Slider

जानिए ठेका कब बंद रहेगा

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने 15 अगस्त 2022 के अवसर पर जनपद के समस्त आबकारी अनुज्ञापनों के बन्द रखे जाने हेतु आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी ने जनपद देहरादून के समस्त मदिरा एवं स्प्रिट के अनुज्ञापियों को निर्देशित किया है कि 15 अगस्त 2022 को स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड आबकारी (मदिरा फुटकर दुकानों के व्यवस्थापन) नियमावली 2001 के अनुसार, शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद के अन्तर्गत समस्त अनुज्ञापनों को पूर्णतया बन्द रखेंगे। अनुज्ञापियों को इस बन्दी का कोई प्रतिफल नहीं दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को ओदशों का अनुपालन करवाते हुए समस्त आबकारी निरीक्षको को अपने-अपने क्षेत्रों में समस्त अनुज्ञापनों को 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस पूर्णतया (सील) करने के निर्देश दिए। समस्त क्षेत्राधिकारियों/थानाध्यक्षों को अवैध रूप से होने वाली मदिरा की बिक्री पर रोक सुनिश्चित कर...

Continue Reading
Slider

उत्तराखंड के 103 निकायों में एक साथ हर घर फहराया जाएगा तिरंगा

उत्तराखंड के 103 निकायों में एक साथ हर घर फहराया जाएगा तिरंगा मुख्यमंत्री वर्चुअल जुड़कर करेंगे शुभारंभ, शहरी विकास मंत्री डॉ अग्रवाल नगर निगम देहरादून में रहेंगे मौजूद देहरादून 10 अगस्त। उत्तराखंड के सभी 103 निकायों में आगामी 12 अगस्त शाम चार बजे को एक साथ हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल जुड़कर शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी वित्त, शहरी विकास एवं आवास व संसदीय कार्य मंत्री डा. प्रेम चंद अग्रवाल ने दी। बुधवार को मंत्री डा. प्रेम चंद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशभर में अपने राष्ट्र का गौरव तिरंगा झंडा फहराने का आवाहन किया है। इसी क्रम में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूरे वतन के लोगों में उत्साह है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि...

Continue Reading
Slider

श्रीनगरवासियों पर चढ़ तिरंगा का रंग, निकाली तिरंगा यात्रा

श्रीनगरवासियों पर चढ़ तिरंगा का रंग, निकाली तिरंगा यात्रा कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने किया यात्रा का शुभारम्भ कहा, ‘तिरंगा’हमारे मान, सम्मान और अभिमान का प्रतीक तिरंगा यात्रा में शामिल हुये सैकड़ों स्कूली बच्चे और एसएसबी जवान देहरादून, 10 अगस्त 2022 आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न समूचा देश मना रहा है। आजादी के इस महोत्सव को व्यापक स्तर पर मनाये जाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का अह्वान किया। इस अभियान के तहत आज श्रीनगर में विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई, जिसका शुभारम्भ सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने किया। ‘तिरंगा यात्रा’ में श्रीनगर के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने प्रतिभाग किया। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में ‘हर घर तिरं...

Continue Reading
Slider

आजादी का अमृत महोत्सव के रुप में हर्षोल्लास

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर इस वर्ष 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को देश-प्रदेश सहित जनपद में आजादी का अमृत महोत्सव के रुप में हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बुधवार को स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर अयोजित बैठक में जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि 15 अगस्त को प्रातः 07ः00 बजे विद्यालयी छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी। जनपद के समस्त सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में प्रातः 09ः00 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। इसके उपरान्त प्रातः 09ः30 बजे जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया जायेगा। जिलाधिकारी समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण के उपरान्त जिला कार्यालय प्रांगण में उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं। ...

Continue Reading
Slider

अनाथालय से ऑस्ट्रेलिया टीम के कैप्टन तक की यात्रा!

अनाथालय से ऑस्ट्रेलिया टीम के कैप्टन तक की यात्रा! "जन्म देने के बाद लड़की को फेंकने वाले माता-पिता अंदर ही अंदर रो रहे होंगे क्योंकि वे अपनी पैदा हुई बेटी से भी नहीं मिल सकते" महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक अनाथालय है, जिसे 'श्रीवास्तव अनाथालय' कहा जाता है। 13 अगस्त 1979 को शहर के एक अनजान कोने में एक लड़की का जन्म हुआ, माता-पिता को नहीं पता था कि यह एक मजबूरी है, कि उन्होंने सुबह-सुबह इस अनाथालय के पालने में अपने जिगर का एक टुकड़ा फेंक दिया, प्रबंधक अनाथालय की प्यारी सी बच्ची का नाम 'लैला' रखा गया। उन दिनों हरेन और सू नाम का एक अमेरिकी जोड़ा भारत घूमने आया था। उनके परिवार में पहले से ही एक लड़की थी, भारत आने का उनका मकसद एक लड़के को गोद लेना था। वे एक सुन्दर लड़के की तलाश में इस आश्रम में आए। उन्हें एक लड़का नहीं मिला, लेकिन सू की नज़र लैला पर पड़ी और लड़की की चमकीली भूरी आँखों ...

Continue Reading