Slider

31 मार्च 2022 तक अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क न लिये जाने का जीओ हुआ जारी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की थी घोषणा राज्य की  विभिन्न चयन संस्थाओं द्वारा भर्ती के लिए आमंत्रित आवेदन पत्रों हेतु अभ्यर्थियों से 31 मार्च 2022 तक आवेदन शुल्क न लिये जाने का शासनादेश जारी कर दिया गया है।कोविङ-19 से रोजगार एवं अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में शासन द्वारा शासनादेश जारी किया गया है।  उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन आयोग, उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद्, उत्तराखण्ड चिकित्सा चयन बोर्ड एवं राज्य की अन्य चयन संस्थाओं द्वारा भर्ती के लिए आमंत्रित आवेदन पत्रों हेतु, लिये जाने वाले शुल्क से अब आवेदकों को  राहत मिलेगी। आवेदकों से दिनांक 31 मार्च 2022 तक राज्याधीन सेवाओं की सभी "समूहों" की समस्त परीक्षाओं हेतु आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा।  

Continue Reading
Slider

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सच्चे सैनिक, उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीरभूमि और तपोभूमि भी: रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आखिरी ओवर में उतरने वाला धाकङ बल्लेबाज बताया वीर चंद्र सिंह गढवाली जी की पुण्यतिथि पर पीठसैंण, पौड़ी गढ़वाल में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया दीनदयाल उपाध्याय योजना के लाभार्थियों को चेक और ‘घस्यारी कल्याण योजना’ के लाभार्थियों को किट वितरित किए गए रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट व अन्य महानुभावों की उपस्थिति में  वीर चंद्र सिंह गढवाली जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पीठसैंण, पौड़ी गढ़वाल में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए और ‘घस्यारी कल्याण योजना’ के लाभार्थियों को किट वितरित किए गए। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली कर्म और धर्म दोनों से सैनिक थे वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को श्रद्धांजलि...

Continue Reading
Slider

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने की परिवहन विभाग की समीक्षा

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने गुरूवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग को अपग्रेड करने के लिए अन्य प्रदेशों द्वारा अपनायी जा रही बेस्ट प्रेक्टिसिस का अध्ययन कर प्रदेश में भी लागू किया जाए। मुख्य सचिव ने डग्गामारी को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सेंट्रालाईज्ड कन्ट्रोल रूम तैयार किया जाए। साथ ही, मॉनिटरिंग एवं सर्विलांस सिस्टम का आधुनिकीकरण करते हुए एनपीआर कैमरा इंस्टॉलेशन कार्य में तेजी लायी जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले दिनों डग्गामारी पर लगाम लगाए जाने से अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। डग्गामारी रूकने से परिवहन निगम की बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने परिवहन निगम को बसों के फेरे बढ़ाए जाने हेतु प्रयास किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैदानी क्षेत्...

Continue Reading
Slider

पहली अक्टूबर को यानी कल रक्षा मंत्री पीठसैण में

पहली अक्टूबर को यानी कल रक्षा मंत्री पीठसैण में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी दिनांक 01.10.2021 को मा. रक्षा मंत्री भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह जी के साथ समय 10ः40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से (एम-17 हैलीकॉप्टर द्वारा) प्रस्थान कर 11ः10 बजे पीठसैंण हैलीपैड, पौड़ी गढ़वाल पहुंचेंगे। जहां मा. मंत्री जी समय 11ः15 से 13ः00 बजे वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण एवं स्मारक का लोकार्पण, ‘दीन दयाल उपाध्याय योजना‘ के लाभार्थियों को चैक वितरण एवं ‘घस्यारी कल्याण योजना‘ के लाभार्थियों को किट वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात् समय 13ः05 बजे (एम-17 हैलीकॉप्टर द्वारा) पीठसैंण हैलीपैड पौड़ी गढ़वाल से जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Continue Reading
Slider

2 अक्टूबर के कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने पूरी की तैयारी

2 अक्टूबर के कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन पूरी की तैयारी महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर दिनांक 02 अक्टूबर 2021 को प्रातः 8ः00 बजे सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। वहीं सभी कार्यालयों, विद्यालयों और दूसरी संस्थाओं के किसी बड़े हॉल या कक्ष में वरिष्ठ अधिकारी, प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा महात्मा गांधी के एक बड़े चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी गढ़वाल इला गिरी के द्वारा महात्मा गांधी जी की जयंती के समारोह कार्यक्रम के सफल संपादन हेतु जनपद स्तरीय संबंधित अधिकारियों को कार्यभार सौंपा गया है। कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर पौड़ी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी की छात्राओं द्वारा राम धुन एवं गांधी जी के भजनों का गायन किया जाएगा। गांधी जी के जीवन संघर्ष, उनकी देशसेवा, उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। विशेष रूप से निर्बलों के कल्याण संबंधी अंत्योदय...

Continue Reading