मुख्यमंत्री ने किया थानो मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण। आपदा राहत कार्यों का लिया जायजा। स्थानीय जनता के साथ आपदा पीड़ितों की सुनी समस्यायें। आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है राज्य सरकार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार देर सायं रायपुर थानो मार्ग पर आपदा से क्षतिग्रस्त सौंग नदी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त पुल को शीघ्रता के साथ आवागमन हेतु सुचारू रूप से संचालित किये जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पुल के स्थायी निर्माण में भी तेजी लाये जाने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों तथा आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून - अल्मोड़ा - पिथौरागढ़ हैली सेवा का फ्लैग ऑफ किया। यह हैली सेवा देहरादून से हल्द्वानी, पंतनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ तक चलेगी। 7 सीटर पवन हंस की यह सेवा अभी सप्ताह में एक दिन चलेगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हैली सेवा को शुरू करवाने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उड़ान योजना के तहत राज्य में जो हैली सेवाएं चल रही हैं, ये उत्तराखंड में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। इन सेवाओं से लोगों को आवागमन की सुविधा आसान होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। राज्य सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को राज्य में आवागमन के लिए हर प्रकार की स...
Continue Readingपौड़ी जिलाधिकारी गढ़वाल के निर्देशों पर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर समस्त विकासखंड़ों में विभिन्न खेलों का आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मेजर ध्यान चंद ‘‘हॉकी के जादूगर’’ के जन्म दिवस 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलों का माहौल सृजित करने व खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद के प्रत्येक विकासखंड स्तर पर एथलेटिक्स, फुटबाल, कबड्डी, खो-खो एवं बैडमिंटन में से किसी एक खेल का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने खंडविकास अधिकारी व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा विकासखंड स्तर पर एक खेल व स्थल का चयन करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखंड स्तर पर खेल प्रतियोगिता का सम्पन करने हेतु निर्णायक/व्यायाम शिक्षकों की तैनाती खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा ...
Continue Readingदेहरादून राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य में देहरादून एवं ऋषिकेश में वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं वायु गुणवत्ता के संबंध में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिर्पणा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को वायु प्रदूषण कम करने हेतु उनके विभाग से संबंधित एक्शन प्लान के तहत जो टास्क दिया गया है उसको पूर्ण करते हुए कृत कार्यवाही की सूचना पारणा पोर्टल पर अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद की प्रत्येक दिन की वायु गुणवत्ता की रिपोर्ट जिला आपदा कन्ट्रोल रूम को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। साथ ही प्रत्येक तीन माह में बैठक का आयोजित करते हुए प्रदूषण किस प्रकार से नियंत्रण हो इस संबंध में कार्यवाही के साथ ही प्रभावी माॅनिटिंरिंग भी की जाए। उन्होंने यह ...
Continue Readingप्रबंधन की बारीकियां सीखेंगे सीएमओः डॉ0 धन सिंह रावत आईआईएम काशीपुर में दिया जायेगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण मैराथन बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कसे गढ़वाल मंडल के सीएमओ के पेंच आशाएं खरीद सकेंगी स्मार्ट फोन, डीबीटी के जरिये मिलेगी धनराशि एनएचएम बजट खर्च न होने पर नपेंगे डीपीएम, सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टी देहरादून, सूबे के मुख्य चिकित्साधिकारियों को शीघ्र आईआईएम काशीपुर में तीन दिवसीय प्रबंधन संबंधी विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा, इसके लिये विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। जनपद स्तर पर एनएचएम की तमाम योजनाओं में आवंटित धनराशि समय पर खर्च न होने पर संबंधित जनपद में तैनात डीपीएम (जिला परियोजना अधिकारी) के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी तथा मुख्य चिकित्साधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जायेगी। राज्यभर में तैनात सभी आशा कार्यकत्रियों को र्स्माट फोन खरीदन...
Continue Reading
