Slider

बालक एवं बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 8 जुलाई से

देहरादून  प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्टस काॅलेज रायपुर राजेश मंमगाई ने अवगत कराया है कि राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 8 जुलाई से 11 जुलाई 2022 तक बेतालघाट (नैनीताल) में किया गया। जिसमें महाराणा प्रताप स्पोर्टस काॅलेज के 6 छात्र खिलाडियों द्वारा उमेश गढ़िया कक्षा 12, करण कुमार कक्षा 11 द्वारा स्वर्ण पदक तथा धीरज रावत व दीपक थापा कक्षा 10 द्वारा रजत पदक जीता गया। प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्टस काॅलेज राजेश मंमगाई व बाक्सिंग प्रशिक्षक कुमारी शिखा चन्द एवं स्पोर्टस काॅलेज परिवार द्वारा छात्र खिलाडियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई एवं शुभकामनांए दी।

Continue Reading
Slider

मृतक शिक्षक के तबादले पर शिक्षा मंत्री का सख्त रूख

मृतक शिक्षक के तबादले पर शिक्षा मंत्री का सख्त रूख महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को दिये जांच के निर्देश कहा, समिति गठित कर तीन दिन के भीतर करें कार्रवाई देहरादून, 14 जुलाई 2022 रूद्रप्रयाग जनपद में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत मृतक शिक्षक का तबादला किये जाने पर सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने सख्त रूख अपनाया है। डॉ0 रावत ने सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों की खबरों का संज्ञान लेते हुये महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को मामले में समिति गठित कर तत्काल जांच के निर्देश दिये। विभागीय मंत्री ने इस प्रकरण को घोर लापरवाही मानते हुये संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश महानिदेशक शिक्षा को दिये हैं। शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि रूद्रप्रयाग जनपद में वार्षिक स्थानांतरण-2022-23 के तहत एक मृतक शिक्षक के तबादले का प्रकरण स...

Continue Reading
Slider

सहकारिता विभाग हुआ अप टू डेटः फसलों को समय पर मिलेगा खाद पानी

आज सुबह पांच बजे 2600 मेट्रिक टन यूरिया खाद पहुँचा रुद्रपुर सहकारी विभाग की शीर्ष संस्था उत्तराखंड सहकारी संघ, एआर कार्यालय उधमसिंहनगर, हरिद्वार, नैनीताल और देहरादून किसानों को टाइम पर यूरिया मिले इसके लिए सर्किय हो गया है। उत्तराखंड सहकारी संघ की प्रबन्ध निदेशक रामिन्द्री मंद्रवाल ने कहा है कि, आज गुरुवार सुबह पांच बजे तड़के इफ्को द्वारा भेजी गई यूरिया खाद की रैक रुद्रपुर पहुँच गई थी। जिसमें 2600 मैट्रिक टन यानी 56 हज़ार प्रति बैग 45 किलोग्राम के हैं पहुँच गए हैं। यूसीएफ, और एआर कार्यालय के कर्मचारियों अधिकारियों के द्वारा यह यूरिया ट्रकों के माध्यम से गोदामों में पहुंचाई गई और गोदामों से यह एमपैक्स के जरिये किसानों को दी जा रही है प्रबंध निदेशक मंद्रवाल ने बताया कि 26 सौ मेट्रिक टन यूरिया खाद 4 और 5 जुलाई को काशीपुर में आ गई थी जिसका वितरण किसानों को सहकारी समितियों के माध्...

Continue Reading
Slider

सचिवालय: सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के हेतु स्पेशल टास्क फोर्स

मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के हेतु गठित स्पेशल टास्क फोर्स की तृतीय बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान, मुख्य सचिव ने कहा कि सिर्फ सिंगल यूज प्लास्टिक ही नहीं, बल्कि हर प्रकार के प्लास्टिक के प्रयोग को हतोत्साहित करने के लिए एवं आमजन में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कदम उठाए जाने चाहिए। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जिलास्तरीय टास्क फोर्स को एक्टिव मोड पर रखते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगे प्रतिबन्ध को लागू करवाया जाए। इसके उद्योग से जुड़े लोगों और व्यापारियों को भी शामिल करते हुए प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कि कौन से प्लास्टिक बैन हैैं, कौन से नहीं इस पर छोटी-छोटी वीडियो क्लिप्स के माध्यम से जानकारी आमजन और व्यापारियों को दी जाए। उन्होंने स्कूलों को भी इस अभिय...

Continue Reading
Slider

जनपद देहरादून में अनुसूचित जाति हेतु संचालित समस्त विकास कार्यों की समीक्षा की

देहरादून अध्यक्ष (राज्य मंत्री) उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग श्री मुकेश कुमार ने बुधवार को बीजापुर राज्य अतिथिगृह में जनपद देहरादून में अनुसूचित जाति हेतु संचालित समस्त विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देहरादून सुश्री झरना कमठान सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। मा0 अध्यक्ष ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की अगली बैठक में सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों के अनुसूचित जाति वर्ग के लाभार्थियों की सूची तथा विस्तृत विवरण प्रस्तुत करेंगे। मा0 अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों को पारदर्शिता तथा प्रभावी ढंग से मिलना चाहिए। कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से किया जाना चाहिए। उन्होंने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों से उनके विभागों द्वारा ...

Continue Reading