हल्द्वानी से एक दुखद खबर आई है। यहां एक सेना का जवाान छुट्टी पर घर आया था। इसी दौरान उसका हार्ट अटैक हुआ और उसकी मौत हो गई। मृतक जवान देवसारी गांव का रहने वाला है और उसका प्रमोद सिंह (42) पुत्र इंद्र सिंह था, वह गढ़वाल स्काउट जोशीमठ में कार्यरत थे।
Continue ReadingCategory: Slider
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय इंटर कालेज मडलक में शिक्षकों की कमी से स्कूल में पठन पाठन चौपट हो रखा हे। यहां नाराज ग्रामीणों शिक्षकों की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजपाल सामंत की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में ग्रामीणों ने कहा कि यहां शिक्षकों के 20 में से 15 पद लंबे समय से खाली है। बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रखी है। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान गणेश बोहरा, भुवन भट्ट, शंकर राम, भीम पंत, पुष्कर धौनी, संतोक रावत, देवी चंद, केशव चंद, पूरन पंत, प्रेम सिंह आदि थे।
Continue Readingखबर अल्मोड़ा जनपद से है। यहां राशन कार्ड में नाम न होने के कारण एक गरीब ग्रामीण को निशुल्क चिकित्सा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले के भैंसियाछाना ब्लाक के डालाकोट निवासी भुवन चंद्र डालाकोटी ने बताया कि उनका 10 वर्षीय बेटा 20 जुलाई को खेलते वक्त गिर गया जिससे उसे चोट लग गई। बेस से उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। आयुष्मान कार्ड नहीं बना तो योजना का लाभ उसे नहीं मिल पा रहा है।
Continue Readingपौड़ी जनपद के द्वारीखाल ब्लाक से अच्छी खबर आई है। यहां ग्राम पंचायत दिउसा में हरेला पर्व पखवाड़े के तहत आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम हुआ और ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भूमिका को बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। हमें लोगों को पेड़ लगाने एवं उनकी सुरक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिए। गांव में कुछ महिलाएं समूह बनाकर सब्जी उत्पादन कार्य कर रही हैं उसकी जितनी सराहना की जाए कम है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुलभूषण, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन सिंह, ग्राम प्रधान सीमा देवी, कमलेश्वरी देवी, ज्येष्ठ प्रमुख नीलम नैथानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य कीरत सिंह, प्रधान संगठन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
Continue Readingपौड़ीः डुंगरी के गदेरे में नहाते हुए ढांडरी गांव के दो लोगों की मौत पौड़ी के समीप पैडुलस्यूं पट्टी के डंुगरी गांव से दुखद खबर आई है। यहां दो लोग गदेरे में नहाते हुए ढूब गए और दोनों की मौत हो गई। घटना आज शाम की बताई जा रही है। क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि प्रमोद सिंह पुत्र रघुवीर सिंह उम्र 32 निवासी ग्राम ढांढरी पट्टी नांदलस्यूं तथा इसी गांव के मोहित पुत्र महावीर सिंह उम्र 34 डुंगरी गांव गए थे। यहां समय करीब पांच बजे सांय ये दोनो भीराडंगू तोक गदेरे में नहाने गए। जिसमें ये दोनों डूब गए। स्थानीय लोगों ने इन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Continue Reading
