Slider

15 दिन के भीतर धनराशि जमा करने के निर्देश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीनगर द्वारा कुछ माह पूर्व त्रिपालीसैंण के विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकन विक्रेता के पास लाइसेंस न होने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के अंतर्गत संबंधित चिकन विक्रेता के खिलाफ उल्लघंन करने पर धारा 55, 56 व 58 के अंतर्गत चालानी रिपोर्ट 12 अप्रैल, 2022 को न्यायालय अभिर्णायक में वाद दायर किया। जिसमें न्यायालय अभिर्णायक अधिकारी/अपर जिलाधिकारी द्वारा नोटिस निर्गत किया गया। जिसमें विपक्षी द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की सुसगंत धाराओं का उल्लघंन करने के संबंध में अपना जवाबदावा दिनांक 9 जून, 2022 को दाखिल किया गया। न्यायालय अभिर्णायक अधिकारी ने अवैध रूप से मांस बेचने पर न्यायिक प्रक्रिया के उपरांत दिनेश सिंह पुत्र इन्द्र सिंह पर 15 हजार तथा इन्द्र सिंह पुत्र मगसीरू सिंह पर 30 हजार के अर्थदण्ड से आरोपति किया गया है। न्यायालय अ...

Continue Reading
Slider

पौड़ीः हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने जारी किए निर्देश

पौड़ीः हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने जारी किए निर्देश आगामी 15 अगस्त ,2022 को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में जिलाधिकारी ने जनपद के पंचायतीराज विभाग, नगरपालिका तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नगर क्षेत्रों में उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका तथा एक अन्य अधिकारी को मिलाकर टीम गठित करने तथा विकासखंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, तहसीलदार तथा पेयजल निगम को मिलाकर आयोजन समिति का गठन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सहायक जिला पंचायतराज अधिकारी नितिन नौटियाल को प्रत्येक ग्राम पंचायतों के लिए ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, स्थानीय शिक्षक तथा बाल विकास विभाग से नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने तथा इसी प्रकार से अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पौड़ी प्रद...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने दिये जीएसटी कर संग्रह बढ़ाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने दिये जीएसटी कर संग्रह बढ़ाने के निर्देश। राज्य के राजस्व संसाधनों में वृद्धि के लिये किये जाएं समेकित प्रयास। इस संबंध में हिमाचल सहित अन्य पर्वतीय राज्यों द्वारा अपनायी जा रही व्यवस्थाओं का हो अध्ययन कर चोरी रोकने के लिये प्रभावी तंत्र विकसित करने पर दिया जाए ध्यान राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभाथ्रियों को आधार कार्ड से जोड़ने की की जाए व्यवस्था जेम (GeM) के माध्यम से किये जाएं गवर्नमेंट प्रोक्योरमेंट सिंगल विंडो सिस्टम का हो व्यापक प्रचार-प्रसार लैण्ड बैंक की स्थापना के लिये तैयार की जाए प्रभावी कार्य योजना मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में राज्य के आय के संसाधनों को बढ़ावा देने के साथ ही निवेश की संभावनाओं के संबंध में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि राज्य में जीएसट...

Continue Reading
Slider

शाबासः भंडारी गांव की दीपा ने मरोड़े खूनी पंजे

शाबासः भंडारी गांव की दीपा ने मरोड़े खूनी पंजे कहते हैं कि अगर हिम्मत से काम लिया जाए तो मौत को भी मात देना मुश्किल नहीं होता है। जी हां जो खबर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद से आई है उसने इस बात पर एक बार फिर से मुहर लगा दी है। यहां के भंडारी गांव निवासी महिला दीपा सिंह जिस उम्र 45 वर्ष है, जब घास काटने जंगल गई थी तो वहीं गुलदार ने उस पर अचानक हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में दीपा ने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार का डटकर मुकाबला किया। महिला की हिम्मत के आगे जान आफत में पड़ी तो तब हमलावर गुलदार भाग खड़ा हुआ। इस संघर्ष में दीपा भी घायल हुई हैं, लेकिन खूंनी पंजों को मरोड़ते कर मौत को मात देते हुए उसने बता दिया कि पहाड़ की नारी की हिम्मत और हौसला भी पहाड़ जैसा ही होता है।

Continue Reading
Slider

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट्स की जानकारी ली

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय स्थित सभागार में एनएचएआई के अंतर्गत प्रदेश में बन रहे विभिन्न रोड प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। उन्होंने दिल्ली - देहरादून, मसूरी - पांवटा साहिब, नजीबाबाद - जसपुर, हरिद्वार - हल्द्वानी, हल्द्वानी - नगीना और देहरादून रिंग रोड सहित सहारनपुर बायपास, खटीमा बायपास और हरिद्वार बायपास, गदरपुर बायपास आदि प्रोजेक्ट्स की प्रगति की प्रोजेक्टवाइज जानकारी ली। मुख्य सचिव ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत प्रोजेक्ट्स को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रोजेक्ट्स में सभी प्रकार के क्लीयरेंस समय से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने दिल्ली - देहरादून एक्सप्रेस वे सहित अन्य सभी प्रोजेक्ट्स में नेटवर्क उपलब्धता के दृष्टिगत सभी प्राविधान किए जाने की बात भी कही। साथ ही निर्माण सामग्री की कमी न हो इसके लिए खनन विभाग को भी निर्देश दिए...

Continue Reading