Slider

11 बालक बालिकाओं को टीम द्वारा रेस्क्यू कर जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया

देहरादून जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार द्वारा जनपद में भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम रोकने हेतु नियमित छापेमारी किये जाने तथा इस कार्य में संलिप्त लोगों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज डोईवाला, भानियावाला व जौलीग्रांट चैक में भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान चलाया गया जिसमें कुल 11 बालक बालिकाओं को टीम द्वारा रेस्क्यू कर जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अभियान में जिला प्रोबेशन कार्यालय से संपूर्ण भट्ट रश्मि बिष्ट प्रवीण चैहान, समर्पण संस्था से मानसी मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व मैक संस्था से शमीना, चाइल्ड लाइन से जसवीर रावत, बचपन बचाओ आंदोलन से सुरेश उनियाल, रेलवे चाइल्ड लाइन से सविता, आसरा ट्रस्ट से सुरेश, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से धर्मेंद्र, व रचना, डोईवाला थाने से शशिकांत, हंसराज आदि मौजूद रहे । ...

Continue Reading
Slider

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव अवस्थित सैन्यधाम निर्माण स्थल का निरीक्षण किया

देहरादून सैनिक कल्याण मंत्री उत्तराखण्ड सरकार गणेश जोशी ने गुनियाल गांव अवस्थित सैन्यधाम निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को कार्य प्रगति बढाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने उप जिलाधिकारी मसूरी को निर्देश दिए कि यदि कार्यस्थल पर कोई भूमि सम्बन्धी कोई समस्या आ रही है तो उसे 2-दिन के भीतर निस्तारित करते हुए कार्य प्रगति बढाने को कहा। साथ ही नोेडल अधिकारी अपर सचिव सैनिक कल्याण चन्द्र सिंह धर्मसत्तू एवं उप निदेशक सैनिक कल्याण को प्रतिदिन कार्यस्थल पर आकर निरीक्षण करते हुए कार्यों का अवलोकन एवं कार्य प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सचिव सैनिक सैनिक कल्याण दीपेन्द्र चैधरी, अप...

Continue Reading
Slider

आयुष्मान योजना का मिला सहाराः बीमार बच्चों की हालत पर अब नहीं सिसकेंगे परिजन

आयुष्मान योजनाः 0-4 वर्ष आयु के 10 हजार से अधिक बीमार बच्चे फिर से हुए सेहतमंद - बच्चों की गंभीर बीमारियों के उपचार में दांव पर लगती रही है प्रभावित परिवारों की आर्थिकी - आयुष्मान ने पोंछे आंसूः स्वस्थ किलकारियां व नटखट अदाओं से महके हजारों आंगन - स्वास्थ्य मंत्री बोले, मां के आंचल की तरह बच्चों की रक्षा कर रही है आयुष्मान योजना देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण। बच्चों की किलकारी व नटखट अदाओें में इतनी उर्जा होती है कि वह विपरीत परिस्थितियों में भी अनुकूल वातावरण बनाने की क्षमता रखती हैं। यही वह वरदान होते हैं जो सूने आंगन को महकाते हैं। बच्चों की रौनक जितनी उल्लासित करती है इनकी अस्वस्थता सबको उतना ही विचलित कर देती है। प्रदेश में घरों के आंगन में लाडलों की इस चहचहाहट को स्वस्थ बनाने में आयुष्मान योजना का भी बड़ा हाथ है, और हो भी क्यों ना, इसके तहत हजारों की तादाद में शून्य से...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने 25 करोड़ की लागत कीसैद्धान्तिक स्वीकृति

उत्तराखण्ड राज्य में नमामि गंगे परियोजना के तहत् गंगा नदी जल प्रदूषण नियंत्रण एवं गंगा तटों पर जनसुविधा विकसित किये जाने हेतु लगभग 25 करोड़ की लागत की 03 परियोजनाओं को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की 43वीं कार्यकारी समिति की बैठक में सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गयी है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत् स्वीकृत परियोजनाएं उत्तराखण्ड में माँ गंगा एवं इसकी सहायक नदियों की स्वच्छता, निर्मलता एवं अविरलता हेतु अत्यधिक महत्वपूर्ण परियोजनाएं है। श्री जी0 अशोक कुमार, महानिदेशक, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में सम्पन्न 43वीं कार्यकारी समिति की बैठक में उत्तराखण्ड राज...

Continue Reading
Slider

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए ‘विजय’ छात्रवृति का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को बिधौली, देहरादून स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पैट्रोलियम एण्ड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) में यूपीईएस द्वारा शुरू की गई आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए ‘ज्योति छात्रवृति’ एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए ‘विजय’ छात्रवृति का शुभारम्भ किया। यूपीईएस द्वारा उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति एवं परम्पराओं के संवर्द्धन, संरक्षण और अध्ययन हेतु ‘सेंटर फॉर कल्चर एंड आर्ट एवं भारतीय पुरातन ज्ञान को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से ‘सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज’ की स्थापना की गई है, जिनका शुभारम्भ बुधवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में बड़े संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के आने से केवल उनमें पढ़ने वाले छात्रों का जीवन ही नहीं ...

Continue Reading