मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 'अमृत रत्न' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में कनेक्टीवीटी में बहुत तेजी से काम हुआ है। पहाड़ के लिये सफर काफी सुविधाजनक हुआ है। सड़क मार्ग से देहरादून से दिल्ली अधिकतम 4 घंटे में पहुंच रहे हैं। एलिवेटेड रोड बनने के बाद केवल 2 घंटे में ये सफर पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री जी के निर्देशन में राज्य सरकार अनेकों महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण का काम तेजी से हुआ है। इसी प्रकार बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान पर भी काम शुरू हो गया है। कुमायूं क्षेत्र में...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम में 75 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अतिक्रमण, अवैध निर्माण, पेंशन, पेयजल, संपत्ति विवाद, जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने, आर्थिक सहायता, बीमा फ्राॅड रकम वापसी, राशन कार्ड बनाने, पशु हानि, में मुआवजा देने, डामटा- चकराता-लाखामण्डल रोड़वेज बस सेवा शुरू करने, अवैध कब्जा, सिंचाई नहर, भूमि प्रदान करने आदि से संबंधित प्राप्त हुई। जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा जिन शिकायतों पर जांच/आख्या की आवश्यकता है को संबंधित विभागों को हस्तान्तरित की गई। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम पिछले सप्ताह आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विगत जनसुनवाई में प्राप्त हुई शिकायतों जिनमें मौका मुआवना उपरान्त निस्तारण होना है यद...
Continue Readingमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रवीण कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद में डायरिया से बचाव व प्रबन्धन के लिए में 1-14 अगस्त तक सघन डायरिया नियत्रण पखवाडा मनाया जायेगा, जिसका उद्देष्य डायरिया के कारण होने वाली षिषु मृत्यु को रोकना है। उन्होंने बताया कि समस्त चिकित्सा ईकाइयों में ओ.आर.एस. व जिंक कार्नर स्थापित किये जायेगें, साथ ही आशा कार्यकत्री द्वारा घर-’घर जाकर जिंक एवं ओ.आर.एस. वितरण के साथ ही डायरिया के प्रति आमजन को जागरूक करने का कार्य किया जायेगा। सीएमओ डॉ0 प्रवीण कुमार ने बताया गया कि, डायरिया दूषित पानी और दूषित भोजन करने से हो सकता है, डायरिया होने पर बार-बार उल्टी आना, पानी जैसा लगातार मल होना, भूख में कमी, अधिक प्यास लगना, तेज बुखार आदि लक्षण हो सकते हैं, ऐसी स्थिति में दस्त के बाद बच्चे को ओ.आर.एस. का घोल अवश्य पिलायें, जिंक की गोली 1 चम्मच साफ पीने के पानी...
Continue Reading’एक सप्ताह से चल रही राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का समापन’ प्रदेश सरकार राज्य में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के अलावा हमेशा कलाकारों को सम्मान देने के पक्ष में रही हैं। हम प्रदेश में ललित कला, नाट्य कला और साहित्य कला को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को ललित कला अकादमी भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में 26 जुलाई (कारगिल दिवस) से चल रही राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला के समापन अवसर पर कही। उन्होंने 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना का आह्वान करते हुए कहा कि श्हर घर तिरंगाश् अभियान आजादी के अमृत महोत्सव का ही हिस्सा जिसे 75 साल पूरे होने के जश्न के रूप में मनाया ...
Continue Readingदेहरादून मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने आज विकास भवन सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जानकारी दी गई कि जनपद के सभी खंड विकास अधिकारियों तथा ईओ को ब्लॉकवार नोडल बनाया गया है। खंड विकास अधिकारी तथा ईओ अपने-अपने क्षेत्रों में प्रत्येक घर में तिरंगा पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। उक्त अधिकारी ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुपरविजन, अनुश्रवण तथा समन्वय करेंगे। खंड विकास अधिकारियों द्वारा जनपद के प्रत्येक घर में तिरंगे के वितरण को सुनिश्चित किया जाएगा। उप जिलाधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों तथा कार्मिकों के सहयोग से ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, ब्लॉक प्रमुखों का सहयोग लेते हुए जनपद के प्रत्येक घर म...
Continue Reading
