Slider

कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मा0 कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित शिक्षा विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मा0 मंत्री ने दोनों विभागों को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने अवसंचनात्मक और क्रियान्वयन संबंधित प्रक्रिया में सुधार करने के निर्देश दिए, जिससे समाज शिक्षित और स्वस्थ रहे। शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए मा0 मंत्री ने शिक्षा अधिकारियों को श्रीनगर विधानसभा के ऐसे विद्यालय जहां पर भवन की छत क्षतिग्रस्त हो, चारदीवारी की व्यवस्था नहीं है या उसमें सुधार की जरूरत है उनका तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मा0 मंत्री नेे सभी विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती करने, बहुत बीमार या दिव्यांग शिक्षकों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर...

Continue Reading
Slider

शासन ने जारी की प्रदेश में कोरोना की नई एडवाइजरी, जानिए क्या है

कोविड 19 के संक्रमण को लेकर प्रशासन ने नई एडवाइजरी जारी कर दी है। हालांकि इसमें ज्यादा तो कुछ नहीं है लेकिन बंदिशें जरूर लगाई गई हैं। यह कदम इसलिए भी उठाया गया है कि क्योंकि प्रदेश में कोरोना के मामले अब बढ़ते हुए दिख रहे हैं। शासन द्वारा जारी नई एडवाइजरी में सामाजिक दूरी का पालन करना और मास्क पहनने को जरूरी किया गया है। इसके अलावा कोरोना के लक्षण वाले रोगियों को होम आइसोलेशन, टीकाकरण कराने, संक्रमित मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजने, आरटी-पीसीआर टेस्ट बढ़ाने, लक्षण दिखने पर जांच कराने के साथ ही अस्पताल प्रशासन को। आईसीयू बेड की उपलब्धता तथा आक्सीजन प्लांट की व्यवस्थाओं का प्रॉपर रखने के निर्देशा शासन स्तर से हुए हैं।

Continue Reading
Slider

13 अगस्त को समस्त न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा जनपद के समस्त न्यायालयों में आगामी 13 अगस्त, 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सीनियर सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल अकरम अली ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत में लंबित विभिन्न वादों का निस्तारण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जिनका मामला लम्बित है तथा न्यायालय में पहुंचने वाला है वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी कार्यालय में या सम्बन्धित न्यायालय में स्वंय या अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण करा सकते हैं। सीनियर सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी ने कहा कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के शमनीय मामले, धारा 138 एन0आई0एक्ट मामले, धन वसूली, मोटर दुर्घटना, वैवाहिक वाद, श्रम विवादों स...

Continue Reading
Slider

संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान मीडिया सेंटर हल्द्वानी सम्बद्ध

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मीडिया सेंटर हल्द्वानी को अधिक प्रभावशाली एवं सक्षम बनाये जाने तथा कुमॉयू मण्डल के अन्तर्गत आने वाले समस्त जनपदों के ग्रामों तक राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के सफल प्रचार-प्रसार एवं उन समस्त कार्यों को आम जन मानस तक मीडिया तंत्र के माध्यम से पहुंचाने हेतु संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान को अग्रिम आदेशों तक मीडिया सेंटर हल्द्वानी में सम्बद्ध किया गया है। इस संबंध में विशेष प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री के. एस. चौहान पूर्व की भांति समय-समय पर माननीय मुख्यमंत्री के नई दिल्ली भ्रमण कार्यक्रम के दौरान दिल्ली में उपस्थित रहते हुए मीडिया से समन्वय स्थापित करेंगे एवं राज्य सरकार के विकास कार्य योजनाओं को राष्ट्रीय मीडिया में भी प्रचार-प्रसार का कार्य सम्पादित करेंगे। संयुक्त निदेशक सूचना श्री के.एस. चौहान ...

Continue Reading
Slider

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम धामी

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में केंद्रीय सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से भेंट कर राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने के लिए अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के मार्गदर्शन में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास व कनेक्टीविटी में काफी काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी व केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग को एन०एच०- 109K के ज्यामित्तीय सुधार एवं चौड़ीकरण के कार्य के लिये उत्तराखण्ड, लो०नि०वि० को निर्माण एजेंसी नामित किये...

Continue Reading