मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय श्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल में स्थित औद्योगिक ईकाई एचएमटी का उत्तराखण्ड सरकार को हस्तांतरित करने के लिए संबंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया। बैठक में तय किया गया कि चार धाम यात्रा मार्ग पर इलैक्ट्रॉनिक चार्जिग स्टेशन के लिए उत्तराखण्ड सरकार केंद्र सरकार को प्रस्ताव प्रेषित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद-नैनीताल स्थित एच०एम०टी० औद्योगिक ईकाई लगातार घाटे में चलने के कारण आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने इसे बंद करने हेतु अनुमोदित किया था। अनुमोदन के क्रम में एच०एम०टी० रानीबाग ईकाई को जैसा है जहां है के आधार पर उत्तराखण्ड शासन को हस्तांतरित किया जाना प्रस्तावित है। उत्तराखण्ड शासन द्वारा एनबीसीसी द्वारा आकलित मूल्य पर एचएमटी रानीबाग ईकाई को ...
Continue ReadingCategory: Slider
भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर श्री जगदीप धनखङ जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर श्री जगदीप धनखङ जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से श्री जगदीप धनखङ जी के सामाजिक एवं प्रशासनिक अनुभवों से देश की संवैधानिक व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।
Continue Readingउत्तराखंड चारधाम यात्रा वर्ष 2022 दर्शनार्थियों /तीर्थयात्रियों की संख्या 1-श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से 11 अगस्त शाम तक 1049730 • आज शाम 4 बजे तक बदरीनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालु 1198 2- श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से 11 अगस्त शायं तक 983880 (हेलीकॉप्टर से 89522 तीर्थयात्री भी शामिल) • श्रद्धालु जिन्होने आज 4 बजे तक दर्शन किये -1741 3-श्री गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 11 अगस्त तक 465066 • आज शाम तक दर्शन हेतु पहुंचे श्रद्धालु- 251 4-श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 11 अगस्त तक 358310 • आज दर्शन हेतु पहुंचे श्रद्धालु 332 • 11 अगस्त शाम तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचनेवाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग- 2033610 • 11 अगस्त शायंकाल तक श्री गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने राज्य के विकास मे मातृशक्ति के योगदान को सराहा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार सांय को खटीमा में आयोजित रक्षाबन्धन मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आयी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी तथा तथा उनके दीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सभी को रक्षाबन्धन की बधाई देते हुए कहा कि रक्षाबन्धन का इस बार का यह पर्व हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण है, आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं, और इन आजादी के 75 साल के कालखण्ड में देश ने जितनी तरक्की की है, हमने एक-एक करके उपलब्धियां हासिल की है, देश आगे बढ़ा है, ज्ञान-विज्ञान आगे बढ़ा है, उन सब को संजोए रखने का भी यह अवसर है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्व...
Continue Readingनेहरू युवा केन्द्र पौडी द्वारा नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत गंगादूतों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन।‘‘ नेहरू युवा केंद्र पौड़ी गढ़वाल द्वारा विकासखंड खिर्सू के फरासू में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत पंचायत स्तरीय दो दिवसीय गंगादूतों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुये ग्राम प्रधान कलियासौड़ सावित्री देवी ने कहा कि गंगा को हम माँ का दर्ज़ा देते हैं तो फिर माँ को कष्ट देने का हमे कोई अधिकार नही है। हम गंगा को गन्दगी से मुक्त करा कर सही रूप से उसको सम्मान दे सकते हैं। युवा गंगादूतो को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने कहा कि गंगा के बिगड़ता स्वरूप आमजन को संकट में डाल सकता है। इसके दुष्परिणामों से सबसे ज्यादा प्रभावित गंगातट के गांव हो रहे हैं। गंगा से लगे गांवों के लोगों को भी अपने भविष्य के बारे में सोच गंगा को स्वच्छ रख...
Continue Reading
