Slider

राज्य में मात्स्यिकी विकास हेतु बैकवर्ड एवं फारवर्ड लिंकेज सहित पांच वर्षीय योजना तैयार

नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री, पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य पालन श्री पुरूषोतम रूपाला की अध्यक्षता में आयोजित एन0एफ0डी0डी0 की प्रबन्धन कमेटी की 9वीं वार्षिक बैठक में उत्तराखण्ड के पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन मंत्री श्री सौरव बहुगुणा ने प्रतिभाग किया। बैठक में प्रदेश में फैल रहे “लम्पी स्किन डिजीज” पर नियंत्रण पाने हेतु भारत सरकार से आवश्यक सहयोग एवं राज्य के पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य पालन के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया। कैबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा मात्स्यिकी क्षेत्र के समग्र विकास हेतु संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य हेतु गत दो वर्षो में स्वीकृत प्रोजेक्ट रूपये 114.22 करोड़ हेतु भारत सरकार एवं एन0एफ0डी0डी0 का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने बैठक में बताया कि उत्तराखण्ड...

Continue Reading
Slider

सूबे में आयोजित होगा 37वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ाः डॉ0 धन सिंह रावत

आगामी 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक चलेगा नेत्रदान पखवाड़ा लोगों को नेत्रदान के प्रति किया जायेगा जागरूक देहरादून, 19 अगस्त 2022 राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सूबे में 37वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा आयोजित किया जायेगा। जिसे आगामी 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाया जायेगा, जिसके सफल आयोजन के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दे दिये गये हैं। राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के दौरान प्रदेशवासियों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया जायेगा। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 25 अगस्त से प्रदेशभर में 37वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जायेगा, जिसके सफल आयोजन के लिये स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे...

Continue Reading
Slider

गोरखा कल्याण परिषद् द्वारा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान समारोह आयोजित

गोरखा कल्याण परिषद् द्वारा गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। श्री जे.बी कार्की के नेतृत्व में गोरखा कल्याण परिषद् के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री के.बी थापा, श्री सी.बी थापा, श्रीमती पदमा देवी, श्रीमती अनीता देवी, श्रीमती करुणा थापा, श्री सुभम कुमार, श्री सत्यबीर सिंह एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Continue Reading
Slider

‘बिन पानी सब सून’ संगोष्ठी

जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिये समेकित प्रयासों की बतायी जरूरत। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित बोधिसत्व विचार श्रृंखला - बिन पानी सब सून विचार संगोष्ठी को सम्बोधित किया। संगोष्ठी में प्रत्यक्ष एवं वर्चुअल रूप से विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोधिसत्व विचार श्रृंखला के अंतर्गत बिन पानी सब सून के रूप में विचार श्रृंखला की यह 8 वीं संगोष्ठी है। उन्होंने कहा कि पानी जीवन का आधार है। जल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में समेकित प्रयासों की जरूरत बताते हुए मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र से जुडे विषय विशेषज्ञों एवं बुद्धिजीवियों के विचारों एवं सुझावों को राज्यहित में उपयोगी एवं व्यावहारिक बताया। उन्होंने कहा कि जल के महत्व, संवर्धन एवं संरक्षण से सम्बन्धित संगोष्ठी के मंथन से निकलने वाला अमृत...

Continue Reading
Slider

देहरादून में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम आयोजित

पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर विशिष्ट अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा भगवान कृष्ण और राधा पर आधारित गीतों को प्रस्तुत किया गया जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर छोटे बच्चों ने कृष्ण और राधा पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान राज्यपाल ने जन्माष्टमी पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हमारे लिए सदैव एक उत्साह, आनंद, प्रेरणा और उमंग लेकर आता है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र, व्यक्तित्व और उनके उपदेश हमें अलौकिक मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा की पुलिस प्रशासन का यह एकमात्र त्यौहार होता है जिसे काफी बेहतर तरीके से मनाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन 24 घंटे जनता की सेवा में तत्पर...

Continue Reading