Slider

स्वतंत्रता दिवस: भारत माता के जयकारों से गूंजा राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण परिसर

प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया ने किया ध्वजारोहण, भारत माता के जयकारों से गूंजा परिसर देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में आजादी की 75वीं वर्षगांठ, स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। निर्धारित समय पर प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री डीके कोटिया ने ध्वजारोहण किया। यहां स्वतंत्रता संग्राम व देश रक्षा में सरहद पर जान गंवाने वाले शहीदों के बलिदान को याद करते हुए भारत माता के जयकारे गुंजायमान होते रहे। अपने संबोधन में प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री डीके कोटिया ने सबसे पहले सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी, और कहा कि व्यक्तिगत सफलता के साथ सामूहिक सफलता के प्रयास भी अनिवार्य रूप हों ऐसे प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का दिवस देश की आजादी में बलिदान हुए शहीदों की शहादत को याद कर उन्हें नमन करने का दिवस है। कहा कि हर किसी को अपनी पिछली कमियों से सबक लेकर आगे बढ़ने के प्रयास करने चाहिए। का...

Continue Reading
Slider

राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में किया ध्वजारोहण

समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी एवं राजभवन कर्मचारियों से भेंट कर मिष्ठान वितरित किया। राज्यपाल ने देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि देश उनके योगदान को कभी भुला नहीं सकता। राज्यपाल ने प्रत्येक देशवासी से अपील करते हुए कहा कि इस अवसर पर प्रत्येक नागरिक को संकल्प लेना चाहिए कि देश की समृद्धि, सुरक्षा के लिए अपना योगदान देंगे। राज्यपाल ने कहा कि हम आज़ादी के 75 वर्ष पूरे कर चुके हैं लेकिन आने वाले 25 वर्ष प्रत्येक देशवासी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। राज्यपाल ने कहा कि आने वाले 25 वर्षो में प्रत्येक हिंदुस्तानी को पूरी...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज से देश का अमृतकाल शुरू हो रहा है। 25 सालों में देश को शिखर पर ले जाने में सबको अपना योगदान देना होगा।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री धामी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

विभाजन की विभीषिका का दर्द सहने वाले 400 सेनानियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जेसिस पब्लिक स्कूल, गंगापुर रोड़, रुद्रपुर में उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा आयोजित 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पाञ्चजन्य द्वारा विभाजन की विभीषिका पर आधारित खून के आसूं नामक पुस्तक का विमोचन एवं विभाजन विभीषिका पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाजन की विभीषिका का दर्द सहने वाले 400 सेनानियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं उनकी दीर्घायु की कामना की। सेनानियों को सम्मानित किए जाने पर उन्होंने कहा कि वह खुद को गौरवान्वित, भाग्यशाली एवं स्वयं को सम्मानित होते महसूस कर रहे हैं। उन्होंने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को आने वाले सालों में और भव्य रूप...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं । मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों, सैन्य और अर्धसैन्य बलों के शहीद जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि आज जो हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं वह स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और आंदोलनकारियों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद वीर जवानों को समर्पित अमृत महोत्सव, नए भारत, आत्मनिर्भर भारत का भी संकल्प है। देश के घर-घर में फहराता तिरंगा दुनिया को एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दे रहा है। किसान का सम्मान ह...

Continue Reading