Slider

स्वास्थ्य मंत्री की फटकार के बाद हरकत में आया महकमा

एनएचएम कार्मिकों के वेतन भत्तों हेतु 90 करोड़ किये जारी केन्द्र पोषित योजनाओं में नियोजित कार्मिकों को समय पर मिलेगा वेतन देहरादून, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत की फटकार के बाद हरकत में आये स्वास्थ्य महकमे ने केन्द्र पोषित योजनाओं के अंतर्गत कार्यरत विभिन्न श्रेणी के कार्मिकों के वेतन भत्तों के लिये लगभग 90 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। अब एनएचएम एवं अन्य केन्द्र पोषित परियोजनाओं में कार्यरत कार्मिकों को महीनों तक वेतन भत्तों के लिये इंतजार नहीं करना पड़ेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) एवं अन्य केन्द्र पोषित योजनाओं के तहत सूबे में तैनात हजारों कार्मिकों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिल पाया था, जिसको लेकर कर्मचारी परेशान काफी परेशान थे। कार्मिकों को कई महीनों से वेतन न मिलने की जानकारी विभगीय मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत को मिली। जिस ...

Continue Reading
Slider

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी

परिवहन विभाग पौड़ी द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसके तहत प्रवर्तन दल ने श्रीनगर व पौड़ी मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान के दौरान कुल 21 वाहनों के एम0 वी0 एक्ट के तहत विभिन्न अभियोगो में चालन की कार्रवाई की गई। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही अनेक वाहनों में रिफ्लेक्टर पट्टी लगाकर वाहन चालको को सुरक्षित तरीके से वाहन संचालन के लिए जागरूक किया गया।

Continue Reading
Slider

समाज के लोगों को भी गो सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी -विधानसभा अध्यक्ष

समाज के लोगों को भी गो सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी -विधानसभा अध्यक्ष काशीरामपुर तल्ला में बनाई गई गौशाला का उद्घाटन कोटद्वार 7 अगस्त| कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे गोवंश के संरक्षण के लिए नगर निगम की ओर से काशीरामपुर तल्ला में बनाई गई गौशाला का उद्घाटन आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खंडूडी भूषण ने विधिवत रूप से किया| इस दौरान कोटद्वार नगर निगम मेयर हेमलता नेगी भी मौजूद रही|गौशाला के संचालन की जिम्मेवारी विकल्प वेलफेयर सोसाइटी को सौंपी गई है| गौशाला के उद्घाटन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रिबन काटकर शुभारंभ किया| वहीं गौशाला में मौजूद गायों को पूरी पकवान एवं चारा खिलाया| उन्होंने कहा कि गोवंश की सुरक्षा व संरक्षण की जिम्मेवारी स्वयं उनके सहित नगर निगम एवं विकल्प वेलफेयर सोसाइटी की रहेगी साथ ही उन्हो...

Continue Reading
Slider

’विधानसभा अध्यक्ष ने तिरंगा रैली का किया नेतृत्वरूराष्ट्रीय ध्वज फहराने का दिया संदेश’,

’विधानसभा अध्यक्ष ने तिरंगा रैली का किया नेतृत्वरूराष्ट्रीय ध्वज फहराने का दिया संदेश’, ’हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली रैली’ कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कालागढ़ में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खंडूडी भूषण की अगुवाई में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। उन्होंने तिरंगा रैली के साथ स्वयं भी क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को अपने घर पर देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया। शहर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए तिरंगा रैली के दौरान हाथ में तिरंगा थामे विधानसभा अध्यक्ष ने नारे लगाकर रैली में मौजूद विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं, मंडल के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को प्रोत्साहित कियाद्य सभी लोग हाथों में तिरंगा थामकर चल रहे थे, एक अद्भुत नजारा देखने को मिलाद्य रैली में छात्र-छ...

Continue Reading
Slider

नीति आयोग की शासी परिषद की 7 वीं बैठक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की 7 वीं बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की अपेक्षा के अनुसार इक्कीसवीं शताब्दी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिये राज्य सरकार ने आदर्श उत्तराखण्ड /2025 को अपना मंत्र बनाकर त्वरित गति से कार्य प्रारम्भ किया है। आजादी के अमृत काल के लिए आगामी 25 वर्ष की योजना बनाना भी प्रदेश की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग द्वारा हिमालयी राज्यों में, यहां की इकोलॉजी, जनसंख्या धनत्व, फ्लोटिंग पॉपुलेशन व पर्यावरणीय संवेदनशीलता को देखते हुए ही विकास का मॉडल बनाया जाए, जो विज्ञान-प्रौद्योगिकी पर आधारित हो। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हिमालयी राज्यों के लिए एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया जाए। मुख्यमंत्री ने इसका आयोजन उ...

Continue Reading