विकास भवन सभागार में निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य जी को विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों तथा कार्मिकों ने विदाई तथा शासन ने उनका स्थानांतरण होने पर उनको शुभकानाएं दी। इस दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए संजीव कुमार रॉय, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान तथा अन्य अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी के साथ अपने कार्यो व दायित्वों व अनुभवों को साझा किया गया तथा निर्वतमान मुख्य विकास अधिकारी को बहुत ही सहज, हंसमुख, विनम्र व बेहतर मार्ग दर्शक बताया। परियोजना निदेशक डीआरडीए ने कहा कि निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी हर कठिन कार्यो को बहुत ही आसान व सहज बना देते थे। उन्होंने अपने अनुभव में उपस्थित कार्मिकों को उनसे प्रेरणा लेते हुए अपने कार्य संपादन में उपयोग करने को कहा। जिससे अधिकाधिक जनहित के उद्देश्यों की प्राप्ति हो सके। इस दौरान...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध अतिक्रमण, एवं खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण, अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित कार्यवाही करते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। मसूरी में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण पर कार्यवाही के पांचवा दिन राजस्व, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम द्वारा लंडोर बाजार आदि स्थलों में अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। साथ ही संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण को चिन्हिकरण करने का कार्य गतिमान है। उप जिलाधिकारी मसूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी द्वारा सड़कों एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण ह...
Continue Readingमा0 उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी द्वारा 23 जुलाई 2022 को 11ः00 बजे मैसमोर इण्टर कॉलेज पौड़ी में नालसा द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं हेतु बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। आयोजित शिविर में लोगों की वास्तविक समस्याओं को उनके मध्य जाकर उसकी जानकारी एकत्र कर उसका निस्तारण किया जाएगा। सीनियर सिविल जज/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभाविंत किया जाएगा। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजनमानस की उक्त विभाग से सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण हेतु शिविर में प्रतिभाग करने तथा आवश्यक सुविधाओं सहित स्टॉल लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने आयोजित शिविर में शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन व...
Continue Readingमुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान बैठक में डेंगू की रोकथाम हेतु विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों को जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसका पालन करना सुनिश्चित करें। जिससे जनपद को डेंगू रोग से मुक्त बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि घर के आसपास पानी जमा हो तो उसका निस्तारण तत्काल करें। उन्होंने नगर पालिका को निर्देशित किया कि शहर में साफ-सफाई के अलावा दवाई का भी छिड़काव करें। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि 19 व 20 जुलाई, 2022 को समस्त कार्यालयों में साफ पानी रखने, कार्यालय में साफ-सफाई तथा एकत्रित हुए बरसाती पानी को हटाने के लिए प्रेरित करें तथा उसकी फोटोग्राफ्स प्राप्त कर उसका डाटा तैयार करें। साथ ही उ...
Continue Readingराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके बाद देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इसके उपरान्त श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड के सांसदगणों एवं विधायकगणों के साथ बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, सांसदगण एवं विधायकगण उपस्थित थे।
Continue Reading
