Slider

विजिलेंस ने रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया

लीड फोटो में जो साहब मुस्कान बिखेर रहे हैं वह कोई छोटे मोटे साहब नहीं हैं, वह रजिस्ट्रार कानूनगो साहब हैं। आज घूस लेने के मामले मंे उन्हें धर दबोचा है। हल्द्वानी तहसील में  विजिलेंस ने रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद इस रिश्वतखोर अफसर को न्यायालय में पेश किया जाएगा।  अचानक विजिलेंस की टीम हल्द्वानी तहसील पहुंची। टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया. बनवारी लाल विजिलेंस के जाल में फंस गया। बनवारी लाल को ₹10हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बनवारी लाल पहले भी काफी चर्चित रहे हैं। लोग अक्सर इनकी शिकायत करते रहे हैं। बताया जा रहा है कि तहसील में तैनात रजिस्टार कानूनगो बनवारी लाल काम के एवज में ₹10,000 की डिमांड कर रहा था।

Continue Reading
Slider

विद्युत आपूर्ति संबंधि तैयारियों की रिपोर्ट 03 दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश

अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र(एनआईसी) से सभी रेखीय विभागों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि अग्निवीर भर्ती रैली तैयारियों को लेकर आगामी 08 अगस्त तक प्लान तैयार उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। भर्ती के दौरान अभ्यार्थियों को दलालों से बचाने के लिए जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को खुफिया टीमें तैयार करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि भर्ती केंद्र पर भर्ती प्रक्रिया 19 अगस्त को सुबह 03 बजे से शुरू हो जाएगी। जिस हेतु उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को भर्ती स्थल पर तमाम व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों की समीक्षा बैठक में कहा कि आगामी 19 से 31 अगस्त तक चलने वा...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

331000 (तीन लाख इक्तीस हजार रूपये मात्र) सहायता के चैक प्रदान किये

देहरादून सहस्त्रधारा क्षेत्र के ब्रहमपुरी में शाम को हुई भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से वहां रह रहे निवासियों के घर मलबा घुसने से मकान क्षतिग्रस्त होने तथा एक महिला घायल हो गई। आज मा0 कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार गणेश जोशी ने जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के साथ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया तथा प्रभावितों को जिला प्रशासन द्वारा अहेतुक एवं गृह निर्माण धनराशि रूपये 331000 (तीन लाख इक्तीस हजार रूपये मात्र) सहायता के चैक मौके पर ही प्रदान किये गए। मा0 कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर जाकर प्रभावित परिवारों से मिले तथा सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दैवीय आपदा जैसी घटनाओं पर संवेदनशील है। सरकार का प्रयास है कि दैवीय आपदा जैसी स्थिति में तत्काल राहत बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए नुकसान को कम किया जा सके। सरकार इसके लिए तत्पर रूप से कार्य कर रही ह...

Continue Reading
Slider

पौड़ी ब्लाक सभागार में बीडीसी बैठक आयोजित

प्रमुख क्षेत्र पंचायत पौड़ी दीपक खुकशाल की अध्यक्षता में पौड़ी ब्लाक सभागार में बीडीसी बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे सहित जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा बीडीसी बैठक में प्रतिभाग किया गया। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी बैठकों में उपस्थित होने के साथ ही पूरी तैयारी के साथ आएं। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को कहा कि बैठक से 15 दिन पूर्व पूराने शिकायतों को लिखित रूप में ब्लाक को प्रस्तुत करें, जिससे अगली बैठक में उन कार्यो में हुई कार्यवाही का पता चल सकेगा। इस दौरान बीडीसी बैठक में पीएमजीएसवाई, परिवहन विभाग, लोनिवि की अधिकतर शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि डांडा नागराजा तथा पौड़ी-ल्वाली मोटर मार्ग का सत्यापद 15 दिन के भीतर पूर्ण कर उस...

Continue Reading
Slider

स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 रावत के निर्देश पर विभाग ने जारी की एसओपी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 रावत के निर्देश पर विभाग ने जारी की एसओपी जनपद स्तर पर निगरानी व सर्विलांस सिस्टम मजबूत करने के निर्देश देहरादून, 04 अगस्त 2022 देश में मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरों के बीच सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों को मंकीपॉक्स को लेकर पहले ही सर्तकता बरतने एवं गाइडलाइन जारी करने को कहा है। विभागीय मंत्री के एक्शन पर स्वास्थ्य विभाग ने मंकीपॉक्स से बचाव हेतु तत्काल हेल्थ एडवाजरी जारी कर सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को एक्टिव रहने को कहा है। जनपद स्तर पर मंकीपॉक्स के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिये कड़ी निगरानी करने व सर्विलांस सिस्टम को मजबूत करने के निर्देश जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को दिये गये हैं। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन...

Continue Reading