Slider

रोग की रोकथाम हेतु सभी जनपदों में आवश्यक दिशा-निर्देश

राज्य के हरिद्वार, देहरादून व पौड़ी जनपदों के गोवंशीय व महिषवंशीय पशुओं में लम्पी स्किन डिजीज (LSD) का संक्रमण फैल रहा है। राज्य में लम्पी स्किन डिजीज (LSD) की रोकथाम हेतु विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत संक्रमित क्षेत्र के चारों ओर रिंग वैक्सीनेशन तथा अन्य राज्यों की सीमा से लगे हुए गाँवों में टीकाकरण अभियान चलाये जाने हेतु अभी तक एक लाख से अधिक वैक्सीन जनपद उधमसिंहनगर, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी व टिहरी को उपलब्ध करायी जा चुकी है तथा अतिरिक्त वैक्सीन की व्यवस्था की जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में रोग के बचाव हेतु तलहटी के गाँवों में भी टीकाकरण किया जा रहा है। आज दिनांक 23.08.2022 तक 3822 पशुओं का इलाज किया जा चुका है। जिसमें 823 पशु पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गये हैं तथा 68 पशुओं की मृत्यु हुई है। रोग की रोकथाम हेतु सभी जनपदों में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये जा च...

Continue Reading
Slider

पाचंवे दिन सरखेत में सर्च ऑपरेशन टीम को 3 शव बरामद

देहरादून गत दिवस को भारी बारिश के कारण सरखेत, मालदेवता में आई आपदा से जनहानि एवं पशुहानि सहित कई भवन क्षतिग्रस्त हुए। आपदा के पाचंवे दिन सरखेत में सर्च आॅपरेशन टीम को 3 शव बरामद हुए। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया, कि बरामद हुए शवों का मौके पर ही पोस्टमाडर्म आदि प्रक्रिया पूर्ण करते हुए शव को परिजन के सुपूर्द करें। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि सर्च आॅपरेशन को गतिमान रखेंगे। कहा कि लापता हुए लोगों के परिजनों से भी पूर्ण जानकारी लेते हुए उनके बताए गए संभावित स्थानों पर भी खोजबीन कार्य कराए जाए। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रही सर्च आॅपरेशन तथा राहत एवं बचाव कार्य की पल-पल की जानकारी ले रही है। साथ ही प्रशासन द्वारा क्षेत्र में प्रभावितों को मुहैया कराये जा रही, रसद आदि सामग्रियों की जा...

Continue Reading
Slider

मानसिक एवं शारीरिक रूप से अशक्त बच्चों के लिए राजकीय इंटर कॉलेज ओजली खांडूयसैंण में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पौड़ी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी सीनियर सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली ने माह अगस्त के प्लान ऑफ एक्शन के तहत मानसिक एवं शारीरिक रूप से अशक्त बच्चों के लिए राजकीय इंटर कॉलेज ओजली खांडूयसैंण में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के अधिकार, मानसिक एवं शारीरिक रूप से अशक्त बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाने हेतु उनके साथ उचित देखरेख व व्यवहार करने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता विनोद कुमार द्वारा भी बच्चों को जागरूक किया गया किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी से डाटा एंट्री ऑपरेटर सूरज कुमार, प्राविधिक कार्यकर्ता अवतार सिंह, मनोज पाल सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Slider

मंत्रिमंडल बैठक: हॉर्टिकल्चर मे 70 पदों क़ो मंजूरी

धामी मंत्रिमंडल बैठक के अहम फैसले जसपुर के 19 गांव काशीपुर तहसील में किए गए शिफ्ट परिवहन विभाग की नई सेवा नियमावली पास केदारनाथ निर्माण में अब एक मंजिल के स्थान पर दो मंजिल इमारत बनाने की सहमति बद्रीनाथ केदारनाथ में काम कर रही कंपनी को मैन पवार बढ़ाने की मंजूरी जायका प्रोजेक्ट में 526 करोड़ के लिए 70नए पदों को स्वीकृति राजस्व विभाग में 7 संग्रह अमीनो को तहसीलदार पद पर परमोट करने के आदेश रियल स्टेट में सेल डीड एक स्टैंडर्ड फार्मेट को लागू करने के लिए एडॉप्ट करने पर सहमति समय से घर न मिलने पर होगी कार्रवाई मकान खरीदने वालों को नहीं होगी अब कोई दिक्कत जुडिशिल्स के सिविल जज जूनियर को डिविजन को जज बोला जायेगा सितारगंज चीनी मिल को सुरक्षा धन राशि को 5 फीसदी से 2 फीसदी धन राशि करने पर सहमति शिक्षा विभाग में स्वास्थ्य व स्वच्छता को पढ़ाई में शामिल किया जाएगा 12वी ...

Continue Reading
Slider

अधिकारी बिना अनुमति के अपना तैनाती स्थल एवं जनपद मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे तथा अपना फोन ऑन रखेंगे

देहरादून मौसम विभाग द्वारा जारी बारिश की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए जिला अधिकारी श्रीमती सोनिका ने आईआरएस सिस्टम से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि यदि क्षेत्र से किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करते हुए अपने विभाग से संबंधित आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के अपना तैनाती स्थल एवं जनपद मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे तथा अपना फोन ऑन रखेंगे। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के दिशा निर्देशन पर आज तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड ने गत दिवस 20 अगस्त 2022 को आई आपदा में मृतक संजय की पत्नी श्रीमती मंजू को उनके घर जाकर 4 लाख की अनुग्रह राशि वितरण किया। आपदा प्रभावित परिवारों को शिविरों में जिला प्रशासन द्वारा भोजन आदि करवाये जा रहे है। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के दिशा निर्देशन पर जिला पूर्ति ...

Continue Reading