नव नियुक्त जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण करते हुए कोषागार में डबल लॉक का चार्ज लिया। नव नियुक्त जिलाधिकारी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सतत् क्रियान्वयन,मा0 मुख्यमंत्री जी के कौशल विकास योजना से अधिकतम लोगों को स्वरोजगार दिये जाने तथा जनमानस की समस्या का निस्तारण करना है। जिलाधिकारी ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत अधिकारियों के साथ कलेक्टेªट सभागार में बैठक में प्राथमिकता से अवगत कराया। उन्होनें मानसून के दृष्दिटगत सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए तथा जन समस्याओं का त्वरित गति से समाधान करने तथा जिन समस्याओं का समाधान शासन स्तर पर होना है ऐसे समस्याओं के निदान शासन को प्रेषित करने को कहा। उन्होंने जनता से मधुर व्यवहार जिला प्रशासन द्वारा अच्छी कार्यशैली विकसित करने का प्रयास करने पर बल दिया। साथ ही डेंगू व...
Continue ReadingCategory: Slider
हरेला पर्व के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर, विधायक बृज भूषण गैरोला व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थानों में वृक्षारोपण किया। उन्होंने पीपल, वट, बेलपत्र, नीम आदि प्रजाति के पौधे रोपित किए । इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की बधाई देते हुए कहा कि वृक्ष के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है आज के बदलते परिवेश और बढ़ते हुए प्रदूषण के दौर में वृक्ष लगाना और भी ज्यादा जरूरी हो गया है इसलिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की आवश्यकता है,इसके साथ-साथ उनके संरक्षण व संवर्धन का भी ख्याल रखने की आवश्यकता है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, विधायक डोईवाला बृज भूषण गैरोला, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, विनय कंडवाल, अशोक राज, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, प्रदीप नेगी, प्रेम पुण्डीर,राजेश जुगलान, दी...
Continue Readingदेहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यावरण को समर्पित उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हरेला उत्तराखंड के लोगों के लिए खास महत्व रखता है। उन्होने कहा कि हरेला पर्यावरण की रक्षा और बारहमासा खेती को जीवंत बनाए रखने का प्रतीक पर्व है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यावरण को समर्पित प्रदेशवासियों को लोकपर्व हरेला की बधाई देते हुए कहा कि हर किसी को खेती से जुड़े रहना चाहिए और हरियाली की पूजा करनी चाहिए, ताकि देश में कभी किसी को अनाज की कमी न हो। हरेला घर मे सुख, समृद्धि व शान्ति के लिए बोया और काटा जाता है। हरेला अच्छी फसल का सूचक है, हरेला इस कामना के साथ बोया जाता है कि इस साल फसलों को नुकसान ना हो। कहा कि हरेला को लेकर यह भी मान्यता है कि ज...
Continue Readingदेहरादूनः डीएम व एसएसपी की हुई छुट्टी उत्तराखंड शासन के गलियारों आज की खास खबर यह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर देहरादून के डीएम और एसएसपी की छुट्टी हो गई है। शासन ने 2007 बैच के प्।ै अफसर डॉ राजेश कुमार को देहरादून डीएम के पद से हटाकर बाध्य प्रतिक्षा रखा है। जबकि 2008 बैच की ऑफिसर सोनिका को देहरादून के जिला अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। वहीं दिलीप सिंह कुंवर को एसएसपी देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देहरादून के ज़िला अधिकारी आर राजेश कुमार को हटाया गया सोनिका होंगी देहरादून की नई डीएम एसएसपी जनमेजय खंडूरी की भी छुट्टी दिलीप कुंवर होंगे देहरादून के नए एसएसपी
Continue Readingउत्तराखण्ड के लोकपर्व ‘हरेला‘ के अवसर पर जनपद में वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण कर हरेला पर्व मनाया गया। इस मौके पर जनपद मुख्यालय स्थित बुआखाल मार्ग, नागदेव रेंज हनुमान मंदिर वन पंचायत भूमि पर क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के फलदार तथा अन्य पौधे लगाये गये। आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ने काफल का पौध, अध्यक्षा जिला पंचायत ने माल्टा, नगर पालिकाध्यक्ष ने माल्टा तथा जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने अमरूद का पौध लगाया। इस वर्ष की थीम नदी एवं सरोवर का पुनरुद्वार है। आयोजित हरेला पर्व को लाइव प्रसारण भी किया गया। आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि पृथ्वी पर धीरे-धीरे जंगल कम होते जा रहे हैं और जंगलों का कटान बहुत तेजी से होता जा रहा है। कहा कि भविष्य को दृष्टिगत रखत...
Continue Reading
