Slider

देहरादून : सोंग नदी पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त

देहरादून भारी वर्षा से रायपुर-थानों मोटर मार्ग पर सोंग नदी पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है तथा मालदेवता सरखेत, तिमली, मानसिंहवाला, भैंसवाड़ा, सेरकी, छमरोली आदि स्थानों पर नुकसान की सूचना पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका प्रातः 6 बजे से ही मौके पर मौजूद रहकर राहत बचाव कार्यों का संपादन कर रहीं है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों का हाल-चाल जाना एवं राहत बचाव कार्य में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक-दिशा निर्देश दिए। सरखेत से तीन घायलों को एयरलिफ्ट करवाकर अस्पताल में उपचार हेतु भर्ति किया गया। रास्ते में नीचे उतरते समय जिलाधिकारी की हाथ में हल्की चोट आई। रात्रि में अतिवृष्टि के चलते जिलाधिकारी ने 2 बजे रात्रि को आईआरएस एक्टिव किया। जिलाप्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों ने अपने दायित्च का निर्वहन करते हुए, लोगों को सुरक्षित स्थान में पहुंचाने का कार्य किया। सरखेत...

Continue Reading
Slider

राहत सहायता वितरण करने के निर्देश

जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी इला गिरी ने उपजिलाधिकारी यमकेश्वर को 19 व 20 अगस्त 2022 को तहसील यमकेश्वर क्षेत्रान्तर्गत हुयी अतिवृष्टि के कारण व्यक्तिगत क्षति के सापेक्ष प्रभावितों को राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत राहत सहायता वितरण करने के निर्देश दिये हैं। अपर जिलाधिकारी इला गिरी ने उपजिलाधिकारी यमकेश्वर को निर्देशित किया है कि तहसील यमकेश्वर के क्षेत्रान्तर्गत हुयी भारी वर्षा से तहसील क्षेत्रान्तर्गत 01 व्यक्ति की मृत्यु एवं मवेशियों की मृत्यु होने, आवासीय भवनों एवं कृषि भूमि की क्षति की सूचनायें प्राप्त हुयी है। दैवीय आपदा के कारण हुयी क्षति के सापेक्ष प्रभावितों को राज्य आपदा मोचन निधि की विभिन्न मदों से राहत सहायता वितरित की जानी हैै। उन्होंने उपजिलाधिकारी यमकेश्वर को निर्देशित किया कि व्यक्तिगत क्षति का आंकलन करवाते हु...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाल्डा एवं उसके आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर गढ़वाल एवं जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं। उनके लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था की जाय। मुख्यमंत्री ने जेसीबी से आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो मार्ग अवरुद्ध हुए हैं, लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए। जिन इन क्षेत्रों में पेयजल एवं विद्युत की आपूर्ति बाधित हुई है उन क्षेत्रों में विद्युत एवं पेयजल की जल्द सुचारू व्यवस्थाएं की जाय। इस अवसर पर विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, श्री प्रीतम सिंह पंवार , गढ़वाल कमिश्नर श्री सुशील कुमार, डीआईजी गढ़वाल श्री के.एस. नगन्याल, जिलाधिकारी ...

Continue Reading
Slider

बिनक में मकान के छतिग्रस्त होने से एक वृद्ध महिला की मृत्यु

पौड़ीः अतिवृष्ठि से जन जीवन अस्त व्यस्त, बिनक गांव मंे महिला की मौत की सूचना, फोटो आपदा कंट्रोल रूम पौड़ी को प्राप्त प्राथमिक सूचना के आधार पर जनपद पौड़ी के अन्तर्गत विधानसभा यमकेश्वर में दो से तीन स्थानों पर अत्यधिक बारिश के चलते अथवा बादल फटने की घटनाएं सामने आने की सूचना है। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने जनपद आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल अलर्ट रहने और स्थानीय स्तर पर संबंधित विभागों को तत्काल प्रभावित स्थलों का मौका मुआयना करते हुए प्राथमिक रेस्क्यू की कार्रवाई संपन्न करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्थानीय तहसील प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा प्रभावित विभिन्न संबंधित स्थानों पर स्थानीय लोगों की सहायता से प्राथमिक रेस्क्यू कार्य संपादित किया जा रहा है। जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी द्वारा आपदा कंट्रोल रूम से आपदा से संबंधित अद्यत...

Continue Reading
Slider

पौड़ीः आज स्कूली बच्चों की रहेगी छुट्टी, लेकिन शिक्षक व अन्य स्टाफ ड्यूटी पर रहेंगे

जिलाधिकारी गढ़वाल के निर्देशानुसार मौसम खराब होने/अतिवृष्टि होने के कारण आज दिनांक 20 अगस्त 2022 को जनपद पौड़ी गढ़वाल के समस्त आंगनवाड़ी/प्राथमिक विद्यालय/ उच्च प्राथमिक विद्यालय/ हाई स्कूल/ इंटर कॉलेज (राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं प्राइवेट) बंद रहेंगे। शिक्षक एवं प्रधानाचार्य अपने-अपने विद्यालयों में यथावत पहुंचेंगे। (विद्यालय बच्चों के लिए खराब मौसम के दृष्टिगत बंद किए जा रहे हैं)। जिला शिक्षा अधिकारी ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।

Continue Reading