Slider

जिला अस्पताल पौड़ी परिसर स्थित मन्दिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया हरेला पर्व

जिला अस्पताल पौड़ी परिसर स्थित मन्दिर प्रांगण में आज जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने दिव्यांग जनों के साथ धूमधाम से मनाया हरेला पर्व। इस दौरान दिव्यांगजनों ने माल्टा, अमरूद सहित अन्य फलदार पौधे लगाए। जिलाधिकारी ने दिव्यांग जनों से कहा कि बीच-बीच में पौधों की देखरेख भी करें। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया है कि पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि जिस दिव्यांग द्वारा जो पौध लगाया गया है उनका नाम भी वहां पर दर्ज करें। जिलाधिकारी ने दिव्यांगों का हाल-चाल जानते हुए उनके साथ हरेला पर्व मनाया। जिलाधिकारी को अपने मध्य पाकर दिव्यांगजन काफी उत्साहित नजर आए। जिलाधिकारी ने दिव्यांगों से बातचीत करते हुए स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जो दिव्यांग जिस स्वरोजगार के प्रति इच...

Continue Reading
Slider

सभी वाहनों में किराया सूची को चस्पा करने के निर्देश

काँवड़ यात्रा को बाधा रहित व सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी गढ़वाल विजय कुमार जोगदण्डे निर्देशों के अनुपालन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कोटद्वार पंकज श्रीवास्तव एवं परिवहन कर अधिकारी कोटद्वार अभिलाष गैरोला द्वारा लक्ष्मणझूला स्वर्गाश्रम टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राजेश कण्डारी एवं सचिव देवेंद्र शर्मा के साथ बैठक की गई। काँवड़ यात्रा की शुरुवात 14 जुलाई से हो चुकी है। इस क्रम में काँवड़ यात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिसमें सर्वप्रथम सभी वाहनों में किराया सूची को चस्पा करने के निर्देश दिए गए जिससे कि काँवड़ यात्रियों से लिये जाने वाले किराये में पारदर्शिता का पालन हो। टैक्सी यूनियन द्वारा तत्काल सभी वाहनों पर किराया सूची चस्पा कर दी गयी। साथ ही यूनियन के पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी वाहन में ओवरलोड न किया जाए तथा निर्धारित मानकों से अधिक किराया न लिया जाए, जिसकी...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने किया अक्षय पात्र एकीकृत रसोई का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने किया अक्षय पात्र एकीकृत रसोई का उद्घाटन शिक्षा मंत्री बोले, स्कूली बच्चों को मिलेगा स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन 500 राजकीय विद्यालयों के 35 हजार छात्र-छात्राएं होंगी लाभान्वित प्रधानमंत्री पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को पहुंचाया जायेगा मध्याह्न भोजन देहरादून, 15 जुलाई 2022 प्रधानमंत्री पोषण कार्यक्रम के तहत राज्य में स्कूली बच्चों को स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन परोसा जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हंस फाउण्डेशन एवं अक्षय पात्र फाउण्डेशन की ओर से सुद्धोवाला में तैयार की गई एकीकृत अक्षय पात्र रसोई का विधिवत शुभारम्भ किया। राज्य की सबसे बड़ी इस एकीकृत रसोई से प्रत्येक दिन 35 हजार स्कूली छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन परोसा जायेगा, ताकि कोई भी बच्चा भूख की वजह से स्कूल न छोड़े। शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने बताया कि आज सुद्धोवाला में राज्य की सबसे ब...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

उत्तराखंड शहरी विकास मंत्री ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की

शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड सरकार डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी से मुलाकात की। इस मौके पर देहरादून शहर में मेट्रो नियो परियोजना की डीपीआर को स्वीकृति तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए धनराशि और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत डीपीआर लागत का केंद्रांश धनराशि अवमुक्त करने की मांग की। गुरूवार को नई दिल्ली स्थित आवास में हुई मुलाकात में डा. अग्रवाल ने राज्य में शहरी विकास के अंतर्गत चल रही योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही केंद्र सरकार के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में चल रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री को मांग पत्र भी सौंपा। उन्होंन मांग पत्र के जरिए बताया कि देहरादून शहर में मेट्रो नियो परियोजना के 02 एलिवेटेड कॉरिडोर्स जिनकी लंबाई 22.424 किमी और 25 स्टेशन प्रस...

Continue Reading
Slider

संसदीय कार्यमंत्री ने सभी विधायकों से राष्ट्रपति मतदान तक देहरादून में ही रहने का किया आग्रह

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 16 जुलाई मुख्य सेवक सदन में होनी है विधायकगणों की बैठक 17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मॉकड्रिल में रहेंगे सभी विधायकगण देहरादून 15 जुलाई। राज्य के संसदीय कार्यमंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने आगामी 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति मतदान के दृष्टिगत सभी विधायकों से दिनांक 16 जुलाई (शनिवार) से देहरादून में ही रहने का आग्रह किया है। मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि एनडीए से राष्ट्रपति चुनाव में श्रीमति द्रौपदी मुर्मू जी उम्मीदवार है। इसी संदर्भ में 16 जुलाई (शनिवार) को मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में शाम सात बजे एक बैठक का आयोजन किया गया है। इसमें सभी विधायकगणों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। डा. अग्रवाल ने बताया कि 17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के तहत मॉक ड्रिल की जाएगी। इसमें भी सभी विधायकगणों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। डा. अग्रव...

Continue Reading