देहरादून मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी के अधिकारियों द्वारा एजेंसी द्वारा वर्तमान में संचालित प्रोजेक्ट पर एक प्रस्तुतीकरण दिया गया। एजेंसी के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि यूयूएसडीए द्वारा जनपद देहरादून में जलापूर्ति तथा सीवरेज सिस्टम से संबंधित पांच परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। यह परियोजनाएं जनपद देहरादून के यमुना कॉलोनी, टीएचडीसी, केदारपुरम, बंजारावाला, हरिद्वार बायपास क्षेत्रों में विकसित की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने जल संस्थान, पेयजल निगम, सिंचाई विभाग, नगर निगम के अधिकारियों को यूयूएसडीए से प्रभावी समन्वय तथा सहयोग के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने एजेंसी को निर्देश दिए कि वर्तमान में संच...
Continue ReadingCategory: Slider
- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और पदमश्री प्रीतम भरतवाण ने किया लोकार्पण - एसपीएस नाम से यूट्यूब पर प्रसारित, उत्तराखंड की संस्कृति का प्रचार करना है उद्देश्य देहरादून। डेवलपमेंट इन रूरल एम्बॉसमेंट एंड मोटिवेशन सोसाइटी ‘ड्रीम्स‘ ने पांच अगस्त को पहले गढ़वाली देशभक्ति गीत की लांचिंग की। गीत का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, जागर सम्राट पदमश्री प्रीतम भरतवाण ने किया। इस मौके पर उत्तराखंड फ़िल्म इंडस्ट्रीज से जुड़े कलाकरों के साथ ही गणमान्य लोग व गीत से जुड़े कलाकार मौजूद थे। इस गीत को संस्था के यू-ट्यूब चौनल एसपीसी पर देखा जा सकता है। इस दौरान फ़िल्म निर्माण के साथ ही समाजसेवा में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले ब्यक्तियों को भी समान्नित किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ड्रीम्स संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा उत्तराखंड सरकार लोकसंस्कृति के संरक्ष...
Continue Readingभारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों एवं प्रारूपों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी
देहरादून अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी के.के मिश्रा द्वारा मतदाता फोटो पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक किए जाने के संबंध में अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों एवं प्रारूपों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद के लगभग चैदह लाख तिरानवे हजार तीन सौ सत्तावन वोटर्स को आधार से लिंक किया जाना है। उन्होंने बताया कि वोटर आॅनलाइन माध्यम से स्वयं भी अपना आधार लिंक कर सकता है इसके लिए वोटर हेल्पलाइन एप्प या ूूू www.voterportal.eci.gov.in या ूूू www.nvsp.in पर किया जा सकता है अथवा ी http://dehradun.nic.in/electiondepartment या ी http://www.ceo.uk.gov.in से डाउनलोड कर प्रारूप पूर्णरूप से भरकर आवश्यक दस...
Continue Readingदेहरादून प्रभारी मंत्री जनपद श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “ हर घर तिरंगा” कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। मा0 प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “ हर घर तिरंगा” जनपद में घरों में तिरंगा लगाया जाना है इसके लिए सभी लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ को विशेष बनाने हेतु केन्द्र सरकार के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक “ हर घर तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में सभी को अपनी सहभागिता निभाने का अनुरोध किया। उन्होने कहा कि सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा लगाते हुए इस कार्यक्रम में बढ़-चढकर सम्मिलित होने का आहवान किया। बैठक में जिलाधि...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से एपिडा के माध्यम से उत्तराखण्ड में उत्पादित आम की प्रथम खेप, शहद एवं राजमा के अन्तरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात हेतु भेजे जा रहे वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर 1.5 टन आम, 28 टन राजमा एवं 80 टन शहद का अन्तरराष्ट्रीय बाजार के लिए निर्यात किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एपिडा के सहयोग से अन्तरराष्ट्रीय बाजार के लिए राज्य के जो उत्पाद भेजे जा रहे हैं, यह सराहनीय पहल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों की अन्तरराष्ट्रीय मार्केटिंग के लिए गुणात्मक वृद्धि होगी। उत्पादन को कैसे अच्छी मार्केटिंग मिले इस दिशा में सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि...
Continue Reading
