Slider

श्री सनातन धर्म धर्मार्थ समिति भजन गायकी प्रतियोगिता 2022 का भव्य शुभारम्भ

देहरादून 6 अगस्त 2022 : देहरादून की प्राचीन धार्मिक और सामाजिक संस्था श्री सनातन धर्म धर्माथ समिति एवं श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज द्वारा 'वार्षिक भजन गायन प्रतियोगिता 2022' के शुभारंभ पर 40 विद्यालयों से आये लगभग 250 से अधिक प्रतिभागियों ने निःशुल्क रजिस्ट्रेशन के पश्चात ऑडिशन चरण में प्रस्तुति दी। भजन प्रतियोगिता को तीन वर्ग में विभाजित किया गया है। भारतीय भक्ति संगीत को बढ़ावा प्रतियोगिता के शुभारंभ पर श्री सनातन धर्म धर्मार्थ समिति के प्रधान राकेश ओबेरॉय ने सभी प्रतियोगियों का स्वागत करते हुए कहा कि भजन गायकी प्रतियोगिता का उद्देश्य भारतीय भक्ति संगीत को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी में आध्यात्मिक संगीत के प्रति रुचि जगाना है। पिछले 5 वर्षों से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, और गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भजन गायकी में युवाओं की भजन गायन में रुचि देखकर हम उत्साहित ह...

Continue Reading
Slider

मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक ली

देहरादून मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी के अधिकारियों द्वारा एजेंसी द्वारा वर्तमान में संचालित प्रोजेक्ट पर एक प्रस्तुतीकरण दिया गया। एजेंसी के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि यूयूएसडीए द्वारा जनपद देहरादून में जलापूर्ति तथा सीवरेज सिस्टम से संबंधित पांच परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। यह परियोजनाएं जनपद देहरादून के यमुना कॉलोनी, टीएचडीसी, केदारपुरम, बंजारावाला, हरिद्वार बायपास क्षेत्रों में विकसित की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने जल संस्थान, पेयजल निगम, सिंचाई विभाग, नगर निगम के अधिकारियों को यूयूएसडीए से प्रभावी समन्वय तथा सहयोग के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने एजेंसी को निर्देश दिए कि वर्तमान में संच...

Continue Reading
Slider

श्री प्रेमसुख जी महाराज की 25वीं पुण्यतिथि मनाई गई

देहरादून लक्ष्मण चौक स्थित प्रेमसुख धाम में श्री प्रेमसुख जी महाराज की 25वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हंस कुमार जैन गाजियाबाद, समारोह की अध्यक्षता श्री प्रदीप जैन सहारनपुर वालों ने की, सभी आगंतुकों का स्वागत श्री संदीप जैन सहारनपुर वालों ने किया, एवं समय पर आने वाले 25 श्रद्धालुओं को लकी ड्रा के द्वारा चांदी का सिक्का श्री देवेंद्र जैन अनुपम ज्वेलर्स द्वारा दिया गया, चित्र अनावरण श्री नीरज जैन निर्भय जैन कानूनगो छुटमलपुर वालों ने किया। सभा के पश्चात सभी के लिए भोजन की व्यवस्था एवं भंडारे की व्यवस्था श्री आनंद नेमीचंद जैन फूल फगर घोड़बंद पुणे के द्वारा की गई। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा झंडारोहण कर एवं चित्र अनावरण करने के उपरांत कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। 1 घंटे का मृत्युंजय महामंत्र का जाप किया गया,आज पूरे सवा करोड़ मंत्र जाप का समापन भी हुआ ।कार्यक्रम ...

Continue Reading
Slider

प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने कोर्ट के मामलों के साथ एवं तहसीलदारों/नायब तहसीलदारों को अपने-अपने कोर्ट में चल रहे प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार 6 माह से अविवादित विरासत के मामलों का निस्तारण हर हाल में करना सुनिश्चित करें। इसी क्रम में ऐसे वादों जिनमें धारा 143 का निस्तारण किया जाना है, का सभी उप जिलाधिकारी अपने स्तर पर त्वरित गति से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने 33/39,176, 29ब, के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने इस बात का संज्ञान लेते हुए निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों में राज्य सरकार की जमीनों पर प्रतिकूल आदेश पारित किये गये हैं, ऐसे प्रकरणों में सम...

Continue Reading
Slider

महाराज ने हनोल के ’’जागडा’’ को राजकीय मेला घोषित किया

कार्यों की खराब गुणवत्ता पर पुरातत्व अधिकारियों को फटकार! देहरादून । प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज अपने भ्रमण कार्यक्रम के अंतिम दिन हनोल स्थित महासू देवता मंदिर पहुंचे। वहाँ उन्होने जागडा (हरियाली मेले) से पूर्व व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज अपने भ्रमण कार्यक्रम के अंतिम दिन हनोल स्थित महासू देवता मंदिर पहुंचे। यहाँ उन्होने सबसे पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों के साथ महासू देवता मंदिर का निरीक्षण किया।मंदिर परिसर में हुए निर्माण कार्यों में खराब गुणवत्ता को लेकर उन्होंने अधिकारियों को इस दौरान फटकार भी लगाई। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने श्री ...

Continue Reading