिक स्थानों से संचालित किया जाए। इसके लिए हेली के साथ ही फिक्स विंग सेवाओं पर भी फोकस किया जाए। उन्होंने कहा कि यहां...

Continue Reading
Slider

उच्च शिक्षा मंत्री ने किया ‘समर्थ ई-गवर्नेंस पोर्टल’ का शुभारम्भ

उच्च शिक्षा मंत्री ने किया ‘समर्थ ई-गवर्नेंस पोर्टल’ का शुभारम्भ कहा, शैक्षिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों में होगा व्यापक सुधार सूबे में लागू होगा टीचर शेयरिंग फार्मेट, एक-दूसरे संस्थानों पढ़ा सकेंगे देहरादून, 29 अगस्त 2022 समर्थ ई-गवर्नेंस पोर्टल से सूबे की उच्च शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव आयेगा। इससे माध्यम से अब उच्च शिक्षा विभाग की पूरी तस्वीर बदली-बदली नजर आयेगी। समर्थ पोर्टल के शुरू होने से अब विभाग की प्रशासनिक एवं शैक्षिणक गतिविधियों की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध रहेगी। छात्र-छात्राओं को क्वालिटी एजुकेशन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा में टीचर शेयरिंग फार्मेट लागू किया जायेगा। जिसके तहत देशभर के निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के मध्य अनुबंध किया जायेगा। इसके अलावा परीक्षा परिणामों में पारदर्शिता लाने के लिये उच्च शिक्षा विभाग में डिजीटल मूल्यांकन शुरू करने के लिये...

Continue Reading
Slider

संस्कृत शिक्षा का होगा वर्गीकरणः डॉ0 धन सिंह रावत

संस्कृत शिक्षा का होगा वर्गीकरणः डॉ0 धन सिंह रावत विद्यालय एवं महाविद्यालयों की बनेगी पृथक नियमावली समीक्षा बैठक में प्रबंधकीय एवं शिक्षक संघों ने रखी कई मांगे देहरादून, 29 अगस्त 2022 संस्कृत शिक्षा का वर्गीकरण करते हुये विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की पृथक-पृथक नियमावली बनाई जायेगी ताकि संस्कृत विद्यालयों के संचालन में किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। इसके लिये शीघ्र ही प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में लाया जायेगा। प्रबंधन तंत्र एवं शिक्षक संगठनों द्वारा उठाई गई मांगों का भी निस्तारण किया जायेगा। दून विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने कहा कि शीघ्र ही संस्कृत शिक्षा का वर्गीकरण कर विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लिये अलग-अलग नियमावली तैयार की जायेगी ताकि संस्कृत शिक्षा के संचालन में विद्यालय...

Continue Reading
Slider

मूलभूत सुविधा की उपलब्धता बनाने में कठिनाई नहीं होनी चाहिए: जिलाधिकारी

देहरादून विधायक रायपुर विधानसभा उमेश शर्मा काऊ एवं जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की सयुंक्त अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ जनपद में घटित दैवीय आपदा घटना में राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मा0 विधायक उमेश शर्मा काऊ ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, जल निगम, विद्युत, शिक्षा, वन विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों से राहत बचाव कार्य की अद्यतन जानकारी लेते हुए कहा कि क्षेत्र में हुई आपदा के दृष्टिगत जनजीवन को सामान्य बनाने तथा लोगों को सहायता पहुंचाने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को कहा कि अपने विभाग से संबंधित हुई क्षति का सही प्रकार से आकंलन करते हुए पुनःनिर्माण एवं अन्य कार्य में तेजी लाए ताकि क्षेत्र के प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की ...

Continue Reading