‘‘08 किमी पैदल दूरी तय कर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण’’ ’’पहचान पत्र को आधार से जोड़ने अभियान को सफल बनाने के लिए बीएलओ को दिए निर्देश’’ जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने आज विकासखंड पौड़ी के अंतर्गत विभिन्न बूथों का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों को पहचान पत्र को आधार से जोड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि यह अभियान 01 अगस्त से शुरू किया गया है। जिलाधिकारी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय अमकोटी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय छतकोट तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय रेवड़ी बूथों का 08 किमी पैदल चलकर निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित बीएलओ से अलग-अलग मतदान केंद्रों में मतदाताओं की जानकारी ली। उन्होंने 04 दिन के भीतर समस्त मतदाताओं के पहचान पत्र को आधार से जोड़ने के निर्देश दिए। कहा की गांव-गांव में जाकर मतदाताओं के निर्वाचन नियमावली के आधार पर पहचान पत्र को आधार से जोड़े। जिलाधिकारी ने मतद...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून मंथन सभागार वन विभाग 85 राजपुर रोड देहरादून में माननीय मंत्री, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल कौशल विकास एवं सेवायोजन उत्तराखण्ड सरकार सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में चिन्तन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की कार्य नीतियों और कार्य योजनाओं एवं आगामी वर्षों के रोड मैप को लेकर गहन चर्चा की गयी। चिन्तर शिविर में विजय कुमार यादव, सचिव, कौशल विकास एवं सेवायोजन, विनोद गोस्वामी, निदेशक ( प्रशिक्षण)/परियोजना निदेशक, उत्तराखण्ड कौशल विकास समिति, हरवीर सिंह, निदेशक सेवायोजन तथा अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मा0 मंत्री द्वारा निर्देश दिये गये कि वर्ष 2025 तक जब हमारा राज्य 25 वर्ष का होगा तब विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को आई टी आई एवं लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित कर रोज...
Continue Readingहरेला पर्व के तहत जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने आज भिताई तल्ली में ग्रामीणों व बच्चों के साथ विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधों का रोपण किया। ग्रामीण जिलाधिकारी को अपने मध्य पाकर उत्साहित नजर आए। जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित ग्रामीणों को कहा कि पौधों को लगाना ही नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा करना भी आपकी जिम्मेदारी है। कहा कि पेड़ है तो जीवन है। उन्होंने वहां उपस्थित महिलाओं को कहा कि जब घर से बाहर चारापत्ती या लकड़ियों के लिए जाते हैं उस समय रास्ते में जो पौधे लगाए गए हैं उनकी देखभाल भी करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा अमरूद का पौध लगाया गया। कार्यक्रम से पूर्व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मांगल गीत गाकर जिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार का 06 लाख पौध लगाने तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल का 02 लाख से अधिक पौध ...
Continue Readingआदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू तिवारी ने कहा कि राज्य में युवाओं के साथ सरकारी पदों पर भर्तियों के नाम पर विश्वासघात किया जा रहा है। उत्तराखंड के युवा बेरोजगारों का भविष्य सरकार की गलत नीतियों के चलते अंधकार में धकेला जा रहा | इसका जीता जागता उदाहरण हाल ही में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई गई स्नातक स्तरीय परीक्षा की भर्ती में हुए घपले से साफ़ हो गया है। मंजू तिवारी ने कहा कि यह महज शुरुआत है अगर निष्पक्षता से जांच कराई जाए तो राज्य के युवाओ के साथ छल करने वाले कई चेहरे बेनकाब होंगे मंजू तिवारी ने कहा कि युवाओ को पारदर्शी नियुक्ति न दे पाने वाले आयोग को तत्काल भंग कर CBI जांच की जानी चाहिए। मंजू तिवारी ने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती भर्तियों में युवाओ द्वारा धाधली के आरोप लगाए गए है उनकी भी जांच होनी चाहिए| ताकि युवाओ के भविष्य को बर्बाद करने वाले चेहरे ...
Continue Readingगांधी पार्क से घंटाघर तक हुई तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा में सहकारिता विभाग सहित शिक्षा विभाग के हजारों लोग शामिल हुए सहकारिता विभाग ने कार्यक्रम का किया फेसबुक पेज लाइव आज 9 अगस्त को क्रांतिकारी दिवस में उत्तराखंड के विद्यालय शिक्षा के साथ उत्तराखंड सहकारिता विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा का शुभारंभ गांधी पार्क से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया। वह स्वयं भी अन्य विधायकों, मेयर, एक दर्जन आईपीएस अफसरों, छात्र-छात्राओं कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। छात्र-छात्राएं अधिकारी और कर्मचारी अपने हाथ में झंडा लिए हुए थे और भारत माता के जयकारे के नारे लगा रहे थे और महान क्रांतिकारियों की याद कर रहे थे। आज सुबह सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत गांधी पार्क देहरा...
Continue Reading
