Slider

विधानसभा भवन भराड़ीसैण में ध्वजारोहण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रातः 8ः30 बजे मुख्यमंत्री आवास में झंडा रोहण करेंगे। तत्पश्चात् मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 9ः05 बजे बलबीर रोड स्थित भा.ज.पा. प्रदेश कार्यालय में झंडारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 10ः00 बजे परेड़ ग्राउण्ड, देहरादून में आयोजित झंडा रोहण करेंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 12ः10 बजे विधानसभा भवन भराड़ीसैण में ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री सांय 17ः55 बजे राजभवन, देहरादून में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित स्वल्पहार कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

Continue Reading
Slider

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन

पौड़ी आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज जिला खेल विभाग के तत्वाधान में कंडोलिया से देवप्रयाग मार्ग पर मैराथन दौड़ का आयोजन। आयोजित दौड़ को नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम व जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया। ऑपन बालक वर्ग दौड़ में 67 व बालिका वर्ग में 28 तथा अंडर-16 बालक वर्ग में 150 व बालिका वर्ग में 39 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें ऑपन पुरूष वर्ग में 07 किमी व ऑपन महिला वर्ग में 05 किमी तथा अंडर-16 बालक व बालिका में 05 किमी की दौड़ रखी गयी थी। इस दौरान प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिला खेल विभाग द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने कहा कि इस तरह के खेलों का समय-समय...

Continue Reading
Slider

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एक मास्टर समेत दो और दबोचे

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एक मास्टर समेत दो और दबोचे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 17 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गत दिवस पर गिरफ्तार हुए लोगों में एक मोरी में तैनात व्यायाम शिक्षक तुनज शर्मा है, वह जीआईसी नैटवाड़ में तैनात है। और दूसरा जिला पंचायत सदस्य है। दबोचे गए मास्साब पर आरोप है कि उन्होंने पेपर को हल कराया।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

तिरंगा साइकिल यात्रा को रवाना किया

देहरादून  प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को प्रातः गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित तिरंगा साइकिल यात्रा को रवाना किया। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को प्रातः होटल द्रोण से गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित तिरंगा साइकिल यात्रा को रवाना किया। श्री महाराज ने राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम और जज्बे को प्रदर्शित करने के लिए साइकिल यात्रा में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी सभी से अनुरोध किया। उन्होने आजादी की 75वीं वर्षगांठ को भव्य रुप से मनाने के साथ साथ सभी से अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का भी आह्वान किया।

Continue Reading
Slider

लोक अदालत में संदर्भित मामलों के निस्तारण हेतु 17 पीठों का गठन

देहरादून राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के तत्वावधान मंे देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर, डोईवाला एवं चकराता, जनपद देहरादून की न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत मंे मोटर दुर्घटना क्लेम, सिविल मामले, पारिवारिक मामलें, चैक बाउन्स से सम्बंधित मामलें व अन्य अपराधिक मामलें, जिनमेे समझौता किया जा सकता था, वह सभी इस लोक अदालत में लगाये गये थे। लोक अदालत में संदर्भित मामलों के निस्तारण हेतु 17 पीठों का गठन किया गया था। इस लोक अदालत मंे कुल 1943 के मुकदमों का निस्तारण किया गया तथा 10,75,15,520/- रू0 धनराशि पर समझौता हुआ। इस लोक अदालत मंे प्री-लिटिगेशन स्तर के बैंक रिकवरी के मामले निस्तारित किये गये। लोक अदालत मंे 9220 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर किया गया तथा रू0 4,17,54,281/- ...

Continue Reading