देहरादून प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने तिरंगा जनजागरण यात्रा के तहत पदयात्रा निकाली। मंत्री रेखा आर्या ने कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर सर्वप्रथम शहीदों को श्रद्धा सुमन और उनकी मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। तद्पश्चात सभी लोगो को आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान को बढ़चढ़कर मनाये जाने की सभी से अपील के साथ अपनी पदयात्रा को शुरू किया। कैबिनेट मंत्री की तिरंगा जनजागरण पदयात्रा में राजपुर विधायक खजानदास सहित विभागीय अधिकारी,कर्मचारी और बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं युवाओं ने हिस्सा लिया। लगभग 3 किलोमीटर की इस पदयात्रा में देशभक्ति के गीतों पर लोग जमकर झूमे जिससे सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था। देशभक्ति के गीतों से शुरू हुई यह पदयात...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादूनः सक्षम जिला एवं महानगर देहरादून ने दिव्यांग जनों के साथ जाकर भाई बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन मनाया। इस अवसर पर समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) जिला एवं महानगर देहरादून उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं ने दिव्यांग जनों के साथ रक्षा सूत्र पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया। रक्षा सूत्र कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिरेंद्र मुण्डेपी जी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठना सुक्तम् से हुआ। ममता रावत जी ने सबका परिचय करवाया। मुख्य अतिथि सहकार भारती के संस्थापक श्री अजय पाल रावत जी ने आर एस एस की विचारधारा पर और रक्षाबंधन कार्यक्रम किस प्रकार से पूर्व में होते थे इस बारे में जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि रोशन लाल थपलियाल जी जो कि संघ के बहुत पुराने स्वयंसेवक है ने रक्षाबंधन का महत्व मे बताया। जिला अध्यक्ष देहरादून बिरेंद्र मुंडेपी सक्षम की स्थापना, उद्देश्य और सक्षम द्वा...
Continue Readingपौड़ी जिले के अंतर्गत सक्षम कोटद्वार नगर इकाई ने दिव्यांग बच्चों के संग मनाया रक्षाबंधन ( रक्षासूत्र) कार्यक्रम। सक्षम कोटद्वार नगर इकाई के अध्यक्ष श्री योगम्बर सिंह रावत जी की अध्यक्षता एवम संरक्षक श्री गिरिराज सिंह रावत जी के संरक्षण में आयोजित इस रक्षासूत्र के कार्यक्रम में छोटे छोटे दिव्यांग बच्चों को रक्षासूत्र पहनाकर उपहार व जलपान, मिष्ठान आदि प्रदान किया गया। कोटद्वार के बालसोड स्थित संगम वेडिंग पॉइंट में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ सक्षम के कला प्रकोष्ठ के प्रमुख व दृष्टिबाधित दिव्यांग निर्मल द्वारा गाये गए गीत से हुआ। इस अवसर पर सक्षम की सहयोगी गर्विस संस्था द्वारा दिव्यांग निर्मल को पांच हजार रुपये की नगद राशि उनके यू ट्यूब चैनल को बनाने के लिये प्रदान किये गए। प्रभा फाउंडेशन के सविता खंडूड़ी जी द्वारा 28 दिव्यांग बच्चों को पानी की बोतलें भेंट की गई। सक्षम के रक्षासूत्र ...
Continue Readingप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया
उत्तराखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने 15वें वित्त के अनुरूप केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को 1,304.36 करोड़ रुपये इनकम टैक्स का अंश प्रदान करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों के लिए 1,16,665.75 करोड़ रुपये की टैक्स हस्तांतरण की दो किस्तें जारी की हैं। जिसमें उत्तराखण्ड को 1,304.36 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य इस धनराशि का समुचित लाभ उठाएगा। इस कदम से राज्यों को निश्चित रूप से अपने पूंजीगत और विकास हेतु व्यय प्रबंधन में सहायता मिलेगी।
Continue Readingखबर टिहरी जनपद से है। यहां सीएम की घोषणा के बाद भी एक मोटर मार्ग का डामरीकरण नहीं हो पाया है। यह मार्ग जाख-डोबरा मोटर मार्ग है जिसके डामरीकरण की मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी। क्षेत्र के थौलधार, प्रतापनगर क्षेत्र के लोगों ने बताया कि चारधाम यात्रा को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल है। इस पर आवाजाही का खतरा बना हुआ है। मजबूरी में डोबरा से आगे कमांद की ओर जोखिम उठाकर आवाजाही हो रही है।
Continue Reading
