Slider

कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 46 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायतों संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया। तथा शेष शिकायतों कोजिलाधिकारी द्वारा यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। आज जनसुनवाई कार्यक्रम में अतिक्रमण, भूमि कब्जा, भूमि मुआवजा कम मिलने, पेंशन, दाखिल खारिज, सीमांकन, पेयजल कनेक्शन दिलाने, भूमि की सर्वे रिर्पोट, अवैध निर्माण, भूमि पर कब्जा दिलाने, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, कोविड के दौरान शासकीय सेवाओं में लगे वाहनों का भुगतान दिलाने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में उनके विभाग से संबंधित प्राप्त हो रही शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के साथ ही अपने विभागों की समस्याओं की समीक्षा करत...

Continue Reading
Slider

कार्यशाला का आयोजन

पौड़ी: अर्थ एवं संख्या विभाग पौड़ी के तत्वाधान में आज विकासखण्ड पोखड़ा में सतत् विकास लक्ष्य के सम्बन्ध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशला की अध्यक्षता ज्येष्ठ प्रमुख विजय भारत नेगी ने की। सतत् विकास लक्ष्य (ैक्ळे) के समबन्ध में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अपर सांख्यिकीय अधिकारी रणजीत सिंह रावत द्वारा सतत् विकास लक्ष्यों के 17 बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए एवं उन्हें प्राप्त करने हेतु आवश्यक प्रयास किये जाने एवं विभागों से सामाजस्य स्थापित करने के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। आयोजित कार्यशाला में विभागीय स्तर पर अपर सांख्यिकीय अधिकारी राजेन्द्र कुमार, वरिष्ठ सहायक दिगम्बर सिंह कठैत, विकासखण्ड स्तर पर क्षेत्र पंचायतगण, प्रधानगण सहित प्रबुद्ध व्यक्तियों सहित अन्य उपस्थित रहे।

Continue Reading
Sliderखेल

वॉलीबॉल में राजकीय आदर्श इंटर कालेज नंदानगर बना सिरमौर

नंदानगरः हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र जी के जन्म दिवस की पर रा0 आ0इ0 कालेज नंदानगर के प्रांगण में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस खेल स्पर्द्धा में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया। युवा कल्याण एवम प्रांतीय रक्षक दल विभाग नंदानगर की पहल पर आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख नंदानगर श्रीमती भारती देवी फरस्वान ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों की खेल भावना उत्साह की सराहना करते खेलों के महत्व पर भी रोशनी डाली। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज (कक्षा 11) नंदा नगर ने प्रथम, राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज (कक्षा 12) नंदा नगर ने दूसरा तथा हिमालय उदय चिल्ड्रन एकेडमी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि श्रीमती भारती देवी फरस्वान समेत विशिष्ठ अतिथि श्री रमेश चंद्र अमोली (खंड विकास अधिकारी) तथा श्री शैलेन...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने जाना घायलों का हाल

सितारगंज सड़क हादसा मामला सुशीला तिवारी अस्पताल जाकर मुख्यमंत्री ने जाना घायलों का हाल।  • राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज़ उधम सिंह नगर में हुए सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल गये, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह घटना बहुत बड़ी हृदय विदारक घटना है, उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है, साथ ही कहा कि जो भी घायल हैं उनका उपचार बेहतर ढंग से हो, इसके लिए जिलाधिकारी नैनीताल और ऊधम सिंह नगर को निर्देशित कर दिया गया है।  • मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहन करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹50000, सामान्य रूप से घायलों को ₹...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का हुआ शुभारम्भ

। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर किया योजना का शुभारम्भ। मुख्यमंत्री खेल विकास निधि की स्थापना तथा प्रत्येक जनपद में 08-08 खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुलिस लाईन मैदान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ‘‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना‘‘ का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर प्रदेश के खिलाड़ियों के उन्नयन हेतु कई घोषणाएं भी की गई। उन्होंने कहा कि खेल विभाग के अन्तर्गत खेल प्रशिक्षकों की कमी को देखते हुए प्रत्येक जनपद के लिए 08-08 विभागीय खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। खिलाड़ियों को त्वरित नियमानुसार वित्तीय लाभ दिये जाने हेतु मुख्यमंत्री खेल विकास निधि की स्थापना की जायेगी। इसके साथ ही खेल विभाग, उत्तराखण्ड के कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों ...

Continue Reading