देहरादून जिलाधिकारी ने डाकपत्थर बैराज पुल का निरीक्षण किया उन्होंने उप जिलाधिकारी विकासनगर को निर्देश दिए कि पुल की स्थिति भारी वाहनों का दाब वहन करने योग्य नहीं है, इसलिए पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की जाए। साथ ही उक्त पुल पर भारी वाहनों का आवागमन न हो सकें इसके लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए, ताकि भारी वाहनों के आवागमन से संभावित अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके लिए उन्होंने उप जिलाधिकारी विकासनगर को पुलिस, क्षेत्रीय विधायक एवं जनप्रतिनिधि के साथ बैठक कर भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित करने एवं भारी वाहनों को उक्त पुल पर आवाजाही से रोका जाए। कहा कि पुल की क्षमता के अनुसार वाहनों का आवागमन कराया जाए तथा भारी वाहनों को रोकने के लिए पुल के दोनों ओर गाडर लगाया जाए केवल हल्के/छोटे वाहनों की आवाजाही करायें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी विकास नगर विनोद कुमार, सहायक न...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तहसील विकासनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रजिस्ट्रार कार्यालय, एसडीएम कोर्ट, कार्यालय, ई डिस्टिक सेवा केंद्र का अवलोकन किया। तहसील से पहले ही वाहन रोककर पैदल आम लोगों की तरह तहसील पहुंची। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील में आने वाले आगंतुकों से तहसील में आने का कारण पूछा इस दौरान कई फरियादियों द्वारा आज तहसील दिवस में अपनी समस्याओं के निस्तारण को लेकर तहसील आने का कारण बताया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाली समस्याओं को तहसील स्तर पर ही निस्तारित करने के निर्देश दिए साथ ही विकासनगर तहसील अंतर्गत आने वाले भूमि विवाद, अतिक्रमण, दाखिला खारिज आदि प्रकरणों की जांच कर निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान भूमि डिमार्केशन प्रकरण को लेकर एक महिला फरियादी जिलाधिकारी से मिली उन्होंने ...
Continue Readingपौड़ी जनपद के पाबौ प्रखंड के सैंजी क्षेत्र में गत शाम से लोग जिस बात को लेकर चिंता में थे, आज की एक सूचना से उनमें शोक की लहर दौड़ गई। हुआ यूं कि भारतीय स्टेट बैंक की सैंजी शाखा के प्रबंधक अमित गत दिवस यानी सोमवार कोक अपने निजि वाहन संख्या यूके ०७ डी एक्स ७३५४ से देहरादून से सैंजी के लिए निकले थे। लेकिन वह सैंजी नहीं पहुंच पाए। जब काफी देर तक भी वह नहीं पहुंचे तो सोशल मीडिया के जरिए खोजबीन शुरू हुई। उनके शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर उनकी जानकारी के लिए संदेश भी भेजे। लेकिन सुबह तक कोई पता नहीं चला। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी अंतिम लोकेशन सतपुली ऋषिकेश के मध्य ब्यासी के आसपास बताई जा रही थी। आज जानकारी मिली है कि व्यासी के नजदीक उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमित का बैग व आईडी कार्ड से इस हादसे की तस्दीक हुई। इस घटना की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके मित्र सं...
Continue Readingजिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में लैंसडाउन तहसील दिवस विकासखण्ड जयहरीखाल सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें 47 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें से 26 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि शेष शिकायतों पर कार्यवाही कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। दर्ज शिकायतों में अधिकतर शिकायतें लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, जल संस्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, पीएमजीएसवाई विभागों की अधिकांश शिकायतें छाई रही। जिनका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने 15 दिनों के भीतर शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। बैठक में अनुपस्थित रहने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोनिवि, दुगड्डा, जल निगम कोटद्वार तथा विद्युत विभाग सतपुली का स्पष्टीकरण कर एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों का वेतन तब तक आहरित नहीं किया जाएगा जब...
Continue Readingअपर सचिव वित्त श्री गंगा प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को आयुक्त कर, राज्य कर, मुख्यालय में उत्तराखण्ड के समस्त शासकीय विभागों/सार्वजनिक उद्योगों/निगमों/ स्वायत्तशासी संस्थाओं आदि में अधिक से अधिक सामग्री एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति अनिवार्य रूप से जेम पोर्टल के माध्यम से किये जाने के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जेम विशेषज्ञ श्री जे0 राजा, वित्त विशेषज्ञ श्री बी0सी0तिवारी तथा अपर निदेशक कोषागार श्री विक्रम सिंह जन्तवाल आदि उपस्थित थे। बैठक में जेम विशेषज्ञ श्री जे० राजा द्वारा जेम पोर्टल पर सरकारी विभागों के पंजीकरण एवं सामग्री एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति किये जाने संबंधी प्रक्रिया की जानकारी दी गयी। अपर सचिव महोदय द्वारा विभागों के अन्तर्गत वर्तमान में जेम पोर्टल से अधिप्राप्ति किये जाने एवं प्राथमिक पंजीकरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किया गया, जिसम...
Continue Reading
